सोनू निगम, गायक
सोनू निगम (Sonu Nigam) एक भारतीय गायक (Indian Singer), सेलिब्रिटी जज, संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं. उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. बतौर प्लेबैक सिंगर सोनू को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award), दो फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Award) और दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण मिल चुका है. उन्हें जनवरी 2022 में भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया है (Padma Shri).
सोनू मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं, लेकिन उन्होंने ओडिया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, मैथिली भोजपुरी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाया है. निगम ने कई गैर फिल्मी एल्बम जारी किए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया है. उनके अब तक 5000 से ज्यादा गाने रिलीज़ हो चुके हैं (Over 5000 Released Songs).
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 (Sonu Nigam Date of Birth) को अगम कुमार निगम और शोभा निगम के घर फरीदाबाद, हरियाणा में एक कायस्थ परिवार में हुआ था (Sonu Nigam Parents). उनकी बहन तीशा निगम भी एक पेशेवर गायिका हैं (Sonu Nigam Sister. निगम ने चार साल की उम्र में अपने पिता के साथ मंच पर गाना शुरू कर दिया था. वह 19 साल की उम्र में अपने बॉलीवुड गायन करियर की शुरुआत करने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई चले गए. उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान द्वारा प्रशिक्षित किया गया था. उन्होंने 15 फरवरी 2002 को मधुरिमा मिश्रा से शादी की (Sonu Nigam Wife). उनका नेवान नाम का एक बेटा है (Sonu Nigam Son).
उन्होंने रोमांटिक, रॉक, भक्ति, गजल और देशभक्ति गीत रिकॉर्ड किए हैं. निगम ने हिंदी, कन्नड़, उड़िया, छत्तीसगढ़ी और पंजाबी में पॉप एल्बम जारी किए हैं, साथ ही हिंदू और इस्लामी भक्ति एल्बम भी जारी किए हैं. उन्होंने कई बौद्ध एल्बम भी जारी किए हैं. निगम ने उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के देशों में प्रदर्शन किया है. सितंबर-अक्टूबर 2007 में, उन्होंने कनाडा और जर्मनी में सिंपल सोनू शीर्षक से सोलो परफॉर्मेंस देने वाले पहले भारतीय गायक बने (Sonu Nigam Career).
Sonu Nigam Hospital Video: सोनू निगम ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है. वो ऑपरेशन थिएटर में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. डॉक्टर्स की टीम उनके साथ नजर आई. मगर ऑपरेेशन थिएटर में सोनू ने गाना गाकर डर को बिल्कुल छूमंतर कर दिया. आपने देखा उनका वीडियो?
मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू निगम ने छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
मशहूर गायक सोनू निगम ने बताया कि वह पिछले करीब 20 दिनों से पिंच्ड नर्व की समस्या के कारण गंभीर दर्द से जूझ रहे थे. इस दौरान उन्हें सिर तक हिलाने में परेशानी होती थी और हर छोटी हरकत में दर्द महसूस होता था. इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार है. उन्होंने यह भी बताया कि कठिन हालात के बावजूद उन्होंने अपना कॉन्सर्ट रद्द नहीं किया.
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है, जिससे वो पिछले 20 दिनों से गंभीर दर्द में थे. उन्होंने बताया कि गलत व्यायाम या लंबे समय तक एक ही पोजिशन में सोने के कारण उनकी नस पर असर पड़ा है.
भारती सिंह ने अपने नए करोड़ों के स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया है. सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की तैयारियां जोरों पर हैं. पवन सिंह के इवेंट में अफरा-तफरी मची. जानें शोबिज में और क्या खास हुआ.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. वो पिछले एक हफ्ते से मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं और फिजियोथेरेपी के दौरान तेज दर्द सह रहे हैं.
सोनू निगम ने खुलासा किया कि वे पिन्च्ड नर्व्स की समस्या से जूझ रहे हैं. MRI, CT स्कैन और फिजियोथेरेपी के बीच दर्द सहने के बावजूद सिंगर ने अपना लाइव शो रद्द न करने का फैसला किया है. उनके इस जज्बे की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है. वहीं, प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
सोनू निगम के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. सिंगर की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. अब सोनू के एक लाइव शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
आशा भोसले को याद करते हुए सोनू निगम ने कहा कि उनके जाने का शोक नहीं, बल्कि जश्न मनाना चाहिए क्योंकि आशा भोसले ने अपनी पूरी जिंदगी संगीत को समर्पित की. उन्होंने आखिरी समय तक काम किया और महान सिंगर के रूप में याद की जाएंगी.
आशा भोसले के जाने से सिंगर सोनू निगम पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके साथ गाना गाने का अपना अनुभव साझा किया.
सिंगर सोनू निगम ने जब पाकिस्तान में साल 2004 में कॉन्सर्ट किया था, तब उनके शो के आसपास बम धमाका हो गया था. लेकिन फिर भी सोनू ने कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था. अब उन्होंने उस खौफनाक मंजर को याद किया है.
अमिताभ बच्चन के बाद अर्जुन और सानिया की शादी में जया बच्चन को एंट्री लेते देखा गया. शादी में जया बच्चन ने पैप्स से बचते हुए वेन्यू पर एंट्री ली.
सोनू निगम ने अपने कॉन्सर्ट में एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलवाकर फैंस को इंप्रेस कर दिया है. सोनू की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि उन्होंने इंसानियत की मिसाल कायम की है.
Live concert में खोया बच्चा, Sonu Nigam ने गाना रोककर 30,000 की भीड़ में परिवार ढूंढा. Singer की इंसानियत ने fans का दिल जीत लिया.
भूल भुलैया 3 के सुपरहिट गाने ‘मेरे ढोलना 3.0’ को लेकर अमाल मलिक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे पहले लोगों को सोनू निगम को साइन करने पर शक था, वो चाहते थे कि अरिजीत सिंह इस गाने को गाए. लेकिन सिंगर ने सबकी बोलती बंद कर दी, जब वो 45 मिनट में गाना रिकॉर्ड करके चले गए.
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड म्यूजिक फैन्स को चौंका दिया है. यही फैन्स अरिजीत सिंह को सोनू निगम से बेहतर सिंगर बताने के लिए जी-जान लगाए रहते थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार खुद सोनू ने अरिजीत को अपने से बेहतर सिंगर बताया था?
सोनू निगम ने 'संदेशे आते हैं' गाने को 1997 में अपनी आवाज दी थी. उन्होंने इसके सीक्वल सॉन्ग 'घर कब आओगे' को भी गाया है. धुन अपने ओरिजिनल इमोशन्स को बरकरार रखती है, लेकिन इसमें मनोज मुंतशिर के लिखे गए नए बोल हैं. इसके लीरिक्स लिखने से जावेद अख्तर ने मना कर दिया था.
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे है. इस बीच फिल्म के फेमस गाने 'संदेशे आते हैं' को नए सिरे से पेश किए जाने की खबर है.
बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रियल एस्टेट सेक्टर कमाई का दूसरा बड़ा जरिया बन गया है. सिंगर सोनू निगम ने अपनी एक कमर्शियल यूनिट किराए पर दी है जिससे उनको हर महीने लाखों की कमाई होगी.
सोनू निगम ने श्रीनगर में एक कॉन्सर्ट को अजान के वक्त रोक दिया. उनके इस कदम की जितनी तारीफ हुई उतनी ही उनके पुराने विवादित ट्वीट्स को लेकर चर्चा भी होने लगी. जब उन्होंने लाउड स्पीकर से अजान की आवाज आने की बात पर आपत्ति जताई थी.
दिवाली के खत्म होते ही अब महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई हैं और बात छठ की हो तो कुछ भोजपुरी गानों के बिना यह त्योहार अधूरा है. ऐसे में हम आपको कुछ टॉप 5 गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं. जिसे आप इस पर्व के दौरान सुन सकते हैं.