कहते हैं बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं. उनके होने से घर में हमेशा रौनक बनी रहती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Daughter Video Viral) में भी बेटी और पिता के बीच मजबूत रिश्ता देखने को मिला. वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने पिता को याद कर फूट-फूटकर रो रही है. बच्ची का अपने पिता के प्रति प्यार और लगाव देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बेटी (Daughter Crying For Father) अपने पिता को याद कर रो रही है. 2 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में जब बेटी की मां उससे पूछती है कि वह क्यों रो रही है? तो जवाब में बच्ची कहती है, ‘मुझे पापा की बहुत याद आती है.’
आप भी देखिए दिल छू लेने वीडियो
वीडियो में छोटी बच्ची कहती है कि 'पापा दिन भर बिना खाना खाए काम करते हैं. पापा सिर्फ सुबह खाना खाते हैं और दिन भर बस काम.. काम.. काम.' बच्ची रोते हुए कहती है कि पापा हमारे लिए कितना करते हैं. समय पर खाना भी नहीं खाते हैं.
मुझे पापा की टेन्शन होती है, क्या करूँ.
— Awanish Sharan (@AwanishSharan)
मनोज मुंतशिर ने कही ये बात
वीडियो को ट्विटर पर कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा- 'वीडियो देखने के बाद शायद बेटियों के जन्म पर ढोल नगाड़े बजाने की परम्परा शुरू हो जाए. सौभाग्यशाली हैं वो जिनके घर लक्ष्मी अवतरित होती हैं.'
ये video देखने के बाद शायद बेटियों के जन्म पर ढोल नगाड़े बजाने की परम्परा शुरू हो जाए. सौभाग्यशाली हैं वो जिनके घर लक्ष्मी अवतरित होती हैं।
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir)
रवीना टंडन को भी पसंद आया वीडियो
बच्ची के इस प्यारे को वीडियो देखकर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी रिएक्ट किया है. रवीना ने लिखा- 'अरे, मेरा बाबा सो क्यूट, गॉड ब्लेस यू.'
Awwlieee mera baba, so so cute , god bless
— Raveena Tandon (@TandonRaveena)
इस वीडियो पर यूज़र्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये वीडियो वाकई में आपको इमोशनल कर देगा. एक अन्य यूजर ने कहा- कितना प्यारा वीडियो. जाहिर तौर पर बच्ची की बातें सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है. ये वीडियो इतना प्यारा है कि यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
और पढ़ें