पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं. साल 2004 में रन (Run) और ओमकारा (Omkara) में छोटी भूमिका के साथ उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और तब से वे 60 से अधिक फिल्मों और लगभग 60 टेलीविजन शो में काम कर चुके हैं. पंकज त्रिपाठी की 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangas Of Waseypur) फिल्म श्रृंखला में उनकी निगेटिव कैरेक्टर ने उन्हें सफलता दिलाई. तब से उन्हें फुकरे (Fukrey 2013), मसान (Masaan, 2015), निल बटे सन्नाटा (Nill Butte Sannata, 2016), बरेली की बर्फी (Bareilly Ki Burfi, 2017), न्यूटन (Newton, 2017), फुकरे रिटर्न्स (2017), स्त्री (Stri, 2018) और '83' (2021) सहित कई फिल्मों में काम किया. उनकी 2017 की फिल्म न्यूटन सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रुप से ऑस्कर के लिए भेजा था. उनके अभिनय के लिए उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) भी मिला है.
त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार राज्य के गोपालगंज (Gopalganj, Bihar) जिले के बेलसंड गांव हुआ था. वे एक सनातनी हिंदू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता पंडित बनारस त्रिपाठी और मां हेमवंती त्रिपाठी हैं. चार भाई बहनों में पंकज सबसे छोटे हैं (Pankaj Tripathi Parents).
त्योहारों के मौसम में, वह अपने गांव के नाटक में एक लड़की की भूमिका निभाते थे, जिसे काफी सराहा जाता था. अंततः उन्होंने अभिनय को अपना करियर के रुप में चुना. हाई स्कूल के बाद वह पटना चले गए जहां उन्होंने हाजीपुर के होटल मैनेजमेंट संस्थान में पढ़ाई की (Institute of Hotel Management, Hajipur). कॉलेज में थिएटर और राजनीति में सक्रिय रहने लगे. लगभग सात साल बाद, वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama, Delhi) में दाखिला लेने के लिए दिल्ली चले गए, जहां से उन्होंने 2004 में स्नातक किया (Pankaj Tripathi Education). फिर मुंबई चले गए. सबसे पहले उन्होंने टाटा टी के विज्ञापन में काम किया और बाद में फिल्मों में मौका मिलने लगा.
त्रिपाठी ने 15 जनवरी 2004 को मृदुला त्रिपाठी से शादी की (Wife) और उनकी एक बेटी आशी है (Daughter).
पंकज त्रिपाठी ने तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत फिल्म काला से की, जो 7 जून 2018 को रिलीज हुई थी. उन्होंने 2018 में ओटीटी (OTT) पर रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर और मिर्जापुर सीजन 2 में और 2019 की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है (Pankaj Tripathi Web Series).
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @TripathiiPankaj है और फेसबुक पेज का नाम Pankaj Tripathi है. वे इंस्टाग्रम पर pankajtripathi यूजरनेम से एक्टिव हैं.
मिर्जापुर की दुनिया में से एक फिल्म का जन्म हुआ है, जो वही 8 साल पुराना भौकाल मचाने का वादा करता है. पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए किरदार भी इस गद्दी की लड़ाई में जुड़े. कैसी है ये मिर्जापुर द मूवी? पढ़िए हमारा रिव्यू...
फिल्म में मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा की तारीफ हो रही है. फिल्म में इंटीमेट सीन्स हैं, जिसे करने में वो बिल्कुल नहीं हिचके.
Mirzapur The Movie का शुरुआती रिव्यू सामने आ गया है. तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार और ‘विनर’ बताया है. जानें फिल्म में क्या है खास.
'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. हालांकि, फिल्म को कई सारे कट्स के बाद रिलीज किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटा दिया गया है और गाली-गलौज को भी बदला गया है.
अगले हफ्ते यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. जिसके बाद इसके रन टाइम से भी पर्दा उठ गया है.
मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर आने के बाद, इसकी स्टारकास्ट की फीस के चर्चे होने लगे हैं. इसमें कालीन भैया ने गुड्डू पंडित और मुन्ना भइया, यानी पंकज त्रिपाठी ने बाकी एक्टर्स को पीछे छोड़ डाला है. आप भी जानें सभी एक्टर्स ने अपने रोल के लिए कितनी फीस ली है.
त्रिपाठी परिवार की वापसी हो रही है और इस बार वे बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. OTT की दुनिया में क्रांति लाने के बाद 'मिर्जापुर' की दुनिया अब सिनेमाघरों में कदम रखने जा रही है.
मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक कुत्ते ने रवीना टंडन की ड्रेस की डोरी पकड़ ली. घटना का वीडियो वायरल है. रवीना ने बिना घबराए स्थिति संभाली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके शांत और संयमित व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है.
हमने इंसान और कुत्तों के रिश्ते पर बनी अब तब कई बेहतरीन फिल्म देखी हैं. इनमें हाची, चार्ली 777, बेंजी जैसी कई फिल्में शामिल हैं. ऐसे में ओह माय डॉग फिल्म इंसान और कुत्ते की वफादारी की दो दिलचस्प कहानियां साथ लेकर चलती है. तो कैसी है ये फिल्म पढ़ें हमारे रिव्यू में...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देशभर में सियासत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा गर्म है. एक तरफ जहां छात्र आंदोलनों और राजनीतिक हलचलों के बीच यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमा की दुनिया में निभाए गए 'शिक्षा मंत्री' के किरदारों की यादें भी ताजा हो गई हैं. आइए नजर डालते हैं उन 7 अभिनेताओं पर, जिन्होंने बड़े पर्दे पर शिक्षा मंत्री का किरदार निभाया.
31 जुलाई को रिलीज हो रही 'ओह माय डॉग' डॉग ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है. इसमें 250 असली कुत्तों के साथ शूटिंग की गई है. पंकज त्रिपाठी ने कहानी से प्रभावित होकर बिना फीस फिल्म में काम किया, जबकि ब्रूनो और मार्स फिल्म के असली हीरो हैं.
पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर 'ओह माय गॉड 2' के फ़िल्ममेकर अमित राय हैं. ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कल्ट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने 'मिर्जापुर द मूवी' का पहला टीजर रिलीज कर दिया है. साल 2018 के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म के टीजर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, वेब सीरीज में मर चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और उनके दोस्त कंपाउंडर (अभिषेक बनर्जी) की वापसी दिखाई गई है.
सोमवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ घटा. पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई. जमीन विवाद के चलते उनपर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी की तैयारियां शुरू हो गईं.
बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल हमले को लेकर आगे की जांच चल रही है.
पंकज त्रिपाठी के लिए बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलना तो मुश्किल रहा ही. मगर जब वो अपने गांव से दिल्ली बसने आए थे, तब उन्हें कई चीजों के लिए स्ट्रगल करना पड़ा. पंकज त्रिपाठी ने अपने पुराने दिनों से जुड़ी बेहद इमोशनल कहानी साझा की है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पर्दे पर अपनी गंभीर भूमिकाओं से सबका दिल जीतने वाले पंकज असल जिंदगी में एक फैमिली मैन हैं.हाल ही में वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जापान पहुंचे.
सूत्रों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द फिल्म' एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाली है, एक ऐसा चैप्टर जो दर्शकों को हैरान कर देगा. खास बात यह है कि इस अप्रोच को भारत में अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है.
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों में एक के बाद एक काम कर रहे थे. हालांकि पिछले साल उन्होंने सिर्फ दो ही प्रोजेक्ट्स में देखा गया. अब एक्टर ने अपने ब्रेक को लेकर बात की है.
'मिर्जापुर' वेब सीरीज पर फिल्म बनी है, जिसे इसी साल रिलीज किया जाना है. शो के दौरान कई किरदारों को अचानक मारा गया था, जिससे कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया. अब वो फिल्म में वापसी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन फिल्म 'मिर्जापुर' में लौट रहा है.
मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु समेत कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी मिर्जापुर यूनिवर्स की अनसुनी कहानी पर आधारित है और इसे गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है.