रीवा
रीवा (Rewa) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है. यह इस जिले और रीवा डिवीजन का प्रशासनिक केंद्र भी है. यह शहर राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 420 किलोमीटर उत्तर पूर्व और जबलपुर शहर से 230 किलोमीटर उत्तर में स्थित है. यह क्षेत्र दक्षिण दिशा में केनमोर पहाड़ियों से घिरा हुआ है और विंध्याचल पर्वतमाला जिले के मध्य से होकर गुजरती है. इसका क्षेत्रफल 6,314 वर्ग किलोमीटर है (Area). रीवा जिले में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Rewa Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक रीवा की जनसंख्या (Rewa Population) 23.65 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 375 लोग रहते हैं (Rewa Density). यहां का लिंग अनुपात (Rewa Sex Ratio) 931 है. इसकी 71.62 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Rewa literacy).
भारत की आजादी से पहले, रीवा रघुराजनगर तहसील के साथ था. वर्तमान रीवा जिला 1950 में अस्तित्व में आया (Rewa District).
नर्मदा नदी का दूसरा नाम रीवा है और इस शहर का नाम नदी के नाम पर रखा गया है. इस जिले में शामिल क्षेत्रों पर तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य वंश का कब्जा था (Rewa History).
रीवा में कई वाटरफॉल हैं जो पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते है (Waterfalls in Rewa).
MP Transco Bird Guard Installation Vindhya: MP ट्रांसको ने विंध्य क्षेत्र के बिजली टावरों पर लगाए बर्ड गार्ड और प्रिवेंटर, पक्षियों से होने वाली ट्रिपिंग हुई खत्म. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक हफ्ते से भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज और देखरेख में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि महिला की नाक से कीड़े निकलने के बाद उन्हें घटना का पता चला. अस्पताल के सीएमओ का कहना है कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी, ब्रेन काम नहीं कर रहा था, लेकिन पल्स चल रही थी.
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती महिला अर्चना गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया. महिला की मौत के बाद नाक से कीड़े निकलने की बात सामने आई. मामले में परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. उनकी मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है.
मध्य प्रदेश के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के दौरान सुंदर महिलाओं के शवों के साथ गलत काम किया जाता है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सोमवार रात कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरू करण सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इमरजेंसी समेत कई वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई. साथ ही जिम्मेदार इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.
Rewa Medical Negligence Case: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों ने जीवित 66 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. शव वाहन में रखने के दौरान सांसें चलने पर दोबारा वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया.
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक लड़की से प्यार को लेकर दो दोस्तों के बीच चल रहा विवाद हत्या तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, आशीष कोल ने अपने दोस्त मोहम्मद इसरार को पहले शराब पिलाई, फिर विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव नाले में फेंक दिया. तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार हुआ.
मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हॉस्पिटल की लिफ्ट अचानक नीचे गिरने से 50 वर्षीय मरीज सुरेश सेन की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित नेशनल हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने से 50 वर्षीय मरीज सुरेश सेन की दर्दनाक मौत हो गई. सुरेश पेड़ से गिरकर घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. रात करीब 8 बजे उन्हें लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर ले जाया जा रहा था, तभी लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई. हादसे में उनकी गर्दन फंस गई, जिससे मौत हो गई.
Kalpana Mishra Rewa Viral Video News: मौत से कुछ ही घंटे पहले प्रसूता का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते-बिलखते हुए अपने परिजनों से मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है.
Rewa Police Station Viral Video: रीवा के सिविल लाइन थाने में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एनडीपीएस कार्रवाई के विरोध में साहू समाज और स्थानीय व्यापारी थाने पहुंच गए. बीजेपी नेता बंसीलाल साहू जब थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए, तो टीआई विजय सिंह ने उन्हें हाथ पकड़कर उठाया और तीखी बहस शुरू हो गई.
Rewa BJP MP Janardan Mishra Controversial Statement: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट कार्यक्रम में एथेनॉल और पेट्रोल को लेकर विवादित बयान दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Bhopal to Patna Flight: मध्य प्रदेश में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की नई सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं. CM मोहन यादव ने भोपाल-शारजाह इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द शुरू होने का ऐलान भी किया.
मध्य प्रदेश के मऊगंज में CM हेल्पलाइन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने फर्जी शिकायतें दर्ज कर उनका त्वरित समाधान दिखाया और रैंकिंग सुधारने की कोशिश की. जांच के बाद एक आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
रीवा के एक होटल में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय के अपनी कथित महिला मित्र के साथ ठहरने को लेकर विवाद हो गया. सूचना मिलने पर उनकी पत्नी होटल पहुंच गईं, जिसके बाद कमरे में मौजूद महिला और पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद के चलते होटल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. बाद में रेंजर और महिला वहां से चले गए. पत्नी की शिकायत पर चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
शौर्य चक्र से सम्मानित सीआरपीएफ कमांडो संजय तिवारी के रीवा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. डेल्ही गांव निवासी संजय को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए यह सम्मान मिला है. मुठभेड़ में तीन गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा और एक आतंकी को मार गिराया.
रीवा की नीट की छात्रा आक्षांसा ने पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. आकांक्षा के पापा उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे. वो चाहते थे कि बेटी NEET क्लालीफाई करे. लेकिन ये सपना टूट गया. बेटी की मौत पर परिजन सदमे में हैं. आकांक्षा के माता-पिता क्या बोले? सुनिए.
Rahul Gandhi on akanksha chaturvedi suicide: रीवा की नीट की छात्रा आक्षांसा ने पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. उसके परिजनों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन किया. राहुल गांधी ने आकांक्षा के पिता और माता से फोन पर बात की. राहुल गांधी ने परिजनों को सांत्वना दी साथ ही परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी. राहुल की परिवार से क्या-क्या बात हुई? सुनिए.
'पेपर तो दोबारा करा लोगे, मेरी बेटी को लौटा पाओगे क्या...' ये शब्द मऊगंज की आकांक्षा चतुर्वेदी की मां के हैं, जो आज गहरे सदमे में हैं. NEET विवाद के बीच बेटी की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है. मां का कहना है कि एग्जाम के बाद आकांक्षा बेहद खुश थी, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात ऐसे बदले कि पूरा घर मातम में बदल गया.
मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिसकर्मी की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके की है, जहां एक दोस्त ने पार्टी के बहाने आरक्षक को घर बुलाया और कनपटी पर गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है