सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक अभिनेता थे. उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था (Sushant Singh Rajput Born). उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह हैं और मां उषा सिंह थीं. पांच भाई-बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे(Sushant Singh Family). अपने फैंस के बीच SSR के नाम से प्रसिद्ध सुशांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सेंट करेन हाई स्कूल, पटना (St. Karen's High School, Patna) से हुई थी. साथ ही, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की (Sushant Singh Education).
उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और भौतिकी में राष्ट्रीय ओलंपियाड में जीत हासिल की (National Olympiad in Physics). अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर, वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए. (Sushant Singh Delhi School of Engineering)
उन्होंने 2008 में 'किस देश में है मेरा दिल' से टेलीविजन स्क्रीन पर शुरुआत की. एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के साथ उन्होंने ख्याति प्राप्त की. साल 2010 में, उन्होंने दो डांस रियलिटी शो- 'जरा नचके दिखा' और 'झलक दिखला जा' में भाग लिया (Sushant Singh TV Serials).
राजपूत ने 2013 में काई पो चे (Sushant Debut Kai Po Che) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और शुद्ध देसी रोमांस (2013), डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी (2015), एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)( M.S. Dhoni: The Untold Story), राब्ता (2017), केदारनाथ (2018)( Kedarnath), ड्राइव (2019) और छिछोरे (2019) जैसी फिल्में की. साल 2020 में रिलीज हुई दिल बेचारा उनकी उनकी आखिरी फिल्म थी. उन्होंने राजकुमार हिरानी की पीके और अभिषेक चौबे की सोनचिरैया में भी दमदार भूमिकाएं निभाई थी (Sushant Singh Rajput Films).
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे (Sushant Death Mystery). उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई 2020 को उनकी मौत के बाद हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी (Sushant Singh last Movie).
फिल्म मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियान ने महाराष्ट्र के नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजा है.
दिशा सालियान केस एक बार फिर चर्चा में हैं. 6 साल पहले हुई मौत के मामले में अब सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है जिसमे सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है. इस पर जिया खान की मां का दर्द छलक गया है.
दिशा सालियान केस में CBI ने FIR दर्ज कर ली है, जिसमें कई चर्चित लोगों समेत 50 से ज्यादा नाम हैं. लेकिन फिर भी किसी को अभी आरोपी नहीं माना जाएगा. जानिए FIR में नाम होने का क्या मतलब है और जांच में आगे क्या होने की उम्मीद है.
क्या अगर दिशा सालियान कि मौत खुदकुशी नहीं बल्कि क़त्ल है और क़त्ल से पहले गैंगरेप भी. तो इस साज़िश में एक साथ इतने सारे लोग शामिल थे. और उससे भी बड़ा सवाल ये कि एफआईआर में इन सारे नामों का मतलब क्या है? क्या ये सभी आरोपी हैं या फिर एफआईआर की कहानी आधी अधूरी सुनाई जा रही है? देखें वारदात.
दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उनके पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने चार घंटे से ज्यादा समय तक बयान दर्ज कराया. सतीश सालियान ने कई बड़े नेताओं, अधिकारियों, अभिनेताओं के नाम दर्ज कराए हैं.
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. फिल्म देखकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन काफी भावुक हो गईं. वो रोती हुई नजर आईं.
दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने चार घंटे का बयान दर्ज कराया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या की गई थी.
1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 5 स्टंपिंग और पूरे मैच में 6 स्टंपिंग का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में जावेद मियांदाद के साथ मजेदार किस्सा और धोनी के टैलेंट की खोज, जानिए ऐसे खिलाड़ी के बारे में.
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के केस ने एक नया मोड़ ले लिया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है. अब इस आदेश के बाद केस का रुख किस तरह पलटेगा?
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए हैं. मुंबई क्षेत्र के वरिष्ठ CBI अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी मिलेगी और याचिकाकर्ता का बयान दर्ज कर FIR की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिवंगत दिशा सालियन (जो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं) के पिता सतीश सालियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और अधिकारियों को कुछ कथित गड़बड़ियों को लेकर फटकार लगाई.
रिया चक्रवर्ती की जिंदगी सुशांत की मौत के बाद काफी बदल गई. उन्हें अपने करियर में तो मुश्किल हुई ही, मगर उनके भाई और पिता को भी तकलीफों का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस की जिंदगी में कैसे-कैसे बदलाव आए, इसके बारे में उन्होंने फराह खान को बताया है.
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की निगरानी करने वाली IPS अधिकारी नूपुर प्रसाद को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने CBI में अगस्ता वेस्टलैंड समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की निगरानी की है.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने एक पॉडकास्ट में भावुक होकर बताया कि कैसे वो अपने भाई को सपनों और मेडिटेशन में महसूस करती हैं. श्वेता ने सुशांत के साथ अपने आखिरी पल और उनकी यादों को साझा किया.
परेश रावल ने लॉकडाउन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत केस की कवरेज को एक 'सर्कस' और 'तमाशा' करार देते हुए कहा कि उन्हें इससे नफरत हो गई थी. उन्होंने राजनीति छोड़ने के फैसले पर भी खुलकर बात की और साफ कहा कि वो बार-बार झूठ बोलकर एक झूठा इंसान नहीं बनना चाहते थे
परेश रावल ने राजनीति छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि वे ऐसे वादे नहीं करना चाहते थे जिन्हें पूरा न कर सकें. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले की मीडिया कवरेज को लेकर भी अपनी राय साझा की. हाल के समय में वे कई फिल्मों में नजर आए हैं और आगे भी अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
केतन अग्रवाल हत्याकांड पर संजय गुप्ता की पोस्ट विवादों में. सिया गोयल और रिया चक्रवर्ती की तुलना पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं, यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया. कई यूजर्स ने सिया गोयल और रिया चक्रवर्ती के मामलों की तुलना को गलत बताया और पोस्ट की आलोचना की. कुछ लोगों ने कहा कि दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए ऐसी तुलना उचित नहीं है.
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के बाद, NCB ने 2020 में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. अब एक्ट्रेस ने इस दौर पर बात की है.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस ये न्यूज सुनकर शॉक्ड हैं.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत एक्टर की छठी पुण्यतिथि से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया. उन्होंने भगवान राम के रूप में सुशांत की AI-जनरेटेड तस्वीर भी शेयर की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. जानिए उन्होंने क्या कहा.