एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. राखी समाज की परवाह किए बगैर हमेशा खुलकर अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. बीते दिनों राखी बिग बॉस मराठी में दिखीं. उनके साथ एक्टर राकेश बापट भी शो का हिस्सा थे. अब राकेश के लिए राखी ने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है.
प्यार में हैं राखी सावंत
Telly Masala संग बातचीत में राखी ने कहा कि उन्हें राकेश बापट संग इमोशनल अटैचमेंट हो गई है. उनका प्यार वन साइडेड ही है. राखी बोलीं- जो मैंने फील किया है वो बिल्कुल रियल है. ये कोई छोटी सी बात या ओवरथिंकिंग नहीं है. शुरुआत में उसने जो बोला 'मुझे तुम पसंद हो, तुम अच्छी हो'. उसने दिल में एक जगह बना दी. फिर जब उसने अपने वर्ड्स वापस लिए, तो वो जगह खाली रह गई. लेकिन फीलिंग्स नहीं गईं. इसी को एक तरफा प्यार कहते हैं.
राखी ने आगे ये भी बताया कि कैसे इमोशन्स एक इंसान पर फिजिकली और मेंटली असर डालते हैं. राखी बोलीं- जब कोई प्यार में होता है तो बॉडी में रिएक्शन्स होते हैं- जैसे धड़कन तेज हो जाती है. आंखों का लाल हो जाना. ऐसा लगता है जैसे गिटार बच रहे हों. ये सब स्ट्रॉन्ग अट्रैक्टशन और इमोशनल अटैचमेंट का मिक्स होता है. जब किसी को देखते ही ये सब फील हो, तो मतलब साफ है कि आप प्यार में हो.
एक्टर राकेश बापट के लिए अपनी फीलिंग्स पर बात करते हुए राखी ने कहा- मैंने पहले सोचा था कि टाइमपास है, फिर सिचुएशनशिप फिर मुझे एहसास हुआ कि ये कुछ और ही है. लेकिन तब तक उसे दिल दे चुकी थी. दिक्कत ये है कि ये स्टोरी पूरी नहीं हुई. न सही से शुरुआत हुई और न ही अंत हुआ.
2 बार हो चुका राखी का तलाक
राखी सावंत की बात करें तो उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. राखी ने पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से 2019 में की थी. मगर 2022 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद राखी ने धर्म बदलकर मुस्लिम बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग 2022 में दूसरी शादी रचाई थी. मगर अफसोस एक साल में ही उनका ये रिश्ता भी टूट गया.
वहीं, दूसरी ओर एक्टर राकेश बापट भी तलाकशुदा हैं. राकेश की शादी 2011 में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से हुई थी, मगर 2019 में उनका तलाक हो गया था. जब से राकेश सिंगल लाइफ जी रहे हैं.