शहडोल
शहडोल (Shahdol) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला और शहर है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. शहडोल जिला रीवा डिविजन का दक्षिणी भाग से जुड़ा हुआ है. इसका क्षेत्रफल 6,205 वर्ग किलोमीटर है (Shahdol Area). शहडोल जिले में 2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Shahdol Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक शहडोल की जनसंख्या (Shahdol Population) 10.66 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 158 लोग रहते हैं (Shahdol Density). यहां का लिंग अनुपात (Shahdol Sex Ratio) 974 है. इसकी 66.67 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Shahdol literacy).
बिलासपुर-कटनी खंड पर स्थित, शहडोल का नाम इसके मुख्यालय से लिया गया है. यह राज्य के मध्य-पूर्वी भाग में स्थित है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश का एक हिस्सा है. जिले का नाम शहडोलवा अहीर के नाम पर रखा गया था (Shahdol District).
सोहागपुर गांव लगभग 2.5 किमी में फैला हुआ है. सोहागपुर के पूर्व इल्लाकदार परिवार के पूर्वज, जामनी भान, बागलखंड के महाराजा वीरभान सिंह के दूसरे पुत्र थे. उन्होंने सोहागपुर में बसने का फैसला किया और आसपास बसने के लिए अधिकतम सुविधाओं का आश्वासन दिया. साथ ही, यह भी घोषणा की कि जंगलों को साफ करके बसने वाले के नाम पर रखा जाएगा. बाद में, यह स्थान रीवा के महाराजा और दौरे पर ब्रिटिश अधिकारियों के लिए शिविर स्थल हुआ करता था. शहडोल गांव के एक कस्बे के रूप में विकसित होते ही इसमें और गांव जुड़ गए. 1948 में रियासतों के विलय के बाद जिला मुख्यालय उमरिया से शहडोल स्थानांतरित कर दिया गया था (Shahdol History).
शहडोल से 2 बार की BJP सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का 9 साल बाद तलाक हो गया. दोनों की शादी 2017 में हुई थी और कई साल से अलग रह रहे थे. पढ़ें पूरी कहानी...
Shahdol MP Himadri Singh Divorce News: शहडोल से बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का हुआ तलाक. कोर्ट ने जारी की डिक्री. जानें शादी से अलगाव तक का पूरा राजनीतिक और व्यक्तिगत सफर...
Shahdol Patwari Suspended: शहडोल में रिश्वत लेकर युवती को होटल बुलाने और अश्लील चैट करने वाले पटवारी आशीष सोनकर पर गाज, एसडीएम ने किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड...
क्या मध्य प्रदेश के जंगल अब गजराजों के लिए भी नया और सुरक्षित घर बन चुके हैं? जवाब बांधवगढ़ और शहडोल के जंगलों से साफ दिख रहा है. यहां 50 से 70 जंगली हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है, जबकि ब्यौहारी क्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल पिछले 1.5 वर्ष से डेरा डाले हुए है.
अनूपपुर के जैतहरी नगर परिषद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मिठाई लेने की कोशिश कर रहे एक बच्चे को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नंदलाल गोंड बाल पकड़कर उठाता नजर आ रहा है. नगर परिषद के कर्मचारी मिठाई के पैकेट लेकर स्टेडियम जा रहे थे, तभी कुछ बच्चों ने चलती गाड़ी से पैकेट लेने का प्रयास किया.
मध्य प्रदेश के शहडोल में डीएमएफ (DMF) फंड में कथित घोटाला सामने आया है. आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान बने गड्ढों को तालाब बताकर 25 लाख रुपये निकाल लिए गए. कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि 2022-23 में तालाब निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत करीब 7.5 करोड़ रुपये के खर्च की भी जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और झूठी लाइफस्टाइल दिखाकर एक कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर खुद को आलीशान कोठियों का मालिक बताने वाला युवक असल में पुताई करने वाला निकला.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव में 32 वर्षीय अनीता सिंह और उनकी तीन बेटियों की कीटनाशक खाने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार महिला ने पहले अपनी बेटियों को कीटनाशक दिया और फिर खुद भी उसका सेवन कर लिया. घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान जान गई.
शहडोल जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है. जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है और 16 स्वास्थ्य केंद्रों में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है. विशेषज्ञों की कमी के कारण मातृ मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर इलाज न मिलने से प्रसूताओं की जान जोखिम में पड़ रही है.
Shahdol Black Flag Row: शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने छात्र की परीक्षा छूटने के मामले में सफाई दी है. उन्होंने बताया कि छात्र को सुबह 7 बजे से पहले रिहा कर पुलिस की निगरानी में शहडोल पहुंचाया गया था, लेकिन वह खुद परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा.
CM Mohan Yadav Shahdol Black Flag Incident: शहडोल जिले में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला अब प्रशासन की गले की फांस बन गया है. पुलिस और प्रशासन की जल्दबाजी में एक 17 वर्षीय छात्र को बिना उम्र की जांच किए जेल भेज दिया गया, जिसके कारण वह अपनी कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा नहीं दे सका.
मध्यप्रदेश के शहडोल में सरकारी लापरवाही से एक नाबालिग छात्र अपनी परीक्षा नहीं दे सका. मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव को काले झंडे दिखाने से जुड़ा है, 8 फरवरी को मुख्यमंत्री धनपुरी में कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए. पुलिस ने तीन कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
MP के शहडोल में करंट लगने से एक बाघ और एक बाघिन की मौत हो गई है. साल 2026 में अब तक राज्य में 9 बाघों की जान जा चुकी है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है.
शहडोल जिले में एक युवक को लापरवाही करना भारी पड़ गया, जिसके चलते उसको हाथ का पंजा भी गंवाना पड़ा गया. क्योंकि युवक ने पानी की मशीन समझकर बोतल क्रेशर में हाथ डाल दिया था. जिससे उसका हाथ बुरी तरह कुचल गया.
MP में प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक किसान का बेटा NSA के तहत फंस गया. उसे बचाने के लिए किसान कर्ज और कानूनी लड़ाई में फंस गया, जबकि उसकी गर्भवती बहू इस कठिन समय में गंभीर मानसिक कष्ट झेल रही है.
कानपुर, शहडोल, लातूर और धनबाद से हत्या की चार ऐसी दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आई हैं जहाँ पति या पत्नी ही कातिल निकले. कानपुर में शिववीर सिंह की पत्नी लक्ष्मी, धनबाद में सुरेश हांसदा की पत्नी सुरजी देवी, और शहडोल में भैयालाल की पत्नी मुन्नीबाई ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या कर दी. देखें वारदात.
MP News: ड्यूटी पर गईं मजिस्ट्रेट के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा अपने साथियों के साथ हमला करते दिख रहा है. दीपावली के दूसरे दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.
Elephant Festival in MP: भोजन के बाद दोपहर से शाम तक हाथियों को खुले जंगल में छोड़ा जाता है, जहां वे कीचड़ स्नान, तालाब में जल क्रीड़ा और वन भ्रमण का आनंद लेते हैं. आम नागरिकों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पार्क सीमा में प्रवेश की अनुमति है, जहां वे पूजा और भोजन खिलाकर दर्शन करते हैं.
MP News: रीवा से लौटते समय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सड़क पर चलते रेत से भरे डंपरों को रोका और ड्राइवरों से रॉयल्टी की पर्ची मांगी. उन्होंने आरोप लगाया कि रॉयल्टी स्लिप में तारीख और समय दर्ज नहीं था. कांग्रेस ने इसे रेत का अवैध परिवहन करार दिया.
Lady Doctor Fight Video: एक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए भर्ती थी, उसी दौरान दो इंटर्न युवतियां ड्यूटी पर मौजूद अपनी सहकर्मी के साथ मारपीट कर रही थीं. बीच-बचाव करने वाले एक पुरुष डॉक्टर को भी धमकाया गया.