मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. मनजिंदर सिंह सिरसा को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ-साथ नए वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया. सिरसा दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं, जो राजौरी गार्डन का प्रतिनिधित्व करते हैं. 1 दिसंबर 2021 को, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए.
अगस्त 2023 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया. वह राजौरी गार्डन से विधायक चुने गए, उन्होंने मौजूदा विधायक धनवती चंदेला को 18190 मतों से हराया था.
वे 2017 के उपचुनाव में भाजपा और अकाली दल सीट पर राजौरी गार्डन, नई दिल्ली के विधायक थे. वे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष भी थे, जो पहले 2013 में और फिर 2017 में चुने गए. सिरसा ने 2013 के चुनावों में निवर्तमान अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना को हराया थाट
अ
मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि संसद में एक सिख मंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक सिख सरदार को गद्दार कहा गया. यह घटना बहुत शर्मनाक और निंदा योग्य है. मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि अगर कोई गद्दार है तो वह राहुल गांधी हैं, जबकि सिख सरदार कभी गद्दार नहीं हो सकता.
राजौरी गार्डन में मुख्यमंत्री ने बड़ी योजना के तहत एक सौ अट्ठावन करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू किए हैं. इसमें पीने के पानी की लाइन, सीवरेज लाइन, स्ट्रांग वाटर ड्रेनेज और सड़कों का निर्माण शामिल है. सवा सौ करोड़ रुपये की स्कीम आगामी दिनों में पूरी की जाएगी. यह क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश है.
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा पंजाब पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुलाकात की. सिरसा ने कांग्रेस पर ब्लास्ट और हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया.
दिल्ली सरकार ने 'विकसित दिल्ली क्रेडिट लोन स्कीम' शुरू कर स्टार्टअप्स और MSMEs को बड़ी राहत दी है. इस योजना के तहत 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी लोन मिलेगा. सरकार की गारंटी पर मिलने वाले इस लोन से युवाओं, छोटे कारोबारियों और महिला उद्यमियों को लाभ होगा.
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के अपमान का मुद्दा सियासी रणभूमि बन गया है. फोरेंसिक रिपोर्ट को लेकर बीजेपी और आप आमने-सामने हैं. बीजेपी माफी और कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि आप इसे राजनीतिक साजिश बता रही है. अब मामला सीबीआई जांच तक पहुंचता दिख रहा है.
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक तकरार बढ़ गई है. दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अगर ग्यारह साल पहले ही मास्क लगाना शुरू कर दिया होता तो दिल्ली की हालत बदल गई होती. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी आरोप लगाए कि वे प्रदूषण पर चर्चा से बच रहे हैं और सवालों का सामना नहीं कर रहे.
आजतक के स्टिंग ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ के बाद दिल्ली सरकार कार्रवाई में जुटी है. फर्जी पीयूसी सर्टिफिकेट घोटाले में 800 केंद्रों की जांच, 12 सस्पेंड, एफआईआर के आदेश और अवैध बसों-गाड़ियों पर सीज़ अभियान शुरू किया गया है.
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के ताजा हालात को पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया है. उन्होंने कहा है कि वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं करने वाली कंपनियों पर एक्शन लेंगे.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री सिरसा ने टिप्पणी की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समस्या पिछली AAP सरकार की नीतियों और कार्यों का परिणाम है, जिसे कुछ महीनों के अंदर समाप्त करना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार इस दिशा में कई कड़े कदम उठा रही है, जिनमें BS-VI वाहनों पर सख्त नियम लागू करना और एंटी-स्मॉग गन जैसी तकनीकों के उपयोग पर काम करना शामिल है.
पहले दिन करीब 5,000 वाहनों की जांच की गई. वैध पीयूसीसी न होने पर 3,746 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया. पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा और जनपथ स्थित पेट्रोल पंपों का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया. साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार प्रदूषण कम करने के लिए क्या योजना बनाई है.
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या काफी गंभीर हो गई है. एक सर्वे के अनुसार, 82 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य प्रदूषण के कारण बीमार हो रहे हैं. साथ ही 8 प्रतिशत लोग दिल्ली छोड़ने की सोच रहे हैं और 73 प्रतिशत लोग मेडिकल खर्च को लेकर चिंतित हैं. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि प्रदूषण को 9 से 10 महीने में खत्म करना असंभव है.
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने कड़े कदमों का ऐलान किया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUCC) वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा.
यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिस्सा के नेतृत्व में की गई. DPCC ने इस अभियान के दौरान 1,756 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया. 556 नोटिस जारी किए, 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और 48 निर्माण साइटें धूल और कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने के कारण सील की.
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का प्लान बताया है. उन्होनें बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए शहर के लगभग 62 हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई है जहां कूड़ा करकट और धूल के कारण ट्रैफिक जाम होता है और प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है. इन हॉटस्पॉट्स पर डस्ट मिटिगेशन के उपाय किए जा रहे हैं.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे एकजुट होकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लें. यह लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि तीन करोड़ दिल्लीवासियों का सहयोग आवश्यक है. दिल्ली एक बड़ा शहर है जहां लाखों गाड़ियां और कूड़ा मलबा जमा होता है, जिससे हवा प्रदूषित होती है.
Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण की मार लगातार बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी की हवा में घुला जहर अब लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. PM 2.5 और PM 10 दोनों ही स्तर “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज किए जा रहे हैं. इस बीच GRAP 2 के नियमों का उल्लंघन भी खूब देखने को मिल रहा है.
Delhi-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए दूसरा सफल क्लाउड सीडिंग ट्रायल पूरा हुआ. मेरठ से सेसना विमान द्वारा बुराड़ी, खेकड़ा और मयूर विहार क्षेत्रों में 8 फ्लेयर का उपयोग किया गया. कुछ घंटों में हल्की बारिश की उम्मीद है. यह कदम दिल्ली के बढ़ते AQI को कंट्रोल करने के लिए उठाया गया है.
मुख्यमंत्री के आवास पर हुई घटना को लेकर राजनीतिक साजिश का अंदेशा जताया गया है. एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के निजी घर की रेकी की, फिर सरकारी आवास के बाहर आया. उसने बिना कागज़ के प्रवेश कर मुख्यमंत्री को धक्का देकर चोट पहुँचाने की कोशिश की. देखें क्या बोले मनजिंदर सिंह सिरसा?
प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार और CAQM के बीच बैठक होने जा रही है, जहां इस नियम को लेकर पुनः विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम चाहेंगे कि इस पर व्यापक बातचीत हो. जब पूरे एनसीआर में नियम लागू होंगे, तभी दिल्ली में इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए.”
दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए पुराने वाहनों पर फ्यूल बैन के नियम को सरकार ने फिलहाल रोक दिया है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने CAQM को चिट्ठी लिखकर इसकी खामियां बताईं और कहा कि जब तक NCR में एकसमान नियम नहीं लागू होते, दिल्ली में इसे लागू नहीं किया जाएगा.