'मैडम कहेंगी वही करेंगे...', मंगेतर IPS अंशिका से 'कप्तान साहब' ने पूछी एक बात, वायरल हुआ वीडियो

1 Apr 2026

Credit: Instagram

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

Credit: Instagram

इन दिनों 2 आईपीएस ऑफिसर्स की शादी और अन्य इवेंट्स के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Credit: Instagram

हाल ही में दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एसपी साहब का सॉफ्ट साइड दिख रहा है.

Credit: Instagram

दरअसल, ये वीडियो सगाई के पहले का है जब कप्तान साहब की वाइफ आईपीएस अंशिका मेकअप करा रही थीं.

Credit: Instagram

उस समय 'कप्तान साहब' यानी कृष्ण कुमार बिश्नोई अपनी मंगेतर अंशिका से पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें शर्ट का कॉलर कैसा रखना चाहिए.

Credit: Instagram

वीडियो में कृष्ण कुमार बड़े प्यार से अंशिका से पूछते हैं, 'अंशिका, इसे ऐसे ही रखूं या एक बटन बंद कर लूं?' इसके जवाब में कोई उन्हें आंसर देता है तो वो कहते हैं, 'मैडम कहेंगी वही करेंगे.'

Credit: Instagram

सगाई के फंक्शन में IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई बेहद हैंडसम नजर आए. उन्होंने ब्लैक कलर का शानदार सूट पहना था. उनके कोट पर सटल शाइन थी जो उनके मूंछों वाले सिग्नेचर लुक और व्यक्तित्व को काफी कॉम्प्लीमेंट कर रही थी.

Credit: Instagram

IPS अंशिका वर्मा ने अपनी सगाई के लिए एक बेहद खूबसूरत और हैवी वर्क वाला लहंगा चुना. नारंगी और बैंगनी रंग के कॉम्बिनेशन वाला यह लहंगा उन पर काफी जंच रहा था. उनके चेहरे की मुस्कान ने इस लुक में चार चांद लगा दिए.

Credit: Instagram

अंशिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग नेकलेस और मांग टीका कैरी किया था. उनका मेकअप काफी न्यूट्रल और क्लासी रखा गया, जिससे उनकी नेचुरल खूबसूरती निखर कर सामने आ रही थी. सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए उनकी फोटो वायरल है.

Credit: Instagram

Read Next