scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली: वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर EC पर बरसे राहुल गांधी, देखें

दिल्ली: वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर EC पर बरसे राहुल गांधी, देखें

दिल्ली के बेला स्टेट इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि इस क्षेत्र में रहने वाले करीब 727 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने कल इस झुग्गी बस्ती का दौरा भी किया था और स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी. इस गंभीर आरोप के बाद चुनाव आयोग ने भी अपनी सफाई पेश की है. आयोग का कहना है कि साल 2021 में इस क्षेत्र में खेती-बाड़ी से जुड़ी गतिविधियां बंद हो गई थीं.

Advertisement
Advertisement