राकेश बापट, अभिनेता
राकेश बापट (Raqesh Bapat, Actor), जिन्हें राकेश वशिष्ठ (Raqesh Vashisht) के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं. उन्होंने 2001 की फिल्म तुम बिन (Tum Bin) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी (Raqesh Bapat Debut in Film).
उनकी फिल्मों में कोई मेरे दिल में है (2005), वृंदावन (2016), सविता दामोदर परांजपे (2018) प्रमुख हैं. राकेश ने कई टेलीविजन सीरीज में भी भूमिकाए निभाई हैं जिसमें सात फेरे: सलोनी का सफर (2005-2008) मर्यादा: लेकिन कब तक? (2010-2012) और क़ुबूल है (2014) शामिल है. उन्होंने Wrigley's गम और कोलगेट के टेलीविजन विज्ञापनों में भी अभिनय किया है. उन्हें 2017 में द टाइम्स ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र के शीर्ष 20 सबसे वांछनीय पुरुषों में सोलहवें स्थान पर रखा गया था (Raqesh Bapat Career).
राकेश बापट का जन्म 1 सितंबर 1978 को अमरावती, महाराष्ट्र (Amravati, Maharashtra) में हुआ था (Raqesh Bapat Age). उन्होंने अपनी पेंटिंग के लिए जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है (Raqesh Bapat Education).
राकेश ने 2011 में रिद्धि डोगरा से शादी की थी लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया (Raqesh Bapat First Marriage). उन्होंने सितंबर 2021 में शमिता शेट्टी को डेट करना शुरू किया और दोनों बिग बॉस में भी एक साथ नजर आए थे (Raqesh Bapat dating Shamita Shetty).
इंडियन आइडल के पहले सीजन की कंटेस्टेंट प्रजाक्ता शुक्रे ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर फैली गलत खबरों का खंडन किया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी शादी नहीं की है और गूगल पर मौजूद रिपोर्ट्स गलत हैं.
बिंदास और बेबाक राखी सावंत भले ही दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी हैं, मगर प्यार से उनका भरोसा नहीं उठा है. राखी ने अब खुल्लम-खुल्ला एक्टर राकेश बापट के लिए अपने प्यार का इजहार किया है.
टीवी एक्टर राकेश बापट काफी अच्छी तरह से खेलने के बावजूद, 'बिग बॉस मराठी' सीजन 6 नहीं जीत पाए. वो इस शो के रनर-अप बनकर रह गए. राकेश इस हार से थोड़े निराश हैं, मगर उन्हें ऐसे समय में उनकी एक्स-वाइफ रिद्धि डोगरा का साथ मिला है.
टीवी एक्टर राकेश बापट बिग बॉस मराठी के छठवें सीजन के रनर-अप बने. वो शायद इकलौते सेलेब्रिटी होंगे जो तीन बार बिग बॉस के घर में गए और हर बार बिना जीते ही बाहर आए. राकेश ने हर बार अच्छा खेल दिखाया, मगर उनके हाथ निराशा ही लगी.
बिग बॉस मराठी के नए सीजन का विनर मिल चुका है. तन्वी कोलते ने राकेश बापट, विशाल कोटियन, अनुश्री माणे और दीपाली सईद को पीछे छोड़कर बिग बॉस मराठी की ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली.
'बिग बॉस मराठी' के सीजन 6 में राकेश बापट और विशाल कोटियन के बीच झड़प हो गई. यहां विशाल ने ना सिर्फ राकेश को उनकी उम्र और तलाक के बारे में बुरा भला कहा, बल्कि उन्हें कथित रूप से धक्का भी मारा. अब एक्टर के परिवार ने विशाल को आड़े हाथ लिया है.
तन्वी कोल्टे और राकेश बापट के रोमांटिक डांस और Kiss ने बिग बॉस हाउस में हलचल मचा दी है. राखी सावंत, जो राकेश से इमोशनली जुड़ी हैं, इस मोमेंट को देखकर गुस्से में आ गईं और अपने बाल काट लिए.
बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो लव के लिए ओपन हैं वो कहती हैं कि मैं प्यार में पड़ने से क्यों मना करूंगी मैं तो हमेशा लव के लिए ओपन हूं.
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एक पॉडकास्ट में राकेश बापट से अपने डिवोर्स के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि अलग होने के बावजूद दोनों आज भी दोस्त बने हुए हैं.
बिग बॉस मराठी 6 में तीन एक्स कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी है. विशाल कोटियान, राकेश बापट और सोनाली राउत को फैंस फिर से शो में देख पाएंगे. शो को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. पिछला मराठी सीजन सुपर डुपर हिट रहा था.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा जल्द ही शाहरुख खान की 'जवान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं. अपने दोनों ही प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं. लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी में एक समय ऐसा आय़ा था, जब उन्हें केवल रिजेक्शन्स ही मिलते थे. काम नहीं.
यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं कि लाखों में इसे व्यूज भी मिल गए हैं. इस नटखट जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेताब थे. म्यूजिक वीडियो को गंगा किनारे एक मार्केट में शूट किया गया है. राकेश बापट और शमिता शेट्टी की इस प्यारी जोड़ी को देखकर हर कोई इंप्रेस नजर आ रहा है.
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टेलीविजन के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. इसके अलावा कपल सबका फेवरेट भी है. भारती और हर्ष की पहली मीटिंग कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी. एक ओर जहां हर्ष शो में स्क्रिप्ट तैयार करते थे. वहीं भारती कंटेस्टेंट थीं.