scorecardresearch
 

इंडियन आइडल से मिला फेम, सिंगर ने बिजनेसमैन से गुपचुप थी रचाई शादी, बनी बेटी की मां? तोड़ी चुप्पी

इंडियन आइडल के पहले सीजन की कंटेस्टेंट प्रजाक्ता शुक्रे ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर फैली गलत खबरों का खंडन किया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी शादी नहीं की है और गूगल पर मौजूद रिपोर्ट्स गलत हैं.

Advertisement
X
शादी पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Social Media)
शादी पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Social Media)

इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है, जिसने कई अनजान लोगों को स्टार बना दिया है. भले ही शो से एक कंटेस्टें विनर बनता है, लेकिन किस्मत टैलेंटेड लोगों की भी चमकती है. इन्हीं में से एक प्रजाक्ता शुक्रे भी हैं. प्रजक्ता शुक्रे इंडियन आइडल के पहले सीजन का हिस्सा थीं. वो शो नहीं जीतीं, लेकिन उन्होंने सिंगिंग में नाम खूब कमाया. अब प्रजाक्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया है. 

शादीशुदा हैं प्रजक्ता
इंडियन आइडल के पहले सीजन का हिस्सा रहीं प्रजाक्ता शुक्रे ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्हें लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया है. प्रजाक्ता से पूछा गूगल में आपकी मैरिड लाइफ के बारे में चौंकाने वाली रिपोर्ट्स हैं. गूगल में मौजूद जानकारी के मुताबिक, 2015 में आपने बिजनेसमैन चिराग कात्रे से शादी रचाई है. शादी के बाद आपको एक बेटी भी हुई. 

इन अफवाहों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी को चिराग को नहीं जानती हूं. ये गजब और अजब है. सिर्फ भगवान ही इस बारे में जानता है. उन्होंने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है और इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स गलत हैं.

राकेश बापट ने किया प्रपोज 
इंडियन आइडल के बाद प्रजाक्ता ने बिग बॉस मराठी सीजन 6 में हिस्सा लिया. शो में उन्हें राकेश बापट ने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. प्रजाक्ता ने कहा कि राकेश ने मुझसे कहा चल शादी कर लेते हैं. लेकिन मैंने साफ कह दिया था कि मैं शो में रोमांटिक एंगल नहीं बनाऊंगी. सिंगर ने ये भी कहा कि अब लगता नहीं है कि वो कभी राकेश बापट से मिलेंगी. 

Advertisement

इंडियन आइडल के दौरान ये भी रूमर्स थे कि प्रजाक्ता और अभिजीत सावंत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. प्रजाक्ता से पूछा गया कि आपका नाम अभिजीत सावंत के साथ भी जुड़ा था, ये कितना सच है. प्रजाक्ता ने इन खबरों को भी झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि वो अभी सिंगल हैं और हैप्पी लाइफ जी रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement