scorecardresearch
 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले ऐसा दिखा कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, देखें Video

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में सिर्फ नारे और पोस्टर ही नहीं दिख रहे. दुल्हन के लिबास में पहुंची छात्रा, आरएएफ जवानों को पिज्जा और फूल देने से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक, आंदोलन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
X
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने लगे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने लगे

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया. NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए इसकी वजह भी बताई. उधर, आंदोलन कर रहे Gen-Z छात्रों को अपनी मुहिम सफल होती दिख रही है. ऐसे में आइए देखते हैं कि इस पूरे विरोध प्रदर्शन को किस तरह रचनात्मक और अलग अंदाज में अंजाम दिया गया.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में सिर्फ नारे और पोस्टर ही नहीं दिख रहे. दुल्हन के लिबास में पहुंची छात्रा, आरएएफ जवानों को पिज्जा और फूल देने से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक, आंदोलन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

जंतर-मंतर पर नारे गूंज रहे थे, सड़कों पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगी थी और माहौल में तनाव था. लेकिन इसी बीच एक अलग ही तस्वीर भी देखने को मिल रही थी. कई लोगों के हाथों में मोबाइल थे, कैमरे ऑन थे और इंस्टाग्राम रील्स रिकॉर्ड की जा रही थीं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल कई युवा प्रदर्शनकारियों के लिए यह आंदोलन सिर्फ अपनी आवाज उठाने का मंच नहीं रहा, बल्कि हर खास पल को कैमरे में कैद करने का मौका भी बन गया.

Advertisement

तनावपूर्ण माहौल के बीच डांस वीडियो बनाने से लेकर प्रदर्शन के लिए निकलने से पहले 'गेट रेडी विद मी (जीआरडब्ल्यूएम)" वीडियो रिकॉर्ड करने तक, जेन ज़ी प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया की भाषा को सड़कों पर उतार दिया. जो दृश्य पहले सिर्फ न्यूज कैमरों में कैद होते थे, अब वे फ्रंट कैमरे, ट्रेंडिंग ऑडियो और तेज एडिट वाली इंस्टाग्राम रील्स के जरिए रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.

CJP प्रदर्शन के वायरल पलों को एक साथ देखना है, तो लल्लनटॉप का यह वीडियो जरूर देखें.

 

सीजेपी आंदोलन की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी और बाद में यह सड़कों तक पहुंचा. ऐसे में इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म इस आंदोलन का अहम हिस्सा बन गए. कई प्रदर्शनकारियों और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे जंतर-मंतर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

यह भी पढ़ें: 'करियर तो अब बनने से रहा, शादी कर लो...' दुल्हन बनकर जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, VIDEO वायरल

इस आंदोलन की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसे लगभग 'लाइव कंटेंट डायरी' की तरह पेश किया.

कई लोगों ने घर से निकलने से पहले 'गेट रेडी विद मी (जीआरडब्ल्यूएम)' वीडियो बनाए. इन वीडियो में उन्होंने दिखाया कि वे प्रदर्शन में जाने के लिए कैसे तैयार हो रहे हैं, क्या पहन रहे हैं और क्या सामान साथ ले जा रहे हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

 

 

 

सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे वीडियो की हुई, जिसमें मुंबई की एक महिला पुलिस वाहन के सामने खड़ी होकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग करती नजर आई. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और लोगों ने महिला के आत्मविश्वास और उसके साहस की चर्चा की.

वहीं, एक अन्य वीडियो में कुछ लड़कियां एक पुलिसकर्मी की तारीफ करती नजर आईं. वीडियो में वे मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि अगर यही पुलिसवाला हो, तो इसकी मार भी खा लेंगे. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himanshi (@bilotiya005)

कई युवाओं के लिए यह आंदोलन सोशल मीडिया पर पहचान बनाने का मौका भी बन गया.जिन लोगों के पहले कम फॉलोअर्स थे, उनके प्रदर्शन से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद उनकी सोशल मीडिया पहुंच तेजी से बढ़ गई. किसी ने ग्राउंड अपडेट साझा किए, किसी ने भावुक पल दिखाए, तो किसी ने पर्दे के पीछे की झलकियां लोगों तक पहुंचाईं.कुछ लोगों के लिए कैमरा अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का माध्यम था, जबकि कुछ के लिए यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था. जिस तरह वे यात्रा, कॉलेज, कॉन्सर्ट या किसी खास मौके को रिकॉर्ड करते हैं, उसी तरह उन्होंने इस प्रदर्शन को भी कैमरे में कैद किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement