भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने घरों में सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसके लिए वे बड़ी स्क्रीन या फिर पोर्टेबल मिनी प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन सिनेमाघर के जैसा साउंड एक्सपीरियंस नहीं मिल पाता है. लोगों की इस जरूरत को समझते हुए Blaupunkt ने भारत में ऑडियो सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम SBW 600 Klassic है.
Blaupunkt SBW 600 Klassic, असल में एक 8.1 चैनल बेस्ड होम थिएटर सिस्टम है. यह आपके घर का टीवी एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. इसमें स्मार्ट साउंड टेक्नोलॉजी और जर्मन डिजाइन से प्रेरित प्रीमियम इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है.ऑफिशियल पोर्टल पर इसकी कीमत 29,990 रुपये है.
SBW 600 Klassic की मदद से यूजर्स को बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और कई पोर्ट्स आदि दिए हैं. यह ना सिर्फ आपके मूवी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है बल्कि फैमिली पार्टी के लिए भी बेहद ही उपयोगी साबित होगा.
3-D साउंड एक्सपीरियंस देता है
SBW 600 Klassic में डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने बताया है कि यह उनकी हार्डवेयर तकनीक के साथ मिलकर 3-D साउंड एक्सपीरियंस देता है. ऐसे में यूजर्स को साउंड के साथ एक्सपीरियंस मिलेगा कि वह खुद एक्शन के बीच में मौजूद है.
यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स
8.1 चैनल का सेटअप दिया गया है
SBW 600 Klassic में 8.1 चैनल का सेटअप दिया गया है, जिसमें 8 स्पीकर और एक सबवूफर का इस्तेमाल किया गया है. ये सभी मिलकर कमरे के अंदर के बड़ा साउंडस्टेज तैयार करते हैं. फिर साउंडबार, सैटेलाइट स्पीकर और सबवूफर मिलकर कमरो को दमदार और डीप साउंड से भर देते हैं.
कंपनी ने बताया है कि SBW 600 Klassic हर साउंड नोट को बेहद ही क्लियर तरीके से पेश करता है. इसमें 700 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आता है, जो इसको बेहतर बनाता है.
वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
SBW 600 Klassic के अंदर लेटेस्ट वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से ऑडियो और वीडियो के बीच में किसी तरह का लैग नजर नहीं आता है. इससे होम थिएटर सेटअप करना फास्ट और सिंपल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल
कंपनी ने बताया है कि उनके प्रोडक्ट SBW 600 Klassic का सिर्फ साउंड ही बेहतरीन नहीं है, बल्कि इसमें मेटल बॉडी के साथ यूरोपियन इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है. यह स्पीकर लिविंग स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाता है.