scorecardresearch
 
Advertisement

निधि तिवारी

निधि तिवारी

निधि तिवारी

निधि तिवारी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थी (Nidhi Tiwari, Social Media Influencer). मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली निधि तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं. परिवार काफी समय पहले सिंगरौली में जाकर रहने लगा था. उनके पिता करीब 15 साल से परिवार से अलग रहते हैं.

निधि तिवारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से रील पोस्ट करती थीं. वह खास तौर पर डांस से जुड़ी रील बनाती थीं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे. 

निधि तिवारी चार बहनों में से एक थीं. उनकी बड़ी बहन ने भी करीब पांच साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी एक छोटी बहन की शादी वाराणसी में हुई है.

निधि तिवारी ने वर्ष 2024 में मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीता था. वह स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात निधि तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलने के बाद मां और छोटी बहन कमरे की ओर गईं. कमरे का दरवाजा बंद था. दरवाजा खोलने पर निधि कमरे में फांसी के फंदे पर मिलीं. परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

और पढ़ें

निधि तिवारी न्यूज़

Advertisement
Advertisement