scorecardresearch
 

चंडीगढ़: पैसों के लिए सहेली का बनाया एमएमएस

चार लड़कियों ने बीच सड़क पर रीना (बदला हुआ नाम) को कार में डालकर पीटा, उसके पैसे और मोबाइल छीन लिए और फिर उसके कपड़े उतारकर एमएमएस बनाया.

Advertisement
X

चार लड़कियों ने बीच सड़क पर रीना (बदला हुआ नाम) को कार में डालकर पीटा, उसके पैसे और मोबाइल छीन लिए और फिर उसके कपड़े उतारकर एमएमएस बनाया. रीना पुलिस को शिकायत देना चाहती हैं, लेकिन उन्हें बदनामी का डर है.

सात दिन पहले यह घटना पंचकूला सेक्टर 4 के एक होटल के पीछे हुई. ट्राईसिटी में इस तरह का यह पहला मामला है, जब लड़कियों ने ही लड़की का एमएमएस बनाया है.

इस घटना की शुरुआत चंडीगढ़ के एक डिस्कोथेक से हुई. रीना से बदसलूकी करने, एमएमएस बनाने में चार लड़कियां शामिल हैं. चारों बीए की छात्राएं हैं और डिस्को में अक्सर नाइट पार्टी में नजर आती हैं. चारों लड़कियां पंचकूला में बतौर पीजी रहती हैं. रीना भी पंचकूला की रहने वाली हैं. इन लड़कियों ने रीना का एमएमएस दूसरों को बांट भी दिया है.

Advertisement

वारदात 26 सितंबर दोपहर करीब 2 बजे की है. एमएमएस में रीना को एक सफेद रंग की मारुति कार में बिठाया गया है. कार में लड़कियां रीना को पीटती हैं. उसका मोबाइल फोन छीन लिया जाता है.


उसके बाद लड़कियां कार में ही उसकी जेब से पैसे निकालना चाहती हैं. रीना के विरोध करने पर उसे कार से बाहर उतारा जाता है और गालियां दी जाती हैं. फिर उसकी पिटाई की जाती है और जेबों की तलाशी ली जाती है.

इस दौरान 1000 रुपये निकलते हैं, जो लड़कियां अपनी जेब में रख लेती हैं. रीना कहती है कि पैसे उसके नहीं, मां के हैं, फिर भी उसे पीटा जाता है. रीना के कपड़े उतारकर एमएमएस बनाया जाता है.

Advertisement
Advertisement