मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. पांच IPL खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम का अहम हिस्सा रहे पोलार्ड अब कोच के तौर पर फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे. नीता अंबानी ने उनके नए सफर को लेकर भरोसा जताया है.
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. वह महेला जयवर्धने की जगह यह भूमिका निभाएंगे. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी के तौर पर पांच IPL खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. हाल के समय में वह टीम के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
Mumbai Indians elevate Kieron Pollard as Head Coach A defining figure in MI’s success, the remarkable 16-year association of Kieron Pollard within the #OneFamily enters a new chapter. Read more - https://t.co/ORZz4gruIr https://t.co/BMI38BYH1f
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026
मुंबई इंडियंस ने अपने ऐलान में कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति खिलाड़ी से कोच तक के लंबे और मजबूत रिश्ते को आगे बढ़ाती है. उन्हें टीम के कल्चर, काम करने के तरीके और टॉप लेवल पर मुकाबला करने की जरूरतों की गहरी समझ है. T20 क्रिकेट के डेवलपमेंट को करीब से देखने वाले पोलार्ड को खेल की बदलती रणनीतियों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी अनुभव है.
नीता अंबानी ने क्या कहा?
मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन नीता मुकेश अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताई. उन्होंने कहा- पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए और कोच के रूप में भी अपने अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ को साझा किया है.
LLORD's legacy from player to coach was built brick by brick! 🧱 https://t.co/HKwRt3HKdP
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026
नीता अंबानी ने आगे कहा कि पोलार्ड जानते हैं कि MI की जर्सी पहनने का क्या मतलब टीम खेलने के लिए क्या जरूरी है. उन्हें भरोसा है कि पोलार्ड नई भूमिका में भी उसी प्रतिबद्धता, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे. उन्होंने पोलार्ड को टीम के अगले अध्याय का नेतृत्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं.
पोलार्ड बोले- MI मेरी जिंदगी और करियर का अहम हिस्सा
हेड कोच बनने पर कीरोन पोलार्ड ने कहा कि मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए सम्मान की बात है. MI उनकी जिंदगी और करियर का बड़ा हिस्सा रही है.
“Pollard joined Mumbai Indians as a young 22-year-old and, over the past sixteen years, has become an integral part of our family. As a player, he gave us many unforgettable moments, and as a coach, he has continued to share his experience, passion and deep understanding of the game. We are delighted to see him take on this new responsibility as Head Coach. Polly knows what it means to wear the MI jersey and what it takes to play for the Paltan. I am confident that he will bring the same commitment, belief and determination to this role. I wish him every success as he leads the team into its next chapter.” - Mrs. Nita M. Ambani
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026
पोलार्ड ने कहा कि खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण वह समझते हैं कि मुंबई इंडियंस किस चीज का प्रतिनिधित्व करती है. उन्होंने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरी MI फैमिली का भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया.