scorecardresearch
 

केंद्र सरकार को काले धन पर 2428.4 करोड़ रुपये का टैक्स मिला

सरकार ने खुद से काले धन की घोषणा करने वालों से 31 दिसंबर 2015 तक 2,428 करोड़ रुपये वसूले. वित्त मंत्रालय के अनुसार, ये घोषणाएं काला धन (अघोषित विदेशी आय एवं संपत्ति) और कर आरोपण अधिनियम, 2015 में प्रदत्त प्रावधानों के तहत की गईं हैं.

Advertisement
X
सरकार ने 2,428 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला
सरकार ने 2,428 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला

केंद्र सरकार ने बताया कि काला धन रखने वालों की तरफ से की गई 644 घोषणाओं के बाद कर और जुर्माने के रूप में 2,428.4 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. वित्त मंत्रालय के अनुसार, ये घोषणाएं काला धन (अघोषित विदेशी आय एवं संपत्ति) और कर आरोपण अधिनियम, 2015 में प्रदत्त प्रावधानों के तहत की गईं हैं.

यह अधिनियम पिछले वर्ष पहली जुलाई से प्रभावी है और अपनी संपत्तियों को घोषित करने और घोषित संपत्तियों के मूल्य पर बकाया कर व जुर्माने के भुगतान के लिए एक बार मौका प्रदान करता है.

मंत्रालय ने कहा है कि कालाधन धारकों को 31 दिसंबर, 2015 तक घोषित संपत्तियों के मूल्य पर 30 प्रतिशत की दर से कर भुगतान करना था और बयान में कहा गया है, '31 दिसंबर, 2015 तक कर और जुर्माने के रूप में प्राप्त राशि 2,428.4 करोड़ रुपये है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement