scorecardresearch
 

शौचालय की सीट से ज्यादा मोबाइल में होते हैं विषाणु

अगर आप हमेशा अपने मोबाइल से चिपके रहते हैं तो संभल जाइये. शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि आमतौर पर मोबाइल फोन में शौचालय की सीट से ज्यादा जीवाणु होते हैं.

Advertisement
X
मोबाइल
मोबाइल

अगर आप हमेशा अपने मोबाइल से चिपके रहते हैं तो संभल जाइये. शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि आमतौर पर मोबाइल फोन में शौचालय की सीट से ज्यादा जीवाणु होते हैं.

डेली मेल की खबर के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया है कि मोबाइल फोन में शौचालय की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा विषाणु पाये जाते हैं जिससे मिचली आना और पेट की समस्यायें हो सकती हैं.

एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि मोबाइल फोन अकसर एक से दूसरे व्यक्ति को दिये जाते हैं जिससे चारों ओर विषाणु फैलते हैं लेकिन ये कभी साफ नहीं किये जाते हैं जिसका अर्थ है कि बीमारी लगातार बढ़ती रहती है.

विश्वविद्यालय में माइक्रो बायोलॉजिस्ट चार्ल्स गेर्बा ने कहा कि उनके इस बार के परीक्षणों से पता चला कि विषाणु फोन के अंदर चले जाते हैं क्योंकि यह हमारे हाथों और मुंह के करीब होता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement