पंचायत आज तक – हरियाणा में सत्ता पक्ष, विपक्ष और क्षेत्रीय राजनीति के प्रमुख चेहरों से सीधे सवाल होंगे. आखिरी दो साल में हरियाणा कितना बदला? सरकार के कामकाज से जनता कितनी संतुष्ट है और आने वाले समय में सूबे की राजनीति किस दिशा में बढ़ेगी? इन सवालों पर होगी बेबाक चर्चा.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में गुरुवार को कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की. इस दौरान 'कांग्रेस के अच्छे दिन कब आएंगे?' सेशन में उन्होंने नायब सैनी सरकार के अबतक के कामकाज को लेकर जमकर निशाना साधा. भूपेंद्र हुड्डा ने साथ ही 'वोट चोरी' से लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में जारी विपक्ष के प्रदर्शन और पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर भी खुलकर बात की. देखें वीडियो.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता निवान शर्मा शामिल हुए. इस दौरान 'कुरुक्षेत्र का चौधरी कौन' सेशन में तीनों प्रवक्ताओं के बीच जमकर बहस देखने को मिली. हरियाणा और पंजाब के विकास, ड्रग्स से लेकर किसानों के मुद्दों पर वार-पलटवार हुआ. देखें वीडियो.
'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार का सियासी रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 70 वादे पूरे कर दिए हैं, वहीं अग्निवीरों को पक्की नौकरी, नशा माफिया पर कार्रवाई और MSP पर खरीद जैसे मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया.
'हरियाणा पंचायत आजतक' के मंच पर नायब सैनी सरकार के दो प्रमुख मंत्री शामिल हुए. विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा ने राज्य के विकास का 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान जहां विपुल गोयल ने प्रदेश में 'हेली टैक्सी' सेवा शुरू करने की योजना साझा की, वहीं डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा राम रहीम की पैरोल और जेल सुधारों पर सरकार का रुख साफ किया.
'पंचायत आजतक हरियाणा' में गुरुवार को भारतीय शूटर नीरू ढांडा और पुरुष हॉकी खिलाड़ी सिंह ने शिरकत की. इस दौरान 'जब खेले हम जी जान से' सेशन में दोनों एथलीटों ने एशियन गेम्स में अपनी सफलता की जर्नी और चैलेंज पर खुलकर बात की. नीरू ने जापान में हुए एशियन गेम्स में शूटिंग में 3 मेडल जीते, जबकि हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता. देखें वीडियो.
'पंचायत आजतक हरियाणा' के मंच पर नायब सैनी सरकार के मंत्री विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा शामिल हुए. इस दौरान 'कितना बदला हरियाणा' सेशन में दोनों ने 2014 के बाद से बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों का विस्तार से ब्योरा दिया. साथ ही हरियाणा के विकास के लिए आगे का विजन भी रखा. देखें वीडियो.
'हरियाणा पंचायत आजतक' के 'जब खेले हम जी जान से' सेशन में हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह और और निशानेबाज नीरू ढांडा भी पहुंची. इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स के अपने अनुभवों पर बात की. वहीं पाकिस्तान संग मैच में कैसे भारत ने जीत दर्ज की, इस बारे में भी हार्दिक ने टीम की रणनीति भी शेयर की.
गुरुवार को आजतक के आयोजित कार्यक्रम 'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच पर खासतौर पर आमंत्रित रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी. जहां सेशन दो साल, नायब के कमाल! में मॉडरेटर अंजना ओम कश्यप ने उनसे किए तीखे और सीधे सवाल. क्या रहे इन सवालों के जवाब, दावे और वादे, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर सैनी सरकार पर हमलावर नजर आए. पंचायत आजतक हरियाणा में हुड्डा ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल, हरियाणा में कांग्रेस की हार, वोट चोरी के आरोप, ईवीएम और कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.
आजतक के 'हरियाणा पंचायत' कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब के विकास, कानून-व्यवस्था, नशाखोरी और किसानों के मुद्दों पर भाजपा, कांग्रेस और आप प्रवक्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। मंच पर जहां भाजपा ने सीएम सैनी के 20 घंटे काम करने का दावा किया, वहीं कांग्रेस ने गैंगस्टर राज और आप ने कैग रिपोर्ट के हवाले से सरकार पर निशाना साधा।
हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हो गई है. पर बीजेपी के सरकार बनाने से पहले ही राज्य में सियासी गेम शुरू हो गया है. इस बीच हरियाणा में सीएम पद के लिए बयानबाजी भी शुरू हो गई है. देखें वीडियो.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. वहीं, कांग्रेस को करारी हार मिली है. हार के बाद अब हार को लेकर तकरार चल रहा है. अब आप आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह चाहती थी कि कांग्रेस के साथ गठबंधन हो. लेकिन, कांग्रेस इसे लेकर सहमत नहीं हुई. देखें वीडियो.
हरियाणा में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं बीजेपी ने बहुमत दर्ज कर हैट्रिक मारी है. नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि वोटों की सही से गिनती नहीं की गई. कांग्रेस ने कहा कि ये तंत्र की जीत, लोकतंत्र की नहीं. देखें वीडियो.
BJP ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई है. शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली में हैं और माना जा रहा है कि वे पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की शानदार जीत के बाद फोन कर नायब सिंह सैनी को बधाई भी दी थी. अब सवाल यह है कि राज्य का अगला CM कौन होगा.
हरियाणा के गोहाना की जलेबी की चर्चा जोरो पर है. कारण, विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा कर रहे थे तो दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई. हालांकि, चुनाव के आ रहे रुझानों के साथ ही कांग्रेस की जलेबी फीकी पड़ने लगी. बीजेपी को बंपर जीत मिली. देखें वीडियो.
हरियाणा चुनाव में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से शानदार विजय हासिल की है. उनकी इस जीत के बाद बृजभूषण सिंह ने टिप्पणी की कि उनके नाम की वजह से विनेश फोगाट चुनाव में सफलता प्राप्त कर पाईं. देखिए VIDEO
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. 90 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 48 सीटों पर जीती है, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर जीती है और एक सीट पर आगे चल रही है, लेकिन उचाना कलां सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र अत्री को 48968 वोट मिले हैं, जबकि बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले हैं, दोनों की हार-जीत में महज 32 सीटों का फर्क है.
कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने हिसार सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राणा को 18,941 वोटों से हराया है. सावित्री जिंदल को 49,231 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 30,290 वोट मिले हैं. देखें वीडियो.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से पूर्व रेसलर और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी BJP के कैप्टन योगेश बैरागी को हराया है. जानिए उनके पास कुल कितनी है संपत्ति. देखें वीडियो.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के डेटा अपडेशन में देरी करने का आरोप लगाया. उनके आरोपों को चुनाव आयोग ने गैर जिम्मेदाराना, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव से ग्रसित बताकर खारिज कर दिया. देखें वीडियो.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं. बीजेपी ने हैट्रिक जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है. इस वीडियो में देखें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 और 2024 में मतगणना प्रतिशत से परिणाम पर क्या फर्क पड़ा और किसे लाभ मिला.