महासमुंद
महासमुंद (Mahasamund) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है (District Chhattisgarh). महासमुंद शहर जिला मुख्यालय है. यह जिला महानदी नदी (Mahanadi River) के अलावा ऐतिहासिक मंदिर शहर सिरपुर के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है. महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ के मध्य पूर्वी भाग में 3902.39 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है (Mahasamund Area). उत्तर में जिला रायगढ़ और बलौदा बाजार जिलों से, दक्षिण में ओडिशा के बरगढ़ और नुआपाड़ा जिलों से और पश्चिम में गरियाबंद और रायपुर जिलों से घिरा है (Mahasamund Geographical Location).
महासमुंद जिले में पांच तहसीलें शामिल हैं- वे महासमुंद शहर, सरायपाली, बागबहरा, पिथौरा, बसाना हैं, जो बारह पुलिस स्टेशनों और पांच चौकियों के बीच विभाजित हैं (Mahasamund Tehsils). जिला रायपुर(Raipu) लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं (Mahasamund Constituencies).
बागबहरा, बसना और पिथौरा क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टानें पाई जा सकती हैं. चट्टानें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ समूह के चूना पत्थर हैं, जो ऊपरी पूर्व-कैम्ब्रियन युग के कडप्पा समूह के समकालीन हैं, जिसमें चूना पत्थर की परतें, शेल, बलुआ पत्थर या क्वार्टजाइट शामिल हैं. नव-ग्रेनाइट, डोलराइट और क्वार्ट्ज भी घुसपैठ के रूप में जिले में पाए जाते हैं. इसलिए गहन खनन गतिविधि की एक बड़ी गुंजाइश है (Mahasamund Economy).
2011 की जनगणना के अनुसार महासमुंद जिले की जनसंख्या 1,032,754 है (Mahasamund Population), जिले का जनसंख्या घनत्व 216 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Mahasamund Density). महासमुंद में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 1018 महिलाओं का लिंगानुपात है ( Sex Ratio) और साक्षरता दर 71.54 फीसदी है (Mahasamund Literacy).
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एंबुलेंस से 5 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ था. इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई. इस मामले का सरगना एक फेमस सोशल मीडिया स्टार है, जिसके यूट्यूब पर 56 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर हैं. वह सांपों को रेस्क्यू करने का काम करता था.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 5 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है. वाहन चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से यह खेप पकड़ी गई.
महासमुंद में गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में आग लग गई. जिससे एक के बाद एक गाड़ी में रखे सिलेंडर फटने लगे. जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो काफी डरावना है.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में आग लग गई. जिससे एक के बाद एक गाड़ी में रखे सिलेंडर फटने लगे. सिलेंडर फटते देख लोगों में दहशत में फैल गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है. सिलेंडर गाड़ी में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, महासमुंद में गैस सिलेंडर से भरा पिकअप वाहन जा रहा था, तभी अचानक से उसमें आग लग गई.
महासमुंद के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बसंत पटेल (41), पत्नी भारती (38), बेटी सेजल (11) और बेटे कियांश (4) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पटेल राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग के बागबाहरा विकास खंड कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात था.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे आज बुधवार को घर में मृत पाए गए. पुलिस को शक है कि कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली. यह घटना तब सामने आई, जब पड़ोसियों ने घर में किसी प्रकार की हलचल न होते देख पुलिस को सूचना दी.
महासमुंद के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के दौरे पर स्वागत को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में 7 लोग घायल हुए. पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ में वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ है. रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले है. आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को आज ही रेलवे कोर्ट में पेश करेगी.
देविका ने अपने पति यूपेश चंद्राकर के सिर पर डंडे से वार किया था और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था. झगड़े के बाद देविका ने फोन कर प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी को बुलाया. फिर देविका ने अपने प्रेमी को सास के साथ मिलकर यूपेश को लेटा दिया और अपनी बेटी को स्कूल लेने चली गई थी.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: अरविंद यादव)
भूपेश बघेल पर लगातार हमले हो रहे हैं. महादेव बेटिंग का मामले को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सियासी और चुनावी मुद्दा बना दिया है. पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के सारे दिग्गज कांग्रेस को घेर रहे हैं. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ की चुनावी रैली में एक बार फिर निशाना साधा और कहा कहा कि कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. देखें हल्ला बोल.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीते दिनों एक लड़के ने पैसों और अनुकंपा नौकरी पाने के लालच में अपने माता-पिता और दादी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने तीनों लाशों को घर के पीछे दो दिन तक जलाया था. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले में गांव के लोगों ने कई हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बेटे ने पैसों और अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी पाने के लालच में माता-पिता और दादी की हत्या कर दी. आरोपी के पिता शिक्षक थे. हत्या के बाद आरोपी बेटे ने तीनों के शव घर के पीछे दो दिन तक जलाए. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वारदात का पर्दाफाश हो गया.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से डरावनी आवाजें आने की शिकायत मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस उस जगह तक नहीं गई, जहां से आवाज आ रही थी. इस मामले का वीडियो सामने आया है. पुलिस का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने ब्लूटूथ स्पीकर लगाकर ये काम किया है.
महासमुंद जिले में एक शख्स की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. इस वारदात को उसके बेटे ने एक साल पहले 6 हजार रुपये के लिए अंजाम दिया था. वो लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था. सख्ती से पूछताछ करने पर सच उगल दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.