विदिशा
विदिशा (Vidisha) मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है. यह राज्य की राजधानी भोपाल से 62.5 किमी उत्तर पूर्व में स्थित है. "विदिशा" नाम पास की नदी "बैस" से लिया गया है, जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है. यह शहर सांची से 9 किमी दूर, बेतवा नदी के पूर्व और बेस नदियों के कांटे में स्थित है (Vidisha Location).क्षेत्रफल 7,371 वर्ग किलोमीटर है (Vidisha Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक विदिशा की जनसंख्या (Vidisha Population) 14.59 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 198 लोग रहते हैं (Vidisha Density). यहां का लिंग अनुपात (Vidisha Sex Ratio) 896 है. इसकी 70.53 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Vidisha literacy).
जिले को 1904 में विदिशा और बसोदा की तहसीलों को मिलाकर भीलसा जिले के रूप में बनाया गया था. 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, ग्वालियर की पूर्व रियासत मध्य भारत राज्य का हिस्सा बन गई, जिसका गठन 1948 में हुआ था. मध्ययुगीन काल के दौरान विदिशा भीलसा का प्रशासनिक मुख्यालय था. 1956 में इसका नाम बदलकर विदिशा कर दिया गया (Vidisha History).
Narottam Mishra exclusive interview: दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद उपजे भारी बवाल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के नेता नरोत्तम मिश्रा का पहला बड़ा और एक्सक्लूसिव बयान सामने आया है. डबरा से भोपाल के लिए ट्रेन से सफर करने के दौरान 'आजतक' से विशेष बातचीत की.
विदिशा में नीट री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा को मात्र 2 मिनट की देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली. छात्रा रागनी विश्वकर्मा अपने पिता उमेश विश्वकर्मा के साथ 70 किलोमीटर दूर गांव से परीक्षा देने आई थी. पिता केंद्र के बाहर रोते और गुहार लगाते रहे, लेकिन नियमों के कारण छात्रा परीक्षा नहीं दे सकी.
मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET री-एग्जाम के दौरान कुछ मिनट की देरी से पहुंचने पर छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला. 70 किमी दूर से आई छात्रा और उसके पिता भावुक हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है.
मध्य प्रदेश में बचाए गए सिनेरियस गिद्धों ने इतिहास रच दिया है. भोपाल से इलाज पाकर एक गिद्ध उज्बेकिस्तान तक पहुंच गया, तो दूसरे को पाकिस्तान में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. GPS ट्रैकिंग से मिली गिद्धों के सफर की पूरी जानकारी...
विदिशा के गंजबासौदा क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश से युवती नीचे उतरी. प्रेमी से फोन पर बात कराने के बाद मामला शांत हुआ और युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया. ग्राम सिरावदा की 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और चिलचिलाती धूप में काफी देर तक वहीं खड़ी रही. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
Vidisha News: हादसे में ऑटो चालक के हाथ में चोट आई, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद ऑटो में भरे अंगूर सड़क पर बिखर गए, जिन्हें वहां से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मात्रा में उठा लिया.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में प्रेम-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे. इस मौके पर वह पर्यावरण, शिक्षा, सेवा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े पांच संकल्प लेंगे.
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक डॉक्टर दूल्हे की बारात लग्जरी कारों या डीजे के शोर में नहीं, बल्कि 10 बैलगाड़ियों पर निकली. ढोल की थाप और 'कौन दिशा में लेके चला रे' गीत के बीच दुल्हन की विदाई भी फूलों से सजी बैलगाड़ी में हुई. इस अनोखी शादी ने लोगों को पुरानी ग्रामीण परंपराओं की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खूब चर्चा हो रही है.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में एक डॉक्टर दूल्हे ने अपनी शादी को अनोखे अंदाज में परंपराओं के साथ संपन्न कर सबका ध्यान खींच लिया. इस शादी में न डीजे था, न आतिशबाजी और न ही लग्जरी कारों का काफिला. बारात 10 बैलगाड़ियों पर निकाली गई.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सिस्टम की पोल खोलने वाली एक खबर आई है. जहां समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया.
MP News: गंज बासौदा में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे नागरिकों ने जब कुत्ते को नवजात का शव ले जाते देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की नटेरन तहसील स्थित जोहत पुल पर पिकनिक के लिए जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में गिर गई. बस में 53 लोग सवार थे, जिनमें 48 छात्र और चार शिक्षक शामिल थे. हादसे में कई बच्चे घायल हुए, कुछ की हालत गंभीर है. घायलों का इलाज गंजबासौदा और विदिशा में जारी है.
मध्य प्रदेश के विदिशा में नायब तहसीलदार कविता कडेला की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. फिलहाल, परिजनों को घटना की सूचना दी गई है. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.
vidisha nagar palika: विदिशा नगर पालिका के प्रभारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो शहर के विकास मॉडल पर सीधा सवाल खड़ा करता है.
Vulture Returned In Madhya Pradesh: विदिशा के हालाली डैम से उड़ान भरने वाला यूरोपीय ग्रिफ़ॉन गिद्ध 'मारीच' एक लंबी और रोमांचक यात्रा पूरी कर दोबारा भारत लौट आया है. मार्च में छोड़े गए इस दुर्लभ गिद्ध ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान के रास्ते उड़ते हुए करीब 15,000 किलोमीटर की दूरी तय की और अब राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र में देखा जा रहा है.
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मासूम बच्ची कचरे में फेंका हुआ खाना तलाशती नजर आती है. यह दृश्य इंसानियत को झकझोर देने वाला है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका के CMO मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्ची नहीं मिली.
MP के विदिशा में बीते 20 दिनों में 15 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ एक ही चोरी का ही खुलासा कर पाई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बाजार में एक युवक की जेब में रखे पोटाश में धमाका होने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए. पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिख रहा है कि कैसे बाइक के पास खड़े युवक की जेब से अचानक चिंगारी निकलती है और एक जोरदार धमाका होता है. धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
MP के विदिशा शहर में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. 3 बच्चों की मां के अवैध संबंध इस वारदात की वजह बने. जब पति ने भागने से रोकने की कोशिश की, तो प्रेमी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.
मध्य प्रदेश के विदिशा में 3 बच्चों की मां के अवैध संबंधों के चलते उसके पति बबलू ढीमर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. पॉश एरिया खरीफाटक में बबलू ने अपनी पत्नी और उसके भोपाल निवासी प्रेमी दीपक लाड़िया को भागने से रोका तो दीपक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे बबलू की मौत हो गई.