scorecardresearch
 

किस नारियल में होता है ज्यादा पानी? वायरल वीडियो में फल वाले ने बताई पहचानने की आसान ट्रिक

नारियल खरीदते समय अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उसमें पानी होगा या नहीं, लेकिन एक वायरल वीडियो में दुकानदार ने ऐसी ट्रिक बताई है जिससे आप सही नारियल चुन सकते हैं.आखिर क्या है ये तरीका.

Advertisement
X
वहीं कुछ यूजर्स इस ट्रिक पर सवाल भी उठा रहे हैं (Photo:X/@Chaprajilla)
वहीं कुछ यूजर्स इस ट्रिक पर सवाल भी उठा रहे हैं (Photo:X/@Chaprajilla)

नारियल खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि उसमें पानी कितना होगा. कभी कोई नारियल भरपूर पानी से भरा मिलता है, तो कभी ऐसा लगता है जैसे पैसे बेकार चले गए. यही कन्फ्यूजन अब एक वायरल वीडियो ने काफी हद तक दूर कर दिया है.

सोशल मीडिया पर एक नारियल बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उसे रोज हजारों नारियल से वास्ता पड़ता है, इसलिए उसकी बताई ट्रिक लोगों को काफी भरोसेमंद लग रही है. वीडियो में वह बड़े आसान तरीके से समझाता है कि कौन सा नारियल लेना चाहिए और किससे बचना चाहिए.

किस नारियल में होता है ज्यादा पानी?

वायरल वीडियो में दुकानदार बताता है कि कभी भी बहुत बड़ा या ज्यादा आवाज करने वाला नारियल नहीं खरीदना चाहिए. उसके मुताबिक ऐसे नारियल में पानी कम होने की संभावना ज्यादा होती है. वह अपने सामने रखे अलग-अलग नारियल काटकर भी दिखाता है.

सबसे पहले वह एक बड़ा नारियल काटता है, जिसमें से बहुत कम पानी निकलता है. वह इसे खराब बताता है. इसके बाद वह तीन साइड वाला नारियल काटता है, लेकिन उसमें तो बिल्कुल भी पानी नहीं निकलता.

Advertisement

फिर वह तीसरा नारियल दिखाता है, जो बाहर से थोड़ा सूखा नजर आता है. दुकानदार बताता है कि ऐसा नारियल लेना चाहिए, क्योंकि इसमें ज्यादा पानी होने की वजह से इसका बाहरी हिस्सा सूख जाता है. जब वह उसे काटता है, तो उसमें से भरपूर पानी निकलता है.

देखें वायरल वीडियोे

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग दुकानदार की बात को सही बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने भी ऐसा अनुभव किया है.

वहीं कुछ यूजर्स इस ट्रिक पर सवाल भी उठा रहे हैं. उनका कहना है कि हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता कि सूखा दिखने वाला नारियल ही पानी से भरा हो.

फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब अगली बार जब आप नारियल खरीदने जाएं, तो क्या आप इस वायरल ट्रिक को आजमाएंगे?
 

(नोट - ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. aajtak.in वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement