स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है. यह गुजरात (Gujarat) राज्य में केवडिया के पास स्थित है. यह राजनेता और स्वतंत्रता कार्यकर्ता वल्लभभाई पटेल (Vallabhbhai Patel) की मूर्ति है, जो स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे. वह महात्मा गांधी के अनुयायी भी थे. पटेल को भारत की 562 रियासतों को एकजुट करके भारत का एकल संघ बनाने में उनके नेतृत्व के लिए बहुत सम्मानित किया जाता है. यह प्रतिमा गुजरात में केवडिया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर स्थित है, जो वडोदरा शहर से 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में सरदार सरोवर बांध के सामने है.
इस परियोजना की पहली बार घोषणा 2010 में की गई थी और इसका निर्माण अक्टूबर 2013 में भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने शुरू की थी. जिसकी कुल निर्माण लागत 7 बिलियन थी. इसे भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने डिजाइन किया है. इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 31 अक्टूबर 2018 को पटेल के जन्म की 143वीं वर्षगांठ पर किया था.
Best Places to Visit in Gujarat: गुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें मौजूद हैं. यहां आपको दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से लेकर सफेद नमक का विशाल रेगिस्तान, ऐतिहासिक किले, मंदिर और खूबसूरत हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए. परेड में 15 झांकियां और करीब 5,000 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र हैं. राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम के लिए एकता नगर में विशेष तैयारियां की गई हैं.
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10-12 सालों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की. पीएम ने वैश्विक संकटों के बीच भारत की एकता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने देशवासियों से भ्रम फैलाने वाली ताकतों और दिमागी नक्सलवाद से सतर्क रहने की अपील की तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया.
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर तक नर्मदा के रास्ते सफर का नया विकल्प मिल सकता है. दोनों पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए इंटरस्टेट क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी है. 600 यात्रियों की क्षमता वाला लग्जरी क्रूज एकतानगर पहुंच चुका है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इसे इस रूट पर चलाया जा सकता है.
गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पर्यटकों के लिए जल्द एक नया आकर्षण जुड़ने वाला है. नर्मदा नदी पर 600 यात्रियों की क्षमता वाली लग्जरी क्रूज सर्विस लॉन्च की गई है. हालांकि इसकी कमर्शियल सेवाएं सभी वैधानिक मंजूरियां और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही शुरू होंगी.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से पहले गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को एक शानदार नया रूप दिया जा रहा है. 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में होने वाले इस स्टार-स्टडेड (सितारों से सजे) समारोह के लिए एक बड़ा पंडाल, एक विशाल एयर-कंडीशंड डोम और कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं.
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार और पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 100 वर्ष के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे. उनके बेटे अनिल सुतार ने बताया कि 17 दिसंबर की मध्यरात्रि उनका निधन हुआ.
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनकी विरासत का उत्सव जारी है. इसी के तहत आज करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नेशनल यूनिटी मार्च की शुरूआत हुई है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर इस पदयात्रा को रवाना किया. ये यात्रा 152 किलोमीटर की दूरी तय करके स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगी. जिसके जरिये राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा.
31 अक्टूबर 2013 को भारत में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की नींव रखी गई थी. यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है और सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में बनाई गई है. सरदार साहब को किसानो के नेता और उनके हितों के संरक्षक के रूप में जाना जाता है. उन्होंने हमेशा किसानों के लिए काम किया और उन्हें मजबूत बनाया. यह प्रतिमा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है जो पूरे भारतवासियों को जोड़ती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर यह बात फिर से चर्चा में आई कि '15 में से 12 कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम का ही चयन किया था.' इसके बावजूद वे देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बन सके. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने भी भारत के लौहपुरुष को सलामी देते हुए पुष्प वर्षा की.
Sardar Patel 150th Jayanti पर राष्ट्रीय एकता दिवस का बड़ा आयोजन — स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर मूविंग परेड, BSF डॉग शो और एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम का एयर शो. पीएम मोदी करेंगे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास.
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को नर्मदा जिले के एकतानगर जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ "म्युजियम ओफ रोयल किंगडम ओफ इंडिया (MORKI)" की आधारशिला रखेंगे.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुजरात के नर्मदा ज़िले स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने प्रदर्शनी हॉल व नर्मदा बांध का भी अवलोकन किया और एकता नगर की पर्यटन सुविधाओं की प्रशंसा की. यह उनकी दूसरी यात्रा थी, जिसे उन्होंने पहले से अधिक प्रेरणादायी और सरदार पटेल के अद्भुत व्यक्तित्व का प्रतीक बताया.
उमर अब्दुल्ला के मुंह से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तारीफ में गुजरात मॉडल की झलक साफ नजर आती है, और ऐन उसी वक्त वो ममता बनर्जी के प्रति आभार भी जताते हैं - लेकिन सिंधु जल संधि का नाम लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर देते हैं - आखिर उमर अब्दुला राजनीतिक के किस रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं?
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित जंगल सफारी में अब तीनों चिम्पांजी निको, सूझी और एमीलिया नए मेहमान बने हैं. इन्हें अबू धाबी से लाकर विशेष पिंजरे में रखा गया है, जिसमें अफ्रीकी वर्षावन जैसा वातावरण तैयार किया गया है. 7 अप्रैल को लाए गए इन चिम्पांजियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. इससे सफारी का आकर्षण बढ़ गया है.
गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भक्ति के रंग में डूबे आमिर खान, दरअसल बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 26 जनवरी के दिन दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे
गणतंत्र दिवस परेड में 31 झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक प्रगति का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की तरफ से महाकुंभ, गुजरात की तरफ से औद्योगिक इनोवेशन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से 'लखपति दीदी' की सफलता पेश की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में हुआ समारोह था, जहां पीएम ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद, उन्होंने उपस्थित जनता को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं? सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए ये दावा किया जा रहा है. वायरल हो रही तस्वीर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के पैर वाले हिस्से पर कुछ दरारें नजर आ रही हैं. आजतक की टीम ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे को लेकर फैक्ट चेक किया है.
भारतीय राजनीति में यह कुछ उसी तरह का दौर है, जैसा कि आज से करीब 120 पहले फ्रांस में हुआ था. उस वक्त 1870-1940 के दौरान 200 से ज्यादा मूर्तियां बनाई गईं. इसीलिए वहां पर statuemania (स्टैच्यूमेनिया) शब्द भी लोगों के जबान पर पर रहा है और राजनीति का हिस्सा भी है. हालांकि बाद में वह इस दौर से निकल गए.
भूटान के महामहिम राजा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एकतानगर पहुंचा. पारंपरिक भूटानी पोशाक पहने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में स्वागत किया गया. अतिथियों का स्वागत गुजरात की पहचान सामा गरबा की प्रस्तुति से किया गया. यहां सर्वे में वॉल ऑफ यूनिटी के बारे में जानकारी दी गई.