सारांश जैन (Saransh Jain) भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 31 मार्च 1993 को हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू प्रतियोगिताओं से की और लगातार राज्य स्तर पर टीम का हिस्सा रहे.
सारांश जैन ने 21 दिसंबर 2014 को 2014-15 रणजी ट्रॉफी के दौरान मध्य प्रदेश के लिए अपना प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट के विभिन्न टूर्नामेंटों में टीम के लिए हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन के आधार पर नियमित रूप से चयनित होते रहे.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के बाद उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में भी खेलने का मौका मिला. 25 फरवरी 2017 को उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया. यह भारत के प्रमुख घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंटों में से एक है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें हिस्सा लेती हैं.
सारांश जैन का क्रिकेट करियर मुख्य रूप से भारतीय घरेलू क्रिकेट से जुड़ा रहा है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया.
चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं.
गॉल टेस्ट में सिर्फ एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की जगह कोलंबो टेस्ट से पहले सवालों के घेरे में है. लेकिन भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि कुलदीप टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में हैं और एक मैच से उन्हें जज नहीं किया जा सकता. वहीं 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार को बहुतुले ने टीम के लिए 'बैंकर' बताया.
शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अपनी सबसे बड़ी कमजोरी पर खास काम किया है. गॉल टेस्ट में प्रभात जयसूर्या ने उन्हें दोनों पारियों में आउट किया था. कोलंबो में गिल ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और स्थानीय स्पिनरों के खिलाफ लंबे समय तक अभ्यास किया.
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान में होना है. श्रीलंका की टीम इस मैच में कई इंजर्ड खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी बदलाव संभव है.
भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा तो चुनौती सिर्फ स्पिन और पिच की नहीं होगी. गॉल की गर्मी-नमी, जल्दी नरम पड़ने वाली कूकाबूरा गेंद, लंबे स्पेल, हाल में कम टेस्ट क्रिकेट और बल्लेबाजी में लंबी पारियां खेलने की जरूरत टीम की परीक्षा लेंगी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी ने तेज गेंदबाजी विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच का पहला दिन आसान नहीं रहा. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. श्रीलंका ने 90 ओवर में 363/8 रन बनाए.
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया शुक्रवार से स्थानीय श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारी को परखेंगे, जबकि युवा गेंदबाज लंकाई परिस्थितियों में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे. हालांकि बारिश मुकाबले में बाधा बन सकती है.
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. सीरीज से पहले, टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिनों का एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी.
भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुने गए सारांश जैन की सफलता के पीछे संघर्ष और भावनाओं से भरी कहानी छिपी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कैंसर से जूझ रहे पिता ने कागज पर लिखा था, 'बेटा, तू जितना अच्छा करेगा, मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा.' 12 साल बाद टीम इंडिया में चयन के साथ वह सपना सच हो गया.
श्रीलंका दौरे के लिए सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है, लेकिन क्या यह सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर की चोट का नतीजा है? पिछले दो साल में आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे जैसे कई गेंदबाजों को डेब्यू या टीम में जगह तो मिली, लेकिन लगातार मौके नहीं मिले. आखिर भारतीय टेस्ट टीम में नए गेंदबाजों को तैयार किया जा रहा है या वे सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों के अस्थायी विकल्प बनकर रह गए हैं?
सारांश जैन की कहानी सिर्फ मेहनत की नहीं, बल्कि पिता के त्याग और हौसले की भी है. जब उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तब परिवार ने यह बात सारांश से छिपाए रखी ताकि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहे. 12 साल बाद उसी संघर्ष का इनाम सारांश को मिला है.
Team India Squad, Sri Lanka Tour: बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान हैं. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगा.