विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम (Visakhapatnam), जिसे पहले विजागपट्टम के नाम से जाना जाता था, भारत के राज्य आंध्र प्रदेश का एक जिला है. यह पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के तट के बीच स्थित है, साथ ही यह जिले का मुख्यालय भी है. यह शहर चेन्नई के बाद भारत के पूर्वी तट का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और दक्षिण भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर भी है. यह स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत चुना गया आंध्र प्रदेश के चार स्मार्ट शहरों में से एक है (Visakhapatnam Location).
विशाखापट्टनम का इतिहास 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक फैला है, जब इसे कलिंग साम्राज्य का एक हिस्सा माना जाता था, और बाद में वेंगी, पल्लव और पूर्वी गंगा राजवंशों द्वारा शासित किया गया था. पुरातात्विक रिकॉर्ड बताते हैं कि वर्तमान शहर 11वीं और 12वीं शताब्दी के आसपास चोल वंश और गजपति साम्राज्य के बीच उतार-चढ़ाव वाले शहर पर नियंत्रण के साथ बनाया गया था, जब तक कि 15वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य द्वारा इसपर विजय प्राप्त नहीं की गई थी (Visakhapatnam History).
शहर के कुछ उल्लेखनीय कवियों में श्रीश्री, गोलपुडी मारुति राव, सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री शामिल हैं. विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. यह शहर समुद्र तटों, गुफाओं और पूर्वी घाटों के साथ-साथ वन्यजीव सेंच्यूरी के लिए प्रसिद्ध है. शहर का लगभग 30 फिसदी हिस्सा हरियाली से ढ़का हुआ एक प्राकृतिक समुद्री बंदरगाह है (Visakhapatnam Tourist Places).
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में DRI ने एक कार से 8.98 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. करीब 5.83 किलोग्राम सोना कार की अगली पैसेंजर सीट के नीचे बने सीक्रेट तहखाने में छिपा था. खुफिया जानकारी के आधार पर 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात हाइवे पर कार की तलाशी ली गई. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आंध्र प्रदेश में गुवाहाटी की कॉलेज छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से सनसनी फैल गई. छात्रा विशाखापत्तनम से ट्रेन में सवार होकर घर लौट रही थी. अब परिवार ने उसकी मौत के मामले में जांच की मांग की है. पढ़ें पूरी कहानी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापट्टनम में आईएनएस सूर्य को लॉन्च किया. पांचवीं फ्लीट सपोर्ट शिप की कील रखी. नया स्लिपवे और क्रेन उद्घाटन किया. स्वदेशी क्षमता और नौसेना की पहुंच बढ़ाने वाला कदम बताया.
आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन की वजह से बनने वाला तूफान टकराया. पेड्डा वाल्टेयर में 278 मिमी बारिश हुई. हवाएं 55-65 किमी प्रति घंटा तक रहीं. अब यह कमजोर पड़ते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन आंध्र-ओडिशा तट के बहुत करीब आ गया है. 23 सितंबर रात को विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच पार करने की संभावना. भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी.
रात में सभी छात्राएं सो रही थीं, सुबह उठने पर बाल कटे मिले तो हॉस्टल में हड़कंप मच गया. पहले शक हुआ कि कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में घुसा था, लेकिन CCTV फुटेज देखने के बाद कहानी कुछ और ही निकली. जानें क्या है पूरा मामला?
मेलबर्न में एक सड़क हादसे में विशाखापट्टनम की दो महिलाओं की मौत हो गई. यह हादसा पामर्स रोड पर तब हुआ जब इनकी गाड़ी एक पोर्श से टकरा गई. कुछ दिनों पहले ही दोनों एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए मेलबर्न पहुंची थी.
विशाखापट्टनम के कांचरापालम इलाके में एक 15 साल की छात्रा ने महंगा स्मार्टफोन न मिलने पर मां से बहस के बाद अपनी जान दे दी. लड़की पिछले कई दिनों से महंगा फोन मांग रही थी, लेकिन मजदूरी करने वाली उसकी मां आर्थिक तंगी के चलते फोन नहीं दिला पाईं.
विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में छह साल के LKG छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है. परिवार ने शिक्षक पर होमवर्क पूरा नहीं करने पर बच्चे को पीटने और डराने का आरोप लगाया है. सरकार ने स्कूलों में संवेदनशील व्यवहार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए हैं.
विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में LKG के 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिवार का आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को पीटा, जिसके बाद वह डरकर रोने और खांसने लगा और शिक्षक के ऊपर गिर गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छात्र आंदोलनों और 'Gen-Z' की चिंताओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी रणनीति में युवा पीढ़ी पर फोकस करने का प्लान बनाया है. विशाखापट्टनम में आयोजित समन्वय बैठक के जरिए संघ, युवाओं को जोड़ने के लिए एक व्यापक 'रोडमैप' तैयार करेगा.
युवक हाल ही में हैदराबाद से विशाखापत्तनम लौटा था. घर लौटने के कुछ दिन बाद उसे सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत हुई. इससे पहले आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत की खबरें सामने आने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सतर्क है.
भारतीय नौसेना 11 जुलाई 2026 को प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट 'महेंद्रगिरी' को कमीशन करेगी. 75% स्वदेशी सामग्री से लैस यह युद्धपोत समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत का शक्तिशाली प्रतीक है.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के 40 दिन बाद 25 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में गुरुग्राम की 27 वर्षीय IT प्रोफेशनल पी. राधा गायत्री संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ घूमने आई थीं. पुलिस के अनुसार, कमरे से खून के धब्बे शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान मिला है.
भारतीय नौसेना ने अपने सी किंग एमके 42बी 'फ्लाइंग फ्रिगेट' हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन को 36 साल की सेवा के बाद रिटायर कर दिया है. अब इनकी जगह अमेरिका से आए अत्याधुनिक एमएच-60आर 'रोमियो' हेलिकॉप्टर लेंगे.
विशाखापट्टनम के 44 वर्षीय मरीन इंजीनियर सुरेश की ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य हमले में मौत हो गई. उनका आखिरी संदेश पत्नी भार्गवी को Good night. Take care of children था. परिवार 15वीं शादी की सालगिरह पर उनके लौटने का इंतजार कर रहा था. इस घटना ने पत्नी और दो बच्चों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. जहां 1600 डिग्री गर्म पिघला हुआ स्टील मजदूरों पर गिर गया. इस दर्दनाक घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए. लेकिन ये हादसा हुआ कैसे? देखिए रिपोर्ट.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित विजाग स्टील प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब क्रेन से ले जाए जा रहे बकेट से अत्यधिक गर्म पिघला हुआ स्टील अचानक श्रमिकों पर गिर गया. हादसे के समय तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस बताया गया है.
विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ, जहां 1600 डिग्री गर्म पिघला हुआ आयरन मजदूरों पर गिर गया. इस दर्दनाक घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए. हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया.
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना तब हुई जब अत्यधिक तापमान पर पिघला हुआ स्टील ले जा रही एक विशाल लैडल (Ladle) में विस्फोट हो गया और बड़ी मात्रा में लिक्विड स्टील बाहर फैल गया. हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा. मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमें आग पर काबू पाने और घायलों को सुरक्षित निकालने में जुट गईं हैं.