रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मच-अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को प्रथम संकल्प इवेंट आयोजित किया गया. इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं और उन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट को और भी ज्यादा भव्य बना दिया.
रणबीर के संस्कारों से खुश फैंस
रामायण इवेंट के दौरान कई ऐसे खूबसूरत मोमेंट्स देखने को मिले, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. मगर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर पर हर किसी की निगाहें टिकी रह गईं. रणबीर के संस्कारों की हर तरफ वाहवाही हो रही है.
दरअसल, इवेंट के दौरान जब सनी देओल मंच पर आए तो रणबीर ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सनी देओल के लिए रणबीर के इस जेस्चर ने हर किसी का दिल जीत लिया. बता दें कि रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे. इवेंट में पहली बार उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की. इस दौरान वो भावुक होते हुए भी दिखाई दिए.
(Video Credit: Ashwin Satyadev/ITG)
कुमार विश्वास के भी छुए पैर
लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती. इवेंट से रणबीर का एक और दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में एक्टर फिल्म की लीड हीरोइन साई पल्लवी संग मंच पर एंट्री करते दिखे. रणबीर ने स्टेज पर आते ही सबसे पहले वहां मौजूद कुमार विश्वास को हाथ जोड़कर नमन किया और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
रणबीर कपूर ने जिस तरह सनी देओल और कुमार विश्वास को इज्जत दी...उनकी इस अदा का हर कोई दीवाना हो गया है. रणबीर को इस अवतार में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
रामायण की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर राम बने हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे. अरुण गोविल, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. रामायण के रावण एक्टर यश बने हैं.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. 'रामायण: पार्ट 1' इस साल दिवाली के मौके पर नवंबर 2026 में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.