scorecardresearch
 

बिहार की बेटी ने साड़ी में किया गजब का मूनवॉक, VIDEO हुआ वायरल

बिहार की कंटेंट क्रिएटर कोमल कुमारी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साड़ी पहनकर उन्होंने माइकल जैक्सन के मशहूर गाने Billie Jean पर मूनवॉक और अन्य सिग्नेचर डांस स्टेप्स किए, जिसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
कोमल कुमारी बिहार की एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट और डिजिटल क्रिएटर हैं (Photos: @komal__aadya/Instagram)
कोमल कुमारी बिहार की एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट और डिजिटल क्रिएटर हैं (Photos: @komal__aadya/Instagram)

माइकल जैक्सन का मशहूर मूनवॉक करना आसान नहीं माना जाता, लेकिन बिहार की एक कंटेंट क्रिएटर ने साड़ी पहनकर ऐसा शानदार परफॉर्मेंस दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे भारतीय संस्कृति और पॉप डांस का शानदार मेल बता रहे हैं.

यह वीडियो बिहार की कंटेंट क्रिएटर कोमल कुमारी का है. उन्होंने माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Billie Jean' पर उनके सिग्नेचर मूनवॉक और कई आइकॉनिक डांस स्टेप्स को साड़ी पहनकर बेहद सहज अंदाज में पेश किया. उनके बैलेंस, फुटवर्क और आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

कौन हैं कोमल कुमारी?

कोमल कुमारी बिहार की एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट और डिजिटल क्रिएटर हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @komal__aadya पर मगही भाषा, ट्रेडिशनल लुक, भरतनाट्यम, माइकल जैक्सन ट्रिब्यूट और फनी रील्स शेयर करती हैं. उनके इस अकाउंट पर करीब 85 हजार फॉलोअर्स हैं. वहीं उनके पर्सनल अकाउंट @komalaadya पर भी करीब 16 हजार लोग जुड़े हुए हैं.

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Komal kumari (@komal__aadya)

 

साड़ी में मूनवॉक!

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, लेकिन साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान में माइकल जैक्सन का मूनवॉक करना लोगों को अलग लगा. वीडियो में कोमल ने बिना किसी झिझक के मुश्किल डांस स्टेप्स किए, जिसे देखकर कई यूजर्स ने उनकी मेहनत और कंट्रोल की तारीफ की.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि अगर माइकल जैक्सन यह वीडियो देखते, तो जरूर मुस्कुरा देते. दूसरे ने कहा कि साड़ी में इतना शानदार मूनवॉक पहली बार देखा.कई लोगों ने इसे भारतीय परंपरा और वेस्टर्न डांस का बेहतरीन फ्यूजन बताया.

क्या आपने माइकल जैक्सन का वीडियो देखा

हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना था कि किसी कलाकार की प्रस्तुति की तारीफ करना अलग बात है, लेकिन उनकी तुलना सीधे माइकल जैक्सन जैसे वैश्विक डांस आइकन से करना उचित नहीं होगा.

क्यों वायरल हो रहा है VIDEO?

कोमल कुमारी पहले भी अपने अलग अंदाज के डांस वीडियो के लिए जानी जाती रही हैं. साड़ी में किया गया यह मूनवॉक ट्रिब्यूट लोगों को पसंद आ रहा है. ट्रेडिशनल पहनावे में इंटरनेशनल डांस स्टाइल पेश करने की वजह से यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग उनसे ऐसे ही और वीडियो बनाने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement