नागौर
नागौर (Nagaur) भारत में राजस्थान राज्य के 33 जिलों में से एक है (District of Rajasthan). यहां पंचायती राज की शुरुआत हुई थी. यह राजस्थान का पांचवां सबसे बड़ा जिला है. और जिले का क्षेत्रफल 17,718 वर्ग किमी है (Nagaur Area). नागौर शहर जिला मुख्यालय है.
यह जिला उत्तर-पश्चिम में बीकानेर जिला, उत्तर में चुरू जिला, उत्तर पूर्व में सीकर जिला, पूर्व में जयपुर जिला, दक्षिण-पूर्व में अजमेर जिला, दक्षिण में पाली जिला और दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम में जोधपुर जिला से घिरा है. यह जिला राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में, थार रेगिस्तान के आसपास के उत्तर-पश्चिमी कांटेदार झाड़ियों के जंगलों के क्षेत्र में स्थित है. अरावली रेंज जिले के दक्षिणपूर्वी हिस्से में फैली हुई है (Nagaur Geographical Location).
2011 की जनगणना के मुताबिक नागौर जिले की जनसंख्या 33.08 लाख है (Nagaur Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 187 लोग रहते हैं (Nagaur Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 950 महिलाओं का अनुपात है (Nagaur Sex ratio). जिले की साक्षरता दर 62.80 फीसदी है, जिसमें 77.17 फीसदी पुरूष और 47.82 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Nagaur Literacy Rate).
जिले में 13 मुख्य तहसीलें हैं (Nagaur Tehsils) और ये सभी 12 सब-डिवीजन भी हैं (Nagaur Sub Division). जिले में 11 ब्लॉक और 1607 गांव हैं (Nagaur Blocks and Villages).
नमकीन सांभर झील, भारत की सबसे बड़ी नमक झील और राजस्थान की सबसे बड़ी झील है (Nagaur Lake, Salt Lake Rajasthan). यह जिले के दक्षिण-पश्चिमी कोने में स्थित है, जो जयपुर जिले के साथ सीमा में फैली हुई है. खेदुली एक ऐतिहासिक महल है जहां ख्वाजा मोइनिद्दीन चिश्ती के शिष्य हमीदुद्दीन नागौरी 10 साल तक रहे और जयपुर-जोधपुर की रेलवे लाइन पर स्थित है. चारभुजानाथ मंदिर और मीरा बाई मंदिर (Meera Bai Temple, Nagaur) मर्यादा पर स्थित है जो भक्त शिरोमणि मीराबाई के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है (Nagaur Tourism).
Nagaur News: नागौर के जानेवा में रक्षाबंधन पर 45 साल के शेराराम की बर्बरतापूर्वक हत्या. पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर प्रेमिका मोनिका और उसके भाई श्रवणराम को गिरफ्तार किया.
नागौर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पांचौड़ी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये नकद, फर्जी बीमा फॉर्म-दस्तावेज और स्कॉर्पियो बरामद की है. SOG भी जांच में जुटी है. पुलिस अब नेटवर्क, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए घोटाले का पूरा दायरा खंगाल रही है.
नागौर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. एक महिला की शिकायत पर ASI रामनिवास को गिरफ्तार किया गया है. महिला ने आरोप लगाया कि ASI उसे लगातार फोन करता था, आपत्तिजनक बातें करता था और कथित तौर पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था.
एक कमरा... बंद दरवाजा... अंदर करोड़ों का खेल. बाहर से तो मकान बिल्कुल आम था, लेकिन अंदर ऐसी 'फैक्ट्री' चल रही थी, जहां मशीनें माल तैयार कर रही थीं और सपने करोड़पति बनने के थे. कहानी राजस्थान के उस युवक की है, जिसे नौकरी की कम कमाई खली तो उसने रास्ता बदल लिया. फिर शुरू हुआ MDMA बनाने का खेल. पुलिस ने जब छापा मारा तो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का MDMA और अन्य मैटेरियल मिला है.
राजस्थान के नागौर में होटल कर्मचारी रामकुमार मंडल को चाय बनाते समय मजाक में दिखाए गए देशी कट्टे से गोली लग गई. इसके बाद उसे जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास एंबुलेंस पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी महिपाल विश्नोई की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
नागौर जिले के साल 2015 के चर्चित डांगावास हत्याकांड में मेड़ता की एससी-एसटी विशिष्ट अदालत ने 11 साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 40 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया. जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी. अदालत के फैसले के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला.
राजस्थान में सदियों पुरानी सामाजिक रूढ़ियों को बदले जाने का सिलसिला जारी है. अब नागौर में भी 10 साल की बेटी भाविका कंवर को उसके दिवंगत पिता की जगह 'पाग दस्तूर' की रस्म निभाकर पगड़ी पहनाई गई. पुत्र न होने की स्थिति में अमूमन किसी को गोद (दत्तक पुत्र) लेकर यह रस्म पूरी की जाती थी.
अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम और राजस्थान के नागौर के बुटाटी धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी और चोरी के मामले सामने आए हैं. इन मामलों में एसआईटी ने शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
नागौर के डांगावास में 53 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 13 दिन में खुलासा किया. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर मायरे के वीडियो देखकर इलाके में गहनों की अधिकता का अंदाजा लगाया और चोरी की साजिश रची. पुलिस ने हनुमानगढ़ के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है.
राजस्थान के मकराना मार्बल खनन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने खनन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पानी से भरी गहरी खदान में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका शव 72 घंटे तक बाहर नहीं निकाला जा सका. घटना को लेकर प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली भी निशाने पर है.
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई.
राजस्थान के नागौर से एक अनोखी और दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंकर लड़की यहां गांव में रहने वाली किसान फैमिली की बहू बनी है. यह शादी पूरी तरह हिंदू और राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसने इस अनोखी लव स्टोरी को और भी खास बना दिया.
राजस्थान में प्रचलित 'मतीरे री राड़' का किस्सा काफी रोचक है. क्योंकि, यह कहानी एक ऐसे जंग की है जो सिर्फ एक तरबूज के लिए लड़ी गई थी. चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा.
नागौर के श्यामसर गांव में चार भाइयों ने बहन के लिए 1.51 करोड़ रुपये का मायरा भरकर परंपरा को नई ऊंचाई दे दी. इस अनोखे आयोजन ने पूरे राजस्थान में चर्चा छेड़ दी है. लोग इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम, सम्मान और राजस्थानी संस्कृति की शानदार मिसाल के रूप में देख रहे हैं.
राजस्थान में नागौर जिले के श्यामसर गांव में भाई-बहन के रिश्ते ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे मारवाड़ ही नहीं, बल्कि राजस्थान भर में चर्चा की लहर पैदा कर दी है. यहां चार भाइयों ने अपनी बहन के लिए ऐसा मायरा भरा, जो अब इतिहास बन गया है. यह मायरा सिर्फ धन-दौलत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और संस्कारों का अनोखा संगम बनकर सामने आया है.
नागौर के रहने वाले बहादुर सिंह ने 50 लाख का मकान अपनी लिव-इन पार्टनर के नाम कर दिया था. पुलिस का कहना है कि बहादुर सिंह लंबे समय से स्मैक की सप्लाई में लगा हुआ था. इसी अवैध धंधे से उसने कई संपत्तियां बना लीं. पुलिस ने नागौर के शारदापुरम इलाके में बने मकान को सीज कर दिया. कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत एक करोड़ तक बताई जा रही है.
नागौर में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक आरोपी की अवैध कमाई से बने करीब 50 लाख के आलीशान मकान को सीज कर दिया. सुरपालिया थाना क्षेत्र के बहादुर सिंह उर्फ समीर पर स्मैक तस्करी के मामले पहले से दर्ज हैं.
राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. प्रदूषण मुक्त यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने वाले एक शख्स को तब जोर का झटका लगा, जब पुलिस ने उसकी बैटरी से चलने वाली कार का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) न होने का चालान काट दिया.
राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो लग्जरी लाइफस्टाइल और शोरूम की आड़ में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था.
राजस्थान के नागौर में अवैध विस्फोटक के बड़े नेटवर्क पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. हरसौर गांव में आरोपी सुलेमान खान के ठिकाने पर बने अवैध फार्महाउस और दीवारों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है. इससे पहले पुलिस ने यहां से करीब 10 टन अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी. इस मामले की जांच SIT और केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं.
नागौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये की एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई है. तस्करों ने इसे मिर्ची की थैली में छिपा रखा था, लेकिन पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य सरगना फरार है, जिसकी तलाश जारी है.