scorecardresearch
 

Neetu Kapoor reacts criticism 'पति गया और फ‍िल्में करने लगीं' नीतू कपूर ने सुने ताने, दिया दो टूक जवाब

जब वेटरन एक्टर ऋषि कपूर लंबी बीमारी के चलते चल बसे थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी नीतू कपूर को लेकर बातें होने लगी थीं. लोगों ने उनके फिल्में करने पर सवाल उठाए थे, जिसपर अब जाकर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन शेयर किया है.

Advertisement
X
ट्रोलिंग पर बोलीं नीतू कपूर (Photo: Screengrab)
ट्रोलिंग पर बोलीं नीतू कपूर (Photo: Screengrab)

कोविड के दौरान बॉलीवुड को एक बड़ा झटका तब लगा जब लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुआ था. वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. उनका जाना कपूर खानदान के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था. ऋषि कपूर अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए थे. उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर को काफी दुख सहन करना पड़ा था. 

ऋषि कपूर के निधन से उनके फैंस भी शोक में थे. लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कई बार नाजुक पलों में भी सितारों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. नीतू कपूर ने वो ट्रोलिंग अपने पति के गुजर जाने के बाद फेस की थी, जब एक्ट्रेस ने वापस लाइमलाइट में आने की कोशिश की. 

पति ऋषि कपूर के जाने के बाद टूटीं नीतू कपूर

नीतू कपूर को सोशल मीड‍िया पर ट्रोल्स ने कहा कि उनके पति चले गए, तो वो फिल्मों में काम करने लगीं. इस पर बात करते हुए खुद नीतू कपूर ने पहली बार रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि काम करने का फैसला क्यों लिया, इसके बारे में उनके परिवार के अलावा कोई नहीं जानता था. 

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में वेटरन एक्ट्रेस ने कहा- मैं थेरेपी में विश्वास नहीं रखती. मैं मानती हूं कि अगर आपको किसी चीज से बाहर आना है, तो आप खुद कोशिश करके आएं. कोई आपको बता नहीं सकता है. जब ऋषि जी गुजर गए, तो मैंने काम करना शुरू कर दिया. मैंने फिल्म जुग जुग जियो की, मैं इंडियन आइडल शो करने गई, कई अलग-अलग काम किए ताकि अपने अंदर आत्मविश्वास वापस ला सकूं. मैं काफी बुरे हालात में थी. बहुत तकलीफ होती है जब लोगों से ये सुनने मिलता है कि ओह, पति गुजर गए और ये एक्टिंग में घुस गई. ये बहुत खराब चीज थी. उन्हें ये नहीं पता कि मैंने क्यों काम करना शुरू किया.

Advertisement

नीतू कपूर आगे बताती हैं कि ऋषि कपूर के जाने के बाद उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा था. तभी उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें काम करने के लिए प्रेरित किया और अब वो लगातार किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होती हैं. आज थिएटर्स में उनकी नई फिल्म दादी की शादी लगी है, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा भी डेब्यू कर रही हैं. इसमें कपिल शर्मा, सादिया खातीब, आर सरथकुमार, योगराज सिंह जैसे जाने-माने नाम भी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement