scorecardresearch
 

April Travel Guide: अप्रैल में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, देखते ही दिल को मिलेगा सुकून

अप्रैल का महीना एडवेंचर लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. श्रीनगर में खिलते ट्यूलिप हों या लद्दाख की पैंगोंग झील का नीला पानी, यह समय भारत की विविधता को देखने का सबसे सही मौका है. जानें अपनी अगली ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शंस.

Advertisement
X
गर्मियों में पहाड़ी इलाकों में घूमने का मजा ही अलग होता है  (Photo: Pixabay/Pexels/PTI)
गर्मियों में पहाड़ी इलाकों में घूमने का मजा ही अलग होता है (Photo: Pixabay/Pexels/PTI)

April Travel Guide: फरवरी-मार्च के खत्म होते ही लोग अपने बैग पैक करने लगते हैं, क्योंकि अप्रैल का महीना भारत में घूमने के लिए सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है. न ज्यादा ठंड और न ही चिलचिलाती गर्मी, बस सुहावना मौसम, हल्की धूप और हर तरफ खिलते फूल. यही वो समय है जब प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है.

इसके साथ ही गुड फ्राइडे जैसा लंबा वीकेंड इस महीने को और भी खास बना देता है, जिससे आप बिना ज्यादा छुट्टियां लिए एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं.अगर आप भी अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छी बात यह है कि भारत की इन सुंदर जगहों को आप अप्रैल में देखने जा सकते हैं. आप इनमें से किसी भी जगह जाने के लिए अपनी ट्रिप बना सकते है.

माउंट आबू 

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू इस महीने अपनी ठंडा क्लाइमेट और अरावली की सुंदर पहाड़ियों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद है. नक्की झील में बोटिंग का मजा लेना, गुरु शिखर से सनसेट देखना और दिलवाड़ा मंदिर की अनोखी नक्काशी देखना इस जगह की असली खूबसूरती है.

श्रीनगर

श्रीनगर अप्रैल में एक जादुई दुनिया जैसा लगता है, क्योंकि यहां का ट्यूलिप महोत्सव टूरिस्ट्स को खास तौर पर अट्रैक्ट करता है. रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों से सजे बागान आंखों को सुकून देते हैं, डल झील में शिकारा की सैर और ठंडी हवाएं आपकी इस जर्नी को हमेशा के लिए यादगार बना देगी.

Advertisement

ऊटी और मुन्नार

दक्षिण भारत के ऊटी और मुन्नार अप्रैल में गर्मी से राहत पाने के लिए बेहतरीन जगहें हैं. ऊटी में नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सवारी और चाय के बागान देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. वहीं मुन्नार के हरे-भरे पहाड़ और एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता दिल को सुकून देती है.

लद्दाख

गर्मी से राहत पाने के लिए अप्रैल में लद्दाख की ट्रिप परफेक्ट हो सकती है और लद्दाख एडवेंचर लवर्स के लिए किसी सपने जैसा है. यहां का एप्रिकॉट ब्लॉसम महोत्सव स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है. पैंगोंग झील और बर्फीले पहाड़ देखने से आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. 

शोघी

भीड़-भाड़ से दूर अगर आप सुकून चाहते हैं,हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा शोघी आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. नेचर लवर्स के लिए यह जगह एक छिपा हुआ खजाना है, शिमला की भीड़ से दूर, यह छोटा सा गांव अपनी हरियाली, ऊंचे देवदार के पेड़ों और पहाड़ों की शुद्ध हवा के लिए मशहूर है. 

अप्रैल का महीना यात्रा के लिए हर तरह से परफेक्ट है. चाहे आप पहाड़ों की ठंडक चाहते हों, समुद्र किनारे आराम या फिर एडवेंचर. भारत में हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ खास है, बस अपनी पसंद की जगह चुनिए और इस सुहाने मौसम में एक यादगार सफर पर निकल पड़िए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement