शिल्पा शेट्टी का नया शो 'मां है ना' सुर्खियों में आ चुका है. 'मां है ना' एक कॉमेडी और कुकिंग शो है, जिसमें जानी-मानी हस्तियां अपने बच्चों के साथ नजर आएंगी. मंगलवार को शो का ट्रेलर जारी किया गया, जिसके लिए मुंबई में एक इवेंट भी हुआ. इवेंट में शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स मस्ती-मजाक करते नजर आए. सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा भी शिल्पा के शो से टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं.
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा का मजाक बनाती दिखीं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
सुनीता हुईं ट्रोल
'मां है ना' के ट्रेलर लॉन्च पर सुनीता आहूजा पैप्स के साथ मस्ती मजाक करती नजर आईं. पैप्स से बात करते हुए सुनीता कहती हैं कि बकरी है. इस पर पीछे से आवाज आती है कि आपके हसबैंड. सुनीता चौंकती हैं और कहती हैं कि मेरे हसबैंड वो बकरी नहीं हैं. फिर वो इशारा करते हुए कहती हैं कि वो बकरा है. सुनीता की बात सुनकर उनके बगल में खड़ी उर्वशी ढोलकिया भी सरप्राइज नजर आईं. उर्वशी का रिएक्शन बता रहा था कि उन्हें सुनीता की बात बिल्कुल पसंद नहीं आई.
सुनीता का वीडियो जैसे ही इंटरनेट यूजर्स की नजरों में आया लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा कि गलत बात है. अन्य ने कहा कि आज जो भी हो गोविंदा की वजह से हो और उन्हीं का मजाक बना रही हो. एक ने कहा कि आप अपने हसबैंड के बिना कुछ नहीं हैं. कई लोगों ने कहा कि ये पागल हो चुकी है. एक ने लिखा कि अपने पति का ऐसे मजाक कौन बनाता है.
ये पहला मौका नहीं जब सुनीता आहूजा ने सरेआम गोविंदा की खिल्ली उड़ाई है. इससे पहले भी वो ऐसा काम कर चुकी हैं. शो की बात करें, तो मां है ना 12 जून से जीटीवी पर देख सकते हैं.