scorecardresearch
 

सुनहरे पर्दे पर जल्‍द ही वापसी करेंगी सुष्मिता

पिछले दो सालों से बड़े पर्दे से गायब रहने वाली सुष्मिता सेन ने कहा है कि वे शीघ्र ही फिल्मों में लौटेंगी.

Advertisement
X
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन

पिछले दो सालों से बड़े पर्दे से गायब रहने वाली सुष्मिता सेन ने कहा है कि वे शीघ्र ही फिल्मों में लौटेंगी.

छत्तीस वर्षीय पूर्व मिस यूनीवर्स को अंतिम बार वर्ष 2010 में ‘नो प्रोब्लम’ में देखा गया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने उसके बाद इसलिए फिल्में नहीं की, क्योंकि वे सुदंरता प्रतिस्पर्धा से संबंधित अपनी कंपनी ‘आई एम शी’ में व्यस्त थीं, जिसे उन्होंने 2010 में शुरू किया था.

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमारे संगठन की हिमांगिनी सिंह यादू ने हाल ही में मिस एशिया पैसफिक पुरस्कार जीता है और मैं थोड़ी राहत राहत महसूस कर रही हूं. मैं अब फिल्मों में लौट सकती हूं. मैंने कुछ प्रोजेक्ट साइन किए हैं, अतएव इस साल के अंत तक या अगले साल आप मुझे फिल्मों में देख सकते हैं.’

सुष्मिता ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘झांसी की रानी’ के बारे में कहा, ‘झांसी की रानी रोक दी गयी है. जब मुझे सही बजट मिल जाएगा, मैं यह फिल्म बनाऊंगी. यह एक ऐसी पटकथा है, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और जब सही समय आएगा, मैं इसे बनाऊंगी.’

Advertisement

सुष्मिता सेन ने वर्ष 2007 में ही इस फिल्म के निर्माण और निर्देशन की घोषणा की थी, लेकिन तब से यह रुकी हुई है.

Advertisement
Advertisement