scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • अमित कुमार गुप्ता
अमित कुमार गुप्ता

अमित कुमार गुप्ता

Associate Editor , TVTN

amit.gupta@aajtak.com

अमित कुमार गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में AajTak.in में एसोसिएट एडिटर हैं और यूपी-बिहार सहित स्टेट टीम का नेतृत्व करते हैं। वे UP Politics, Crime News, Ground Reporting और Hindi Digital Journalism में विशेषज्ञ हैं। चार यूपी विधानसभा चुनाव (2007, 2012, 2017, 2022) और लोकसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरों के साथ एक्सक्लूसिव और पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरीज़ के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क और लीडरशिप रोल तक पत्रकारिता के लगभग हर पहलू में काम किया है। 

Career Journey की बात करें तो अमित कुमार गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में अमर उजाला, मेरठ से स्ट्रिंगर के रूप में की। इसके बाद उन्होंने मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद जैसे कई महत्वपूर्ण शहरों में अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार के साथ काम किया। पत्रकारिता के इस लंबे सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क, रिजनल मैनेजमेंट और संपादकीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। मुरादाबाद में हिन्दुस्तान यूनिट में न्यूज एडिटर के रूप में सेकंड-इन-कमांड की भूमिका निभाते हुए पूरे अखबार के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। बाद में वे नोएडा आए, जहां करीब चार साल तक लाइव हिन्दुस्तान डिजिटल में कार्य किया। इसके बाद AajTak डिजिटल से जुड़े और वर्तमान में एसोसिएट एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं।

Expertise and Experience  में अमित कुमार गुप्ता UP Politics & Elections Coverage, Crime News & Investigation, Ground Reporting, Breaking News & Exclusive Stories, Public Interest Journalism और Hindi Digital Journalism में विशेषज्ञता रखते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत कई प्रमुख दलों और नेताओं को करीब से कवर किया है। उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ जमीनी मुद्दों पर उनकी गहरी नजर रहती है। उनकी खासियत तेज खबरें, एक्सक्लूसिव इनपुट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ मजबूत डेस्क मैनेजमेंट है। अमित कुमार गुप्ता को रेलवे, रोडवेज, स्वास्थ्य और प्रशासनिक बीट पर रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। ब्रेकिंग न्यूज, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरीज़ पर खास फोकस। 

अमित कुमार गुप्ता की खास उपलब्धि में हिन्दुस्तान अखबार के दौरान वर्ष 2010 के बाद जहां-जहां नए एडिशन लॉन्च या रिलॉन्च हुए, वहां उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ भेजा गया। यह उनके भरोसे और काम करने की क्षमता को दर्शाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अमित कुमार गुप्ता बनारस (वाराणसी) के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC),नई दिल्ली से PG Diploma in Hindi Journalism किया है। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से MA in Mass Communication और पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से संबद्ध यूपी कॉलेज से बीए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

अमित गुप्ता का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत उसकी विश्वसनीयता और जमीनी सच्चाई में होती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना है, खासकर ऐसी खबरें जो सीधे समाज और आम लोगों से जुड़ी हों।

READ MORE...

Follow अमित कुमार गुप्ता on:

Advertisement
Advertisement