IPS अंशिका का 'नई बहू' वाला लुक...पहुंचीं ससुराल, गुलाबी साड़ी-मांग में सिंदूर वाली फोटो आई सामने

2 Apr 2026

Credit: Instagram

यूपी पुलिस के 2 चर्चित चेहरे, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी हो चुकी है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

Credit: Instagram

दोनों ऑफिसर्स की शादी बेहद भव्य तरीके से हुई. प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर सभी फंक्शन में राजसी ठाट-बाट देखने को मिला. 

Credit: Instagram

खाकी वर्दी में दिखने वाले इन अफसरों का यह पारंपरिक लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.

Credit: Instagram

शादी की रस्मों के बाद आईपीएस अंशिका वर्मा अपने ससुराल पहुंचीं. गृह प्रवेश और ससुराल की पहली रस्मों के दौरान की उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Credit: Instagram

नई बहू के रूप में उनका स्वागत बड़े ही लाड़-प्यार और पारंपरिक तरीके से किया गया.

Credit: Instagram

ससुराल पहुंचने के बाद अंशिका की जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसमें वह बेहद खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस सिल्क साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है जो उनके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा है.

Credit: Instagram

वर्दी की धमक रखने वाली अंशिका का यह घरेलू अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. गुलाबी साड़ी के साथ उन्होंने गले में मंगलसूत्र, हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है.

Credit: Instagram

अंशिका ने ससुराल के पहले दिन के लिए बहुत ही हल्का मेकअप चुना. बालों को सलीके से संवारा हुआ था जो उनकी नेचुरल खूबसूरती को निखार रहा था.

Credit: Instagram

फोटोज में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी अपनी पत्नी अंशिका के साथ नजर आएय शादी के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए यह जोड़ा काफी खुश और रिलैक्स दिख रहा है.

Credit: Instagram

Read Next