scorecardresearch
 

'मुझे Kiss करो...' विदेशी टूरिस्ट को परेशान करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक भारतीय शख्स विदेशी टूरिस्ट को परेशान कर रहा है और बार-बार किस करने के लिए कह रहा है.

Advertisement
X
कोलकाता में विदेशी टूरिस्ट के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है. (Photo: marcoroams)
कोलकाता में विदेशी टूरिस्ट के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है. (Photo: marcoroams)

सोशल मीडिया पर अक्सर विदेशियों से बदतमीजी करने के वीडियो सामने आते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो कोलकाता से सामने आया है, जिसमें एक भारतीय शख्स ऑस्ट्रेलियाई युवक को परेशान कर रहा है, जिसके बाद से भारतीय शख्स की आलोचना हो रही है. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भारतीय शख्स विदेशी टूरिस्ट को बार-बार किस करने के लिए कह रहा है. विदेशी ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर मार्को रोम्स  ऐसा करने से मना भी कर रहे हैं, लेकिन भारतीय शख्स बार-बार ऐसा करने के लिए कहता नजर आ रहा है. वीडियो में मार्को असहज लग रहे हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारतीय शख्स की आलोचना कर रहे हैं. बता दें कि मार्को ने खुद ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जब मार्को शहर में घूम रहे थे, उस वक्त उनके साथ ऐसा हुआ. वीडियो में मार्को को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि इस वक्त रिक्शे में बैठा एक युवक उन्हें बुलाता है और बार-बार कहता है, "मुझे यहां किस करो, मुझे किस करो.'

जब मार्को को ज्यादा परेशान किया जाता है तो मार्को सख्ती से जवाब देते हैं, 'तुम्हें किस करुं? नहीं, माफ करना, मैं स्ट्रेट हूं.' इसके बाद वो वहां से जाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, इसके बाद भी ये शख्स विदेशी टूरिस्ट का पीछा नहीं छोड़ता और उनका हाथ पकड़ लेता है. इस दौरान मार्को असहज नजर आ रहे हैं और वहां से बच कर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. वहां से बचने के बाद मार्को इस घटना को लेकर कहते हैं कि मुझसे कम उम्र के लोग मुझसे बदतमीजी कर रहे हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Marco Roams (@marcoroams)

इसके साथ ही उन्होंने वीडियो पर लिखा है- 'भारतीय लड़के क्यों चाहते हैं कि आप उन्हें किस करें?' अब ये वीडियो वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग उनके साथ जो व्यवहार हुआ, उसकी निंदा कर रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए शख्स पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. कुछ लोग मार्को को ये भी कह रहे हैं कि वो गलत इंडिया में आ गए.

बता दें कि इससे पहले भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जब टूरिस्ट से बदतमीजी की गई है. लेकिन, इस वीडियो ने भारतीयों की ओर से विदेशी मेहमानों के साथ किए जा रहे व्यवहार की बहस छेड़ दी है. 

(ये खबर Marco Roams की ओर से शेयर किए गए वीडियो के आधार पर बनाई गई है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement