अपनी कविताओं और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर डॉ. कुमार विश्वास इन दिनों 'रामायण' के नए गाने 'जय जय राम' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह गाना जब से रिलीज हुआ है, कुमार विश्वास की कलम के जादू ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.
कुमार विश्वास जिस तरह शब्दों को अपनी रचनाओं में पिरोते हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने अपने परिवार को भी प्रेम के धागे में पिरोकर रखा है.
कर्ली टेल्स संग एक पुराने इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की थी.उन्होंने पिता और बेटियों संग अपने रिश्ते और अपनी शादी को लेकर कई राज खोले थे.
कुमार विश्वास से पूछा गया था कि वो जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें देखकर उनके पिता को उनपर गर्व होता है? इसपर उन्होंने कहा था कि पिता गर्व करते होंगे, लेकिन उनके पिता कभी खुलकर कहते नहीं हैं. उन्होंने बताया था कि वो अपनी मां के काफी क्लोज हैं.
कुमार विश्वास ने पत्नी संग अपनी लव स्टोरी पर भी बात की थी. उनसे पूछा गया था कि शादी के लिए उनके पेरेंट्स मान गए थे या फिर उन्हें बगावत करनी पड़ी थी? इसपर कुमार विश्वास ने जवाब दिया था- बगावत करनी पड़ी थी.
'क्योंकि कसबों और मिडिल क्लास फैमिली में 80s-90s के शुरुआती दौर में प्यार करना और जिंदगी अपने हिसाब से चुनना, वो बहुत ही खराब माना जाता था.'
'आज्ञाकारी का मतलब होता था कि हम जहां चाहेंगे हमारा बच्चा वहां शादी करेगा. लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ. '
'कॉलेज में जिस लड़की को मैं पसंद करता था, जिसके साथ मैं वहां पढ़ा रहा था मैंने उसी से शादी की. हालांकि, हमारी कास्ट (जाति) मिलती नहीं थी. इसलिए मुझे लगता था कि शादी मुश्किल है. इसलिए मैंने पहले शादी कर ली थी और फिर सभी को बताया कि मैंने शादी कर ली है.'
'अच्छी बात यह है कि अब मेरे पेरेंट्स मुझसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन मेरी पत्नी से कभी नाराज नहीं होते. वो सबसे कहते हैं कि मेरी बहू बहुत अच्छी है.'
कुमार विश्वास ने कहा कि उन्होंने शादी के लिए पिता से 2-3 बार पूछा था, लेकिन वो मान नहीं रहे थे. इसलिए उन्होंने गुपचुप शादी कर ली थी. लेकिन अब उनके बीच सब अच्छा है. वो अपने परिवार संग खुशहाल लाइफ जी रहे हैं.