scorecardresearch
 

पैसों के लिए बुजुर्ग कपल का किया कत्ल, बॉडी मगरमच्छों को खिलाया

ISIS से जुड़े गैंग के गुर्गों ने ब्रिटिश बुजुर्ग दंपति को पैसों के लिए निशाना बनाया. उनसे बैंक डिटेल उगलवाने के बाद उनकी हत्या कर दी और शव को मगरमच्छों से भरे नदी में फेंक दिया. इन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

Advertisement
X
आतंकियों ने पैसों के लिए बुजुर्ग कपल की हत्या कर उनके शव को मगरमच्छों को खिला दिया (Photo - AI Generated)
आतंकियों ने पैसों के लिए बुजुर्ग कपल की हत्या कर उनके शव को मगरमच्छों को खिला दिया (Photo - AI Generated)

पैसों के लालच में इंसान कितना बेरहम हो सकता है, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल दक्षिण अफ्रीका में सामने आई. यहां एक ब्रिटिश बुजुर्ग दंपति का पहले अपहरण किया गया, फिर उनसे बैंक खातों की जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें यातनाएं दी गईं. इसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के इरादे से शवों को मगरमच्छों को खिला दिया. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में ISIS से जुड़े एक स्थानीय गैंग के तीन लोगों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मृतकों की पहचान 74 साल के रॉडनी सॉन्डर्स और 63 साल  के रैचेल सॉन्डर्स के रूप में हुई है. दोनों के पास ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका, दोनों देशों की नागरिकता थी. साल 2018 में यह दंपति साउथ अफ्रीका के क्वाज़ुलू-नटाल प्रांत के नगोये जंगल में दुर्लभ पौधों के बीज खोजने गया था. वहीं उनकी जिंदगी का दर्दनाक अंत हुआ.

जांच में सामने आया कि दंपति जंगल के एक बांध के पास कैंप लगाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें अगवा कर लिया. आरोपियों ने उनसे बैंक खातों और एटीएम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए काफी देर तक यातनाएं दीं. जब उन्हें जरूरी जानकारी मिल गई तो दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Advertisement

जांच अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने दंपति पर चाकू और भारी धारदार हथियार से कई वार किए. हत्या के बाद दोनों के शव उनके ही स्लीपिंग बैग में लपेटे गए और मगरमच्छों से भरी नदी में फेंक दिए गए, ताकि सबूत पूरी तरह मिट जाएं. मगरमच्छों ने शवों को बुरी तरह नोच डाला.  कुछ समय बाद नदी किनारे उनके क्षत-विक्षत अवशेष बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच तेज कर दी.

यह भी पढ़ें: Bad Luck का ऐसा डर... फड़कती आंख पर शख्स ने मारा थप्पड़, रोशनी ही चली गई

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी दंपति की टोयोटा लैंड क्रूजर भी अपने साथ ले गए थे. उन्होंने दंपति के क्रेडिट कार्ड का भी जमकर गलत इस्तेमाल किया और उससे 32 हजार पाउंड (करीब 37 लाख रुपये) से ज्यादा की खरीदारी की. इसी संदिग्ध लेनदेन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा. वहां से इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा साहित्य और संगठन का झंडा बरामद हुआ. अदालत में बताया गया कि मुख्य आरोपी सायेफुंदीन असलम डेल वेकियो, उसकी पत्नी फातिमा पटेल और मलावी के नागरिक मूसा जैक्सन का संबंध उस समय ISIS से जुड़े एक स्थानीय नेटवर्क से था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोने के अंडरवियर भी मिले? इराक में नेताओं के घर छापे में नोट के साथ क्या-क्या मिला

अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके अलावा अपहरण, लूट और चोरी के मामलों में भी उन्हें अलग-अलग सजा दी गई, जो साथ-साथ चलेगी.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि रैचेल सॉन्डर्स के सिर के पीछे भारी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और उनकी पीठ पर भी कई बार चाकू से हमला किया गया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह पूरी वारदात केवल पैसे और बैंक खातों तक पहुंच बनाने के लिए अंजाम दी गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement