पानीपत
पानीपत (Panipat) हरियाणा राज्य का एक जिला है (District of Haryana). यह शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. जिले का क्षेत्रफल 1,268 वर्ग किमी है (Panipat Area), जो इसे गुरुग्राम और पंचकुला के बाद राज्य में उन्नीसवां सबसे बड़ा बनाता है.
पानीपत जिले को 1 नवंबर 1989 को तत्कालीन करनाल जिले से विभाजित कर अलग जिला बनाया गया था. 24 जुलाई 1991 को इसे फिर से करनाल जिले में मिला दिया गया था और 1 जनवरी 1992 को यह फिर से एक अलग जिला बन गया (Formation of Panipat).
इस जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं- पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना, समालखा. पानीपत जिला करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है (Panipat Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार पानीपत जिले की जनसंख्या 1,205,437 है (Panipat Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 951 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Panipat Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 24.60% थी (Panipat Population Growth Rate). पानीपत में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 864 महिलाओं का लिंगानुपात है (Panipat Sex Ratio) और साक्षरता दर 75.94% है (Panipat Literacy).
जिले में 47.89% आबादी हरियाणवी, 42.52% हिंदी और 6.08% पंजाबी भाषा बोलती है (Panipat Languages).
पानीपत जिले से भारत की कुछ नामचीन हस्तियों में भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट, 2020 टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा प्रमुख हैं. इनके अलावा उर्दू कवि अल्ताफ हुसैन हाली, बॉलीवुड अभिनेता सत्येन कप्पू, पार्श्व गायिका असीस कौर, कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार और जसवीर सिंह खास हैं (Personalities from Panipat).
पानीपत के एक अस्पताल पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं. सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद भर्ती महिला का बिना परिजनों की सहमति दिल का ऑपरेशन कर स्टेंट डाल दिया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. परिजनों ने फर्जी हस्ताक्षर कर ऑपरेशन करने और धमकाने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के पानीपत के गढ़सरनाई गांव में मदन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि पत्नी पिंकी ने प्रेमी भतीजे विशाल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. दोनों ने पहले मदन को खीर में नींद की गोलियां खिलाईं, फिर कीटनाशक पिलाकर लोहे की पाइप से हमला किया और गला घोंटकर हत्या कर दी.
Haryana News: पानीपत के नारा गांव में बहू स्नेहा के पहनावे और व्यवहार से परेशान होकर सास सुमन और ससुर राजेश ने सल्फास खाकर जान दी. 2025 में हुई थी लव मैरिज. पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया...
हरियाणा के पानीपत में घरेलू कलह से परेशान दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला सामने आया है. परिवार में बहू के रहन-सहन और पहनावे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
पानीपत में होली के दिन लापता हुए 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला हत्या निकला. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि होली के दौरान हुए विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उसके तीन दोस्तों ने साजिश रचकर उस पर हमला किया और उसे रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
हरियाणा के पानीपत में होली के दिन लापता हुए 23 साल के कालू की मौत की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है. जिसे पहले एक हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और नृशंस हत्या निकली. जीआरपी पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही गांव महमूदपुर के रहने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुरानी रंजिश और होली पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च ईकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक हरियाणा के पनीपत में शुक्रवार से शुरू हो रही है, जिसमें यूजीसी से लेकर चुनावी राज्यों के एजेंडे पर चर्चा होने के साथ-साथ सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार की आगामी रूपरेखा पर गहन मंथन किया जाएगा.
Panipat Acid Attack Case: 16 साल पुराना दर्द, लंबा कानूनी संघर्ष और अंत में इंसाफ की जगह सवाल. दिल्ली की एक अदालत ने साल 2009 के पानीपत एसिड अटैक केस में क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी के आरोप झेल रहे तीन मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने सबूतों की कमी और जांच की खामियों को आधार बनाया.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने साल 2009 के इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. इस हमले ने शाहीन की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. यह मामला उस दौर में देशभर में चर्चा का विषय बना और एसिड अटैक के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था.
यह कहानी है पानीपत की पूनम की, जो एक पढ़ी लिखी महिला होने के बावजूद अपनी सुंदरता को लेकर जलन में कई मासूम सुंदर बच्चियों को मार डालती थी. पूनम ने कुल चार बच्चों की हत्या की, जिनमें अपने तीन साल के बेटे समेत तीन बेटियां शामिल हैं. सभी मासूमों को उसने पानी में डुबोकर मारा ताकि किसी को शक न हो. पूनम की यह सोच थी कि सुंदर बच्चियां उसकी खूबसूरती को टक्कर दे सकती हैं, इसलिए उसने उन्हें निशाना बनाया.
दिल्ली-एनसीआर के पॉल्युशन में इस बार पराली का योगदान सिर्फ 5-22% रहा, फिर भी नवंबर भर AQI गंभीर रहा. CSE की रिपोर्ट के मुताबिक PM2.5 के साथ NO2 और CO का जहरीला मिश्रण बढ़ा है. नए हॉटस्पॉट बने हैं. छोटे शहर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. प्रदूषण के लिए लोकल स्रोत (वाहन, उद्योग, कचरा) अब 85% जिम्मेदार हैं. छोटे कदम नहीं चलेंगे; इलेक्ट्रिक वाहन, साफ ईंधन और बड़े सुधार तुरंत चाहिए.
सोनीपत में एक किसान की बेरहमी से हुई हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया था. गले पर रस्सी के गहरे निशान देखकर पुलिस को शुरू से ही यह हत्या का मामला लगा था. परिजनों के शक, ग्रामीणों की थ्योरी और अलग एंगल पर जांच के बाद पुलिस ने वो सच खोज निकाला जिसने दोस्ती, नशे और अविश्वास की काली हकीकत खोल दी.
यह कहानी है पानीपत की पूनम की, जो देश की पहली महिला साइको सीरियल किलर मानी जाती है. पूनम युवती और पढ़ी-लिखी थी, लेकिन उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी, इसलिए उसने अपने परिवार की चार मासूम जानों को मार डाला. उसने अपने ननद की बेटी, चचेरे भाई की बेटी, मामा की बेटी और अपने तीन साल के बेटे को भी पानी में डुबोकर हत्या की. यह घटना पूरे परिवार में स्तब्धतादायक थी। पूनम ने रंगीन जिंदगी के दिखावे के पीछे इतनी भयावह सच्चाई छुपाई थी.
पानीपत की साइको किलर पूनम मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. मासूम जिया की हत्या के मामले में जिया की मां, ताई और ताऊ ने बताया कि उन्हें पहले से पूनम पर शक था. परिजनों का आरोप है कि पूनम ने मानसिक खुन्नस में मासूम को क्रूरता से पानी में डुबोकर मार दिया और जब पुलिस उसे निशानदेही के लिए लेकर आई तो सबको घूर रही थी.
हरियाणा में चार मासूमों के सीरियल मर्डर केस ने झकझोर कर रख दिया है. खूबसूरती से जलन, रिश्तेदारों की बच्चियों और अपने ही तीन साल के बेटे तक को पानी में डुबोकर मारने वाली साइको किलर पूनम अब उसी गांव की जेल में है, जहां वह पली-बढ़ी. गिरफ्तारी के बाद से पूनम जेल की बैरक में बेचैनी है. न ठीक से नींद आ रही, ना खाना निगल पा रही है.
हरियाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला. उसका शिकार बननेवालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था. जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी.
पानीपत की 32 वर्षीय पूनम, जिसे अपने बेटे सहित चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, न तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ी पाई गई, न मानसिक बीमारी से. पढ़ी-लिखी और शांत दिखने वाली पूनम सुंदर बच्चियों से नफरत के कारण उन्हें पानी में डुबोकर मारती रही. पति ने उसे कड़ी सजा की मांग की, जबकि गांव वाले हैरान हैं कि इतने सालों तक उसके भीतर छुपा यह अंधेरा किसी को दिखाई ही नहीं दिया.
पानीपत कांड में आरोपी पूनम के पति नवीन ने कहा कि बच्चों को जैसे पानी में तड़पाकर मारा गया, वैसे ही उसकी पत्नी को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उसने किसी भी तांत्रिक कनेक्शन से इनकार किया. वहीं, पूनम की मां सुनीता देवी ने कहा कि बेटी शादी से पहले बिल्कुल सामान्य थी और कभी किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया. उन्होंने स्वीकारा कि यदि उसने यह अपराध किया है तो उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए.
हरियाणा के पानीपत में सामने आई 'साइको किलर' महिला की कहानी ने लोगों को सदमे में डाल दिया है. पढ़ी-लिखी, शांत और साधारण दिखने वाली पूनम असल में ऐसी साइको किलर निकली, जिसने दो साल में चार मासूम बच्चों की जान ले ली, जिनमें उसका अपना तीन साल का बेटा भी था. पुलिस की पूछताछ में वह कहानी सामने आई, जिसने हर किसी को भीतर तक हिला दिया.
पानीपत में पकड़ी गई साइको किलर पूनम के मामले में अब उसकी मां सुनीता देवी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि शादी से पहले पूनम बिल्कुल सामान्य थी और किसी बच्चे को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया. सुनीता का कहना है कि बेटी में ये बदलाव शादी के बाद आए. साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर पूनम ने गलत किया है तो वह सजा भुगतेगी.
हरियाणा के पानीपत में अपने बेटे और तीन मासूम बच्चियों की हत्या करने वाली पूनम के खिलाफ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पूछताछ में पूनम ने चारों मासूमों को पानी में डुबोकर मारने की बात स्वीकारी है. वहीं, पति नवीन ने कहा, जैसे बच्चों की मौत हुई, वैसी ही सजा उसे मिले. नवीन ने तांत्रिक कनेक्शन से साफ मना किया और बताया कि पत्नी इंटेलिजेंट थी.