scorecardresearch
 

'तुझ में रब दिखता है...' कैप्टन स्मित के लिए इजरायली कलाकार ऐसे जता रहे प्यार

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने भारत ही नहीं, इजरायल में भी लोगों का ध्यान खींचा है. उनके सम्मान में एक इजरायली सिंगर ने हनुमान चालीसा गाई, तो इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का 'तुझ में रब दिखता है' गाना सीखकर उन्हें समर्पित किया. सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के इस खास जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है.

Advertisement
X
इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा का गाया गाना वायरल है (Photo:Insta/@Itay Benda)
इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा का गाया गाना वायरल है (Photo:Insta/@Itay Benda)

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. सोशल मीडिया पर कोई उन्हें सच्चा हीरो कह रहा है, तो कोई फरिश्ता. कोई उन्हें दुआएं दे रहा है. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी और उस वक्त उनकी बहादुरी ने एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया. इजरायल के पीएम भी उनका शुक्रिया कर चुके हैं. इजरायल से जुड़े कलाकार भी अपने-अपने अंदाज में उनका शुक्रिया कर रहे हैं.

आइए, ऐसे ही कुछ वीडियो देखते हैं.

किसी ने गाई हनुमान चालीसा

इजरायली सिंगर बेन राइविट्ज़ ने कैप्टन स्मित मछार के सम्मान में हनुमान चालीसा की अपनी प्रस्तुति शेयर की. इसकी वजह कैप्टन मछार की वह बात थी, जिसमें उन्होंने मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा का पाठ करने से हिम्मत मिलने की बात बताई थी.

बेन राइविट्ज़ भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत में रुचि रखते हैं. उन्होंने कैप्टन मछारको अपनी यह प्रस्तुति समर्पित की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंगर की आवाज और इस जेस्चर की जमकर तारीफ की.

किसी ने शाहरुख खान का गाना सीखा

दूसरी तरफ, इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने कैप्टन मछार को शुक्रिया कहने के लिए बॉलीवुड का सहारा लिया. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का लोकप्रिय गाना 'तुझ में रब दिखता है' खास तौर पर सीखा और इसे कैप्टन मछार को समर्पित किया.

Advertisement

खास बात यह है कि इताय बेंडा ने यह गाना पहले नहीं गाया था. उन्होंने कैप्टन के सम्मान में इसे सीखने के बाद अपनी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने इसे बहादुर कैप्टन मछार और दुनियाभर के भारतीयों के नाम समर्पित किया.

'तुझ में रब दिखता है' को रूप कुमार राठौड़ ने गाया था और यह गाना शाहरुख खान की 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का था. गाने के मायने हैं कि जब किसी इंसान के प्रति आपके मन में गहरा सम्मान और अपनापन हो, तो उसमें आपको ईश्वर की झलक दिखाई देने लगती है. शायद यही वजह है कि यह गाना इस मौके पर इताय बेंडा के लिए एक भावनात्मक चुनाव बना.

यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित के लिए इजरायली सिंगर ने गाई हनुमान चालीसा, VIDEO देख लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

दोनों वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. लोगों ने कहा कि कैप्टन मछार के प्रति सम्मान जताने का यह तरीका खास है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement