scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

लौकी-तरोई खाकर फ‍िट 67 की उम्र में नीतू कपूर, फैन्सी खाने को कहा NO

नीतू कपूर
  • 1/11

अकसर लोग उम्र का हवाला देकर घर बैठ जाते हैं. पर नीतू कपूर उन सेलेब्स में से हैं, जिन्होंने उम्र का एक पड़ाव पार करने के बाद अपने करियर को रि-स्टार्ट किया. नीतू कपूर 67 साल की हैं और इस उम्र में भी वो एक्टिव होकर काम कर रही हैं. उनके चेहरे पर एक चमक है. सोहा अली खान ने अपने पॉडकास्ट में उनसे यही सवाल पूछ लिया. 
 

नीतू कपूर
  • 2/11

सोहा ने पूछा कि आप इस उम्र में इतनी यंग कैसे हैं. नीतू कपूर कहती हैं कि मैंने पॉडकास्ट में सुना है कि लोग बोलते हैं सुबह उठकर ये पीओ. वो पीओ. मुझे इससे बहुत नफरत है. 
 

नीतू कपूर
  • 3/11

उन्होंने कहा कि बात इतनी है कि आप थोड़ा ध्यान से खाएं पीएं और एक्सरसाइज करें. मैं योगा करती हूं और एक्सरसाइज करती हूं. सुबह उठकर सबसे हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया कहती हूं. 

Advertisement
नीतू कपूर
  • 4/11

फिर मैं बाहर निकलती हूं और सूरज की ओर देखकर गहरी सांस लेती हूं. मुझे समझ नहीं आता कि ये सनस्क्रीन क्यों बनाया है. मैंने लाइफ में कभी सनस्क्रीन नहीं लगाया है. 

नीतू कपूर
  • 5/11

वो कहती हैं कि मैं सनस्क्रीन नहीं लगाती हूं, लेकिन मेरे एक भी पिगमेंट नहीं है. सनस्क्रीन अंग्रेज लोगों के लिए है, जिनकी स्किन बहुत लाइट होती है. मैंने पूरी लाइफ धूप में काम किया है. आज भी रोज आधा घंटा धूप में बैठती हूं.
 

नीतू कपूर
  • 6/11

सनस्क्रीन और रेड वाइन दोनों मार्केटिंग है. रेड वाइन सिर्फ शुगर है, सुंदरता आपके अंदर से आती है. आप जो खाते हैं उससे आती है. वाइन की जगह चुकंदर, चिया सीड्स, सब्जा खाइए. मुझे भारतीय चीजें पसंद हैं. 
 

नीतू कपूर
  • 7/11

नीतू कपूर कहती हैं कि मैं एवोकाडो नहीं खाती हूं. मुझे पास्ता नहीं पसंद. क्योंकि ये सिर्फ मैदा है. मैं रोटी, चावल और खूब सारी सब्जी खाती हूं. फिश और अंडा खाती हूं. हम डाइटिंग में विश्वास नहीं करते हैं. हम अच्छा और थोड़ा खाने में यकीन रखते हैं. 
 

नीतू कपूर
  • 8/11

मेरा मानना है कि घर का खाना सबसे हेल्दी है. तरोई, लौकी और भरता कितना अच्छा खाना है. नीतू कपूर ने ये भी कहा कि ऋषि कपूर के निधन के दो महीने बाद तक वो सो नहीं पाईं. 

नीतू कपूर
  • 9/11

वो बताती हैं कि मुझे शराब की लत लग गई थी. मैंने अपनी डॉक्टर को फोन किया. बताया कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है. वो बहुत बड़ी डॉक्टर हैं. बहुत बिजी रहती हैं. पर मेरा उनके साथ अच्छा बॉन्ड था. वो रोज 11 बजे मेरे घर आती, मुझे इंजेक्शन लगातीं और जब तक मैं सो नहीं जाती. वो मेरे पास रहती हैं. 12 दिन तक ऐसा ही चलता रहा. 

Advertisement
नीतू कपूर
  • 10/11

नीतू कपूर कहती हैं कि 12 दिन बाद मैंने अपनी डॉक्टर से कहा कि अब मुझे इसकी जरूरत नहीं है. मैं मूव ऑन कर चुकी हूं. तो मुझे नहीं पता कि आजकल की थेरेपी में क्या होता है. पर दर्द में आपको एक अच्छे दोस्त की जरूरत होती है, जो आपका दर्द बांट सके. ना कि थेरेपी की. मैंने कभी थेरेपी नहीं ली. 

नीतू कपूर
  • 11/11

8 मई को नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' रिलीज हुई है. इस फिल्म से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने डेब्यू किया है. 

All Photos: Instagram @neetu54

Advertisement
Advertisement