मैसूर
मैसूर (Mysore) भारत के कर्नाटक राज्य के दक्षिणी भाग में एक शहर है. मैसूर चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में बैंगलोर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 145.2 किमी की दूरी पर स्थित है और 286.05 वर्गकिमी के क्षेत्र में फैला हुआ है. मैसूर, दक्षिण में केरल और तमिलनाडु राज्यों का एक पड़ोसी शहर है, जो राज्य के शहरों मर्कारा, चामराजनगर और मांड्या से घिरा है. यह शहर दो नदियों के बीच स्थित है, शहर के उत्तर में बहने वाली कावेरी नदी और दक्षिण में स्थित कावेरी की एक सहायक नदी काबिनी नदी बहती है (Mysore Geographical Location).
मैसूर, कर्नाटक का राज्य उत्सव, दशहरा के दौरान होने वाले उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है. दुर्गा पूजा के दस दिनों की अवधि में मनाएं जाने वाले दशहरा उत्सव, पहली बार 1610 में राजा वोडेयार द्वारा मनाया गया था (Mysore Festival).
शहर में कई कलाकृतियों से बनी महलें है जो पर्यतकोमं को आकर्षित करते है. खुबसूरत महलों के कारण मैसूर को महलों का शहर (City of Palaces) कहा जाता है. सबसे उल्लेखनीय अम्बा विलास हैं, जिन्हें मैसूर पैलेस के नाम से जाना जाता है. जगनमोहन पैलेस, जो एक आर्ट गैलरी के रूप में भी काम करता है, राजेंद्र विलास, जिसे समर पैलेस भी कहा जाता है, ललिता महल, जिसे एक होटल में बदल दिया गया है, और जयलक्ष्मी विलास प्रमुख हैं (Mysore Palaces).
इस शहर की साड़ियां जिसे मैसूर सिल्क साड़ी कहा जाता है, पूरे देश में प्रसिद्ध है. यह साड़ियां शुद्ध रेशम और सोने की जरी (धागे) से बना होता है. मैसूर पेटा, मैसूर के तत्कालीन शासकों द्वारा पहनी जाने वाली पारंपरिक स्वदेशी पगड़ी होती है जो कुछ पारंपरिक समारोह में पुरुषों द्वारा पहनी जाती है (Mysore Silk Saree).
इस शहर की मैसूर पाक मिठाई पूरे भारत में फेमस है (Mysore Paak).
कर्नाटक के मैसूरु जिले में पांच साल के बच्चे की प्लास्टिक की गेंद निगलने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, गेंद स्नैक्स के पैकेट के साथ मिली थी. खेलते समय बच्चे ने उसे निगल लिया और गेंद गले में फंस गई. परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका. फिलहाल परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है.
पीएम मोदी ने आज मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में मेडिकल, तकनीकी और उच्च शिक्षा के अभूतपूर्व विस्तार पर बात की.
पीएम मोदी शनिवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंचे. जहां उन्होंने युवा शक्ति की बात करते हुए कहा, आज भारत का युवा हर सेक्टर में अपना दमखम दिखा रहा है. पीएम ने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था, आज वो दुनिया के विकास को गति दे रहा है. युवाओं की वजह से आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. देखें वीडियो.
कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर में एक कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या का मामला होने का शक है. जानिए सनसनीखेज वारदात, शुरुआती जांच और पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी.
कर्नाटक के मैसूरु जिले के टी. नरसीपुरा में पश्चिम बंगाल की 30 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे ग्रे रंग की कार में जबरन बैठाकर एक लॉज में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने ₹5,000 नकद और दो मोबाइल भी लूट लिए.
दक्षिण भारत की 'नाइटिंगेल' के नाम से फेमस प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का मैसूर में 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 33 अलग-अलग स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिले थे.
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर रोड रेज के मामले में 52 सेकंड का डैशकैम वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. चौथे आरोपी की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक परिवार की कार रोककर कुछ लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी. पूरी घटना पीछे चल रही कार के डैशकैम में कैद हो गई. वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई का इंतजार है. पढ़ें पूरी कहानी.
मैसूर के कुवेम्पुनगर में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पत्नी सुशीला ने शुरुआत में इसे हार्ट अटैक बताया, लेकिन बाद में जुर्म कबूल किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पारिवारिक विवाद और वित्तीय मुद्दे थे. दोनों की संतान नहीं थी, जिसे लेकर भी उनके बीच तनाव रहता था.
कर्नाटक के मैसूर में लोन विवाद को लेकर रोड रेज का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद एक शख्स ने चलती कार के बोनट पर चढ़कर लगभग 500 मीटर तक खुद को बचाए रखा. घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बच्चे घूमने के साथ-साथ नई चीजें भी सीख सकें तो आज हम आपको भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो समर वेकेशन के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.
कर्नाटक में बिजली कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने दाम बढ़ा दिए हैं. सबसे बड़ा झटका बेंगलुरु के उपभोक्ताओं को लगा है, जहां हर यूनिट पर 56 पैसे का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. यह वसूली 1 मई 2026 से किस्तों में शुरू होगी. हालांकि, कुछ शहरों के ग्राहकों को मामूली राहत भी मिलेगी.
मैसूरु के एक शख्स ने देशभर के हाई कोर्ट्स को 1500 से ज्यादा बम की धमकी के फर्जी ईमेल भेजे थे. अकेले दिल्ली हाई कोर्ट को 50 से ज्यादा धमकीभरे ईमेल भेजे गए. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार कर लिया है. जानें इस शातिर के पकड़े जाने के पूरी कहानी.
पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से अब भारत में गैस का संकट गहराने लगा है. इसकी सीधी मार मैसूरु की मशहूर हुली क्राफ्ट रम फैक्ट्री पर पड़ी है, जिसे गैस न मिलने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मैसूर में अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग बनाने की लैब का पता लगाया है. इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ की ड्रग्स, कैश और बड़ी मात्रा में केमिकल बरामद किए गए हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने कर्नाटक के मैसूर में बड़े अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां अवैध मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की लैब का पता चला है. 28 जनवरी को गुजरात के सूरत जिले के पलसाना में कर्नाटक नंबर की फॉर्च्यूनर कार से लगभग 35 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया था.
जब महलों के शहर का जिक्र होता है, तो अक्सर लोगों के ज़हन में राजस्थान या मैसूर का नाम आता है. लेकिन असल जवाब इससे अलग है. कोलकाता वह शहर है, जहां एक नहीं बल्कि दर्जनों महलनुमा हवेलियां आज भी खड़ी हैं. आखिर कैसे और क्यों मिला कोलकाता को यह खास खिताब.
कर्नाटक के मैसूर में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया जब कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एहतियात के तौर पर अदालती कार्यवाही को तुरंत रोक दिया गया है और वकीलों सहित सभी याचिकाकर्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
मैसूर में फिरौती के लिए रची गई किडनैपिंग की साजिश कुछ ही घंटों में पुलिस ने नाकाम कर दी. मिर्च पाउडर डालकर अगवा किए गए बिजनेसमैन को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक पीड़ित का परिचित भी शामिल है.
बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं मिडिल क्लास लोगों के लिए इस शहर में घर लेना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में मैसूर तेजी से आगे बढ़ रहा है यहां प्रॉपर्टी के दाम अभी किफायती है.
दशहरा मेले में गुब्बारे बेंचकर अपने परिवार का सहारा बनने वाली 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का खेल खेला गया. परिजनों के सो रही बच्ची को आरोपी ने पहले अगवा किया, फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया. पुलिस ने उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया है.