राम गोपाल वर्मा, फिल्म निर्माता-निर्देशक
पेनमेत्सा राम गोपाल वर्मा (Penmetsa Ram Gopal Varma) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. वर्मा ने समानांतर सिनेमा और डॉक्यूमेंट्री सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया.
एक सिविल इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, राम गोपाल वर्मा की पहली बतौर निर्देशित तेलुगु फिल्म शिवा थी जो 1989 में रिलीज हुई (Ram Gopal Varma First Film). जिसके लिए उन्हें राज्य नंदी पुरस्कार मिला (Nandi Award).
राम गोपाल वर्मा का जन्म 7 अप्रैल 1962 को भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में हुआ था (Ram Gopal Varma Date of Birth). उनहोंने वेलागपुड़ी रामकृष्ण सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से डिग्री हासिल की है (Ram Gopal Varma). इनकी शादी रत्ना से हुई थी लेकिन बाद में तलाक हो गया था (Ram Gopal Varma Ex Wife), उनकी एक बेटी है (Ram Gopal Varma Daughter).
वर्मा ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बिमल रॉय मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार, सात राज्य नंदी पुरस्कार, दो बॉलीवुड फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच बॉलीवुड मूवी पुरस्कार हासिल किए हैं (Ram Gopal Varma Awards).
राम गोपाल वर्मा की फिल्मों में शूल, सत्या, रक्त चरित्र, द अटैक्स ऑफ 26/11, 2008 मुंबई हमले, किलिंग वीरप्पन, रंगीला, कौन, भूत जैसी हिट शामिल हैं (Ram Gopal Varma Hit Movies).
सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी की थी. इस शादी की जानकारी ज्योति को अभिनेता चिरंजीवी ने दी थी.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- लॉकअप से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा ने शिल्पा पर झगड़ा करने और विवादित व्यवहार का आरोप लगाया. दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है. लेकिन सरकार ZEE5 पर एक्शन लेने की तैयारी में है.
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को सेंसरशिप पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि फिल्मों को सेंसर करना असल में दर्शकों का अपमान है. उन्होंने सेंसर को ही बैन करने की डिमांड कर दी.
ZEE5 से 'सतलुज' हटाए जाने के विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये सिर्फ फिल्म नहीं, सच दिखाने वाला सिनेमा है. साथ ही अपील की कि 'सतलुज' के साथ जसवंत सिंह खालड़ा जैसा व्यवहार न किया जाए.
इस हफ्ते की शुरुआत में, FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी किया था. अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'X' पर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है.
राम गोपाल वर्मा ने सलमान खान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर का अंडरवर्ल्ड से कनेकशन था, जिसकी वजह से फिल्म के फाइनेंसर को जेल जाना पड़ा था.
इंडियन सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा 1990 के दशक के हिंदी सिनेमा पर अंडरवर्ल्ड के प्रभाव पर अपनी बात रखी. उन्होंने ये भी बताया कि गैंगस्टरों ने राकेश रोशन जैसे सितारों को नियंत्रित करने के लिए डराने-धमकाने का सहारा लिया.
'धुरंधर 2' फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की राम गोपाल वर्मा ने कितनी तारीफ की, ये हम सभी ने देखा. मगर अब रिलीज के करीब एक महीने बाद, उन्हें एक ऐसी गलती नजर आई है जिसके बाद वो कई लोगों के निशाने पर भी आ सकते हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें कभी भी ऐसे धमकी भरे कॉल्स नहीं आए. उन्होंने यह भी दावा किया कि गैंगस्टर उनकी फिल्मों 'सत्या' और 'कंपनी' के बहुत बड़े फैन थे, जिन्हें उनकी जिंदगी से प्रेरित होकर बनाया गया था.
राम गोपाल वर्मा लगातार सोशल मीडिया के जरिए आदित्य धर की धुरंधर 2 की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अब उन्होंने धुरंधर की सराहना न करने पर इंडस्ट्री के लोगों को फटकार लगाई है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री को धुरंधर से फिल्म बनाने का नया तरीका सीखना चाहिए, वरना वो बहुत पीछे रह जाएंगे.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी एक फिल्म का जिक्र कर कहा कि यह एक गंभीर रोल था, जिसने सचमुच उनके लिए चीजें बदल दीं.
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' के प्रोपेगेंडा होने पर अपनी बात सामने रखी है. उनका कहना है कि आदित्य धर ने फिल्म के माध्यम से अपनी बात सामने रखी है. अगर कोई इसे झूठा कह रहा है या असहमत है, तो वो इसपर खुद की फिल्म बना लें.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को एक 'सिनेमैटिक डिसरप्टर' बताया है, जो दर्शकों की पसंद में आए एक साफ बदलाव को दिखाता है. इसके अलावा उन्होंने फिल्ममेकर्स को सलाह भी दी है.
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ‘भूत’ की स्क्रीनिंग के दौरान बताया कि फिल्म की शूटिंग जिस लोखंडवाला अपार्टमेंट में हुई थी, वह 20 साल बाद भी खाली पड़ा है. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कई किस्से शेयर किए.
राम गोपाल वर्मा जो 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, उन्होंने एक और बड़ा दावा कर दिया है. फिल्ममेकर का कहना है कि इंडस्ट्री में अब कई लोग आदित्य धर और उनकी पत्नी से जलने लगे हैं.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को तब आलोचना का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने 'वॉर 2' के ट्रेलर में कियारा आडवाणी के बिकिनी शॉट पर पोस्ट किया था और फिर ट्वीट डिलीट कर दिया था. अब इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है.
विवेक ओबेरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. अब डायरेक्टर ने विवेक की सलमान खान से लड़ाई और उससे एक्टर के करियर पर पड़े असर जैसी बातों पर रिएक्ट किया है.
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश को कुछ ही दिन बचे हुए. दोनों फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. इस बीच राम गोपाल वर्मा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है.
राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर धुरंधर की खूब तारीफ की थी. अब इसके सीक्वल की महानता के बारे में वो लंबे-लंबे नोट्स लिख रहे हैं. अपनी नई पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये फिल्म पूरी तरह से फिल्ममेकिंग के खेल को बदल देगी.
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने यश की टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर होने वाले क्लैश से पहले आदित्य धर की धुरंधर और इसके सीक्वल के लिए सपोर्ट शो किया है.
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अब इस फिल्म की रिलीज पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रिएक्शन दिया है.