scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

मांग में सिंदूर, लाल सिल्क साड़ी... दूसरे करवा चौथ पर छाईं कुमार विश्वास की बड़ी बेटी, पति संग अग्रता का दिखा खूबसूरत अंदाज

Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 1/8

Agrata Sharma Karwa Chauth Look: मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड भी रहते हैं. हाल ही में अग्रता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति पवित्र के साथ करवा चौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं. इस मौके पर वो बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हैं और अपने पति के साथ बड़े प्यार से रस्में कर रही हैं. 
 

Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 2/8

अग्रता और पवित्र का यह दूसरा करवा चौथ है और कपल का ट्रेडिशनल लुक काफी इस मौके के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा है. फोटो में दोनों एक साथ चांद को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं और अग्रता ने अपने हाथ में पूजा की थाली पकड़ रखी है. 
 

Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 3/8

करवा चौथ की पूजा करने के बाद अग्रता को पवित्र ने अपने हाथों से पानी पिलाया और उनका व्रत खोला. अग्रता आंखे बंद करके पानी पी रही है और उनके पति बड़े प्यार से उनको निहार रहे हैं.  

Advertisement
Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 4/8

दूसरे करवा चौथ के मौके पर अग्रता ने चमकदार लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी. साड़ी पर सुनहरे और सिल्वर रंग के छोटे-छोटे मोटिफ्स बने हैं, जबकि इसके बॉर्डर पर चौड़ी और बारीक कढ़ाई की गई है. साड़ी का चमकदार फैब्रिक उनके पूरे लुक को रिच और रॉयल टच दे रहा है. 
 

Agrata Sharma husband (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 5/8

पवित्र ने इस मौके पर ब्राउन रंग का कुर्ता-पायजामा पहना, जिसके फ्रंट पर ब्लू, बेज और ब्राउन रंग के ज्योमेट्रिक प्रिंट हैं. उनका यह लुक भी अग्रता की लाल साड़ी के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बना रहा है. 
 

Agrata Sharma saree (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 6/8

अग्रता ने साड़ी के साथ मैचिंग रेड ब्लाउज पहना, जिस पर सिल्वर थ्रेड और सीक्वेंस से खूबसूरत कढ़ाई की गई है. ब्लाउज की डीप नेकलाइन और स्लीव्स पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी उनके लुक को खास बना रही है.
 

Agrata Sharma saree (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 7/8

अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए अग्रता ने गोल्ड टोन का हैवी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहने. हाथों में लाल और गोल्डन चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं. माथे पर छोटी लाल बिंदी और मांग में सिंदूर ने उनके सुहागन वाले अंदाज को और खूबसूरत बना दिया.

Agrata Sharma Karwa Chauth (PHOTO: Instagram@agratasharmma)
  • 8/8

कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल और उनकी बेटी अग्रता शर्मा दोनों साथ वो बहुत प्यारे लग रहे हैं. अग्रता और पवित्र दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई है और 6 मार्च 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी में कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. 

Advertisement
Advertisement