scorecardresearch
 

श्रीलंका के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

नये सत्र की शुरूआत जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.

Advertisement
X

नये सत्र की शुरूआत जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.

भारत ने विराट कोहली की 106 और सीनियर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की 96 रन की पारी की बदौलत पहले वनडे में श्रीलंका पर 21 रन की जीत दर्ज की थी.

महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में पहले वनडे की पिच पूरी तरह से सीमित ओवरों के मैचों की पसंदीदा पिच थी जहां बल्लेबाजों पास जमने के बाद अच्छी पारी खेलने का मौका था. यह विकेट टास जीतकर बल्लेबाजी करने के अनुकूल थी और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऐसा ही किया.

शुरूआत में तेज हवाओं के कारण गेंदबाजों को गेंद को स्विंग कराने में मदद मिली लेकिन कुल मिलाकर हालात बल्लेबाजों के अनुकूल थे. भारत के लिए एक और अच्छी खबर हो सकती है. हाल के समय में श्रीलंका की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा ग्रोइन की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. पहले वनडे में कैच लपकने का प्रयास करने के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी.

Advertisement

कल के मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जो शानदार फार्म में हैं और अपने पिछले पांच मैचों में चार शतक जड़ चुके हैं. सत्र के पहले ही मैच में शतक बनाने से कोहली का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा. सहवाग के साथ भी ऐसा ही है. चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहने वाले सहवाग ने टीम इंडिया के आगामी व्यस्त सत्र की शानदार शुरूआत की है.

पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले गौतम गंभीर कल पिछले मैच इस निराशा को भुलाने के इरादे के साथ उतरेंगे. सुरेश रैना और कप्तान धोनी सीमित ओवरों के मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं और अंतिम ओवरों में इनका बहुमूल्य योगदान निश्चित तौर पर काफी अंतर पैदा करता है.

रोहित शर्मा की उतार चढ़ाव भरी फार्म हालांकि भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है. यह बल्लेबाज अपने 81 वनडे मैचों के कैरियर में अपनी प्रतिभा के मुताबिक नहीं खेल पाया है और अब उसने सिर्फ दो शतक जड़े हैं. रोहित 32 से कुछ अधिक की अपनी औसत से भी निराश होंगे और उन्हें आगामी मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा.

हालांकि इस बात की संभावना नहीं लगती कि भारत अगले कुछ मैचों में अपनी अंतिम एकादश को कोई बदलाव करेगा, बशर्ते कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हो. पिछले मैच में धीमी ओवर गति के लिए सजा पाने वाले कप्तान धोनी हालांकि अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे.

Advertisement

आलराउंडर इरफान पठान की मौजूदगी ने टीम को जरूरी संतुलन प्रदान किया है. उनके गेंद की गति में काफी कमी आई है लेकिन नयी गेंद से मूवमेंट हासिल करने की क्षमता उन्हें मजबूत विकल्प बनाती है विशेषकर श्रीलंका के शीर्ष क्रम में दिलकरत्ने दिलशान जैसे आक्रामक बल्लेबाज की मौजूदगी को देखते हुए. भारत को इसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रहे कुमार संगकारा का भी तोड़ निकालना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 133 रन की पारी खेली थी.

दिलशान और श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने अधिक समय तक खराब फार्म से नहीं गुजरते और अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं. भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जहीर खान और युवा उमेश यादव ने पहले मैच में अधिक रन खर्च किए थे और इन्हें किफायती गेंदबाजी करने पर ध्यान देना होगा.

भारत की ओर से पिछले मैच में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे और उन्होंने बीच के ओवरों में श्रीलंका के बल्लेबाजों पर लगाम कसकर रखी थी. वापसी कर रहे प्रज्ञान ओझा के खिलाफ संगकारा ने खुलकर रन बटोरे थे लेकिन जयवर्धने के विकेट से निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ा होगा.

Advertisement
Advertisement