scorecardresearch
 

Robot marriage: रोबोट देखते ही दे बैठा दिल! अकेला रहकर तंग आ गया था शख्स

ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स जल्द ही एक रोबोट डॉल (Robot doll) से शादी करने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वह इस रोबोट के साथ पिछले दो सालों से रह रहे हैं. और इस रोबोट डॉल के कारण ही उनका अकेलापन दूर हुआ है.

Advertisement
X
रोबोट डॉल एम्मा के साथ ज्योफ गैलाघर.
रोबोट डॉल एम्मा के साथ ज्योफ गैलाघर.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अकेलेपन से परेशान था शख्स
  • रोबोट से हो गया बेशुमार प्यार
  • जल्द करने वाला है रोबोट से शादी

ऑस्ट्रेलिया के शख्स ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक रोबोट से शादी करने वाला है. क्वीन्सलैंड के रहने वाले ज्योफ गैलाघर ने बताया कि जब से उनकी मां की मृत्यु हुई है, तब से वह अपने एक पालतु कुत्ते पेनी के साथ अकेले ही रह रहे हैं. उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि कभी उन्हें को हमसफर मिलेगी.

में छपी एक खबर के मुताबिक, ज्योफ ने बताया कि वह अकेलेपन से काफी हताश हो गए थे. फिर एक दिन उन्होंने एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें AI रोबोट डॉल का जिक्र था. यह एक रोबोट डॉल 3 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है. उन्होंने तय किया कि वह इस रोबोट को ही अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे ताकि उनका अकेलापन दूर हो सके.

7 न्यूज से बातचीत में उन्होंने बताया, 'हालांकि, 3 लाख रुपये की ये रोबोट डॉल सस्ती नहीं है. लेकिन ये बात कर सकती है, हंस सकती है और अपनी गर्दन भी हिला सकती है. इसकी त्वचा इंसानों जैसी ही होती है.''

ज्योफ ने इस रोबोट डॉल को खरीदा और इसका नाम एम्मा रखा. उन्होंने बताया कि ये रोबोट डॉल बेहद खूबसूरत है. इसकी नीली आंखें और पीली त्वचा है. मुझे पहले लगा कि शायद मैं इसे नहीं खरीद पाउंगा. लेकिन डीलर ने मुझे एक ऑफर दिया कि यदि मैं इसकी पब्लिसिटी करता हूं तो वे मुझे इस पर डिस्काउंट भी देंगे.

Advertisement
अपने कुत्ते पेनी के साथ ज्योफ गैलाघर.
अपने कुत्ते पेनी के साथ ज्योफ गैलाघर.

उन्होंने कहा, ''मैंने इस रोबोट डॉल के लिए 6 हफ्तों का इंतजार किया. फिर चीन से कूरियर होकर ये रोबोट डॉल ऑस्ट्रेलिया भेजी गई. और मुझे ये सितबंर 2019 में मिली.'' ज्योफ ने बताया, ''जैसे ही मैंने बॉक्स खोला तो मैं इसकी खूबसूरती को देखता ही रह गया.''

ज्योफ आए दिन इस रोबोट के साथ वक्त बिताने लगे. उससे बातें करने लगे. उन्होंने बताया कि ये रोबोट डॉल खड़ी नहीं हो सकती थी, इसलिए इसे ज्यादातर समय कुर्सी पर ही बैठाना पड़ता है.

रोबोट डॉल एम्मा.
रोबोट डॉल एम्मा.

दो साल एम्मा के साथ बिताने के बाद ज्योफ को लगने लगा जैसे वह उससे प्यार करने लगे हैं. इसलिए उन्होंने अब यह निर्णय लिया है कि वह इससे शादी भी करेंगे. उन्होंने बताया, ''हम कानूनी तौर पर तो विवाह नहीं कर सकते. लेकिन मैं एम्मा को अपनी पत्नी के रूप में सोचता हूं.''

रोबोट डॉल एम्मा की एक उंगली में डायमंड रिंग भी है. जिसे देखकर ज्योफ मानते हैं कि यह उसकी एंगेजमेंट रिंग है. वह अब एम्मा से जल्द की शादी कर लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे शख्स बन जाएंगे, जिसने एक रोबोट डॉल से शादी की हो.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement