कब तक ऐसे मटकोगी? 50 साल की श‍िल्पा शेट्टी से सवाल, बोलीं- मेरी मर्जी

29 APRIL 2026

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा ने लगा दी आग

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 50 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस जबरदस्त है और वो मस्ती में अपनी जिंदगी जीती हैं. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

लेकिन कई यूजर्स ऐसे हैं जो ताने मारने से बाज नहीं आते. उन सभी को शिल्पा ने अपने नए वीडियो से करारा जवाब दिया है.  

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा ने एक रील शेयर की जहां वो खुशी से झूमतीं और कमर मटकाती हुईं नजर आईं. वो बेफिक्री से डांस कर रही थीं. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

इसके साथ ही उन्होंने लोगों की कही बातें लिखी- उम्र बढ़ रही है, कब तक ऐसे मटकती रहोगी?

Photo: Instagram @theshilpashetty

फिर इसी वीडियो में आगे जवाब भी दिया और कहा- मटकूंगी... जब तक मन करेगा तब तक मटकूंगी. और Its my life गाना भी ऐड किया. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

साथ ही कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- मटकने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. हर दिन को डांस डे की तरह जीओ और खुशी के साथ थिरकते हुए जिंदगी का मजा लो.

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं उनके जवाब देने का अंदाज भी मजेदार लग रहा है. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

यूजर्स का कहना है कि शिल्पा सही कह रही हैं. एक ही तो जिंदगी मिलती है, उसे भी इंसान खुलकर ना जिए तो क्या फायदा. वेलडन मैम!

Photo: Instagram @theshilpashetty

वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी जल्द ही पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल फिल्म में नजर आएंगी. वो आखिरी बार वो रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का हिस्सा बनी नजर आई थीं.

Photo: Instagram @theshilpashetty

Read Next