scorecardresearch
 

भाभी सानिया चंडोक संग सारा तेंदुलकर का ट्रेड‍िशनल ड्रेस में दिवाली धमाल, अर्जुन तेंदुलकर का द‍िखा स‍िंपल लुक

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिस लुक शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन के साथ लाइम येलो एथनिक ड्रेस में उनकी तस्वीर वायरल हो रही है. सीक्वेंस वर्क और खूबसूरत डुपट्टे वाले इस लुक की फैन्स तारीफ कर रहे हैं. वहीं, भाभी सानिया चंडोक भी उनके साथ इसमें द‍िख रही हैं. वहीं अर्जुन तेंदुलकर का इस दौरान स‍िंपल लुक द‍िखा.

Advertisement
X
लाइम येलो ड्रेस में सारा का जलवा, भाभी सानिया चंडोक के साथ फैमिली ग्लैमर ने खींचा ध्यान (Photo: Instagram/@saratendulkar)
लाइम येलो ड्रेस में सारा का जलवा, भाभी सानिया चंडोक के साथ फैमिली ग्लैमर ने खींचा ध्यान (Photo: Instagram/@saratendulkar)

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने ऑफिस लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. लाइम येलो एथनिक ड्रेस में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'Diwali came early to office'. यानी सारा के ऑफिस में दिवाली का जश्न पहले ही शुरू हो गया है.

सारा ने आईने के सामने खड़े होकर सेल्फी ली है. उन्होंने लाइम येलो (हरा-पीला) रंग की लंबी एथनिक ड्रेस पहनी है, जिस पर सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी का काम है. इसके साथ मैचिंग डुपट्टा उनके लुक को और आकर्षक बना रहा है. कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां-ब्रेसलेट उनके फेस्टिव लुक को पूरा कर रहे हैं. 

सारा के साथ इस फोटो में उनकी भाभी सान‍िया चंडोक तेंदुलकर भी द‍िख रही हैं. वहीं पोस्ट में सच‍िन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर भी द‍िख रहे हैं.  सच‍िन जहां रंगोली सजाते हुए नजर आए, वहीं ड‍िनर टेबल पर अर्जुन तेंदुलकर ब्लैक टीशर्ट में बेहद स‍िंपल लुक में द‍िखे. ड‍िनर टेबल में कई दूसरे लोग भी द‍िखे. 

arjun Saaniya
ड‍िनर टेबल पर अर्जुन तेंदुलकर (बाएं ब्लैक टीशर्ट में) सच‍िन तेंदुलकर (पीले कुर्ते में) पर‍िवार के साथ (Photo: Instagram/@saratendulkar)

सारा की भाभी सानिया चंडोक भी तेंदुलकर परिवार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. सानिया, अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी हैं. सारा और सानिया के स्टाइल और फैमिली ग्लैमर को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती है. सारा के इस नए लुक के बीच भाभी सानिया के साथ उनकी बॉन्डिंग भी लोगों का ध्यान खींचती है.

Advertisement
sara
भाभी सान‍िया चंडोक संग सारा तेदुलकर (Photo: Instagram/@saratendulkar)

इंस्टाग्राम पर 98 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. उन्हें 98 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. साथ ही कई ब्रांड्स को एंडोर्स (भी करती हैं.
यह भी पढ़ें: विम्बलडन में छाई शुभमन ग‍िल-सच‍िन तेंदुलकर की जोड़ी, सारा तेंदुलकर ने स्पेन में मचाया तहलका, देखें PHOTOS

सारा एक सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट , फिटनेस एंटरप्रेन्योर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 'Pilates Academy X Sara Tendulkar' नाम से अपना पिलेट्स स्टूडियो शुरू किया था. इसके जरिए वह लोगों को फिटनेस और माइंडफुल मूवमेंट के प्रति प्रेरित करती हैं.

इसके अलावा वह अपने माता-पिता के एनजीओ 'द सच‍िन तेंदुलकर फांउडेशन' में डायरेक्टर के तौर पर भी काम करती हैं. इस फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल से जुड़े सामाजिक कार्य किए जाते हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement