कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद, जो कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के नाम से भारतीय राजनीति पहचाने जाते है. कीर्ति एख पूर्व क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने 1980 और 1986 के बीच भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए सात टेस्ट मैच और 25 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. आजाद भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1983 का क्रिकेट विश्व कप जीता.
कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं. उन्होंने बिहार के दरभंगा (Darbhanga, Bihar) से भारतीय जनता पार्टी के टिकट प 2014 का लोकसभा चुनाव जीता. फरवरी 2019 में, कीर्ति आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए. फिर 23 नवंबर 2021 को दिल्ली में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए.
कीर्ति आजाद की शादी पूनम से हुई है और उनके दो बेटे हैं.
पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी के साथ सियासी खेला हो गया है. टीएमसी के विधायकों के बाद सांसद भी साथ छोड़ते जा रहे हैं. इसी सियासी संकट के बीच ममता बनर्जी के साथ कोई ढाल बनकर खड़ा है तो वो दो बिहारी नेता है, जिसमें एक शत्रुघ्न सिन्हा तो दूसरे कीर्ति आजाद हैं.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी नेता Kakoli Ghosh ने दावा किया है कि उनके साथ 20 सांसद हैं और उनका गुट NDA के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि असली टीएमसी कौन है, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा। काकोली घोष ने स्पष्ट किया कि यह बगावत चुनाव नतीजों के बाद नहीं, बल्कि पिछले दो वर्षों से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है।
टीएमसी की बागी लीडर काकोली घोष ने एनडीए के साथ रहने का दावा किया है. वहीं, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने विलय की खबरों को खारिज किया.
TMC के बागी सांसदों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान वो बागी सांसदों पर जमकर भड़के. उन्होनें कहा कि टीएमसी हारी नहीं है उसे हराया गया है. साथ ही उन विधायकों को रिजािन देकर बीजेपी की टिकट पर लड़ने को कहा.
TMC के बागी सांसदों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान वो बागी सांसदों पर जमकर भड़के. उन्होनें कहा कि टीएमसी हारी नहीं है उसे हराया गया है. साथ ही उन विधायकों को रिजािन देकर बीजेपी की टिकट पर लड़ने को कहा.
टीएमसी में बगावत के बाद पार्टी के नेता कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को इस्तीफा देने की चुनौती दी है. वहीं, कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को गद्दार करार देते हुए उनकी राजनीतिक नैतिकता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बागी सांसदों ने पार्टी के प्रति वफादारी नहीं दिखाई.
1983 वर्ल्ड कप जीत से जुड़ा एक कथित होटल बिल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लंदन के ग्रोसवेनर होटल में भारतीय टीम के जश्न और महंगी चीजों का दावा किया गया था, साथ ही कपिल देव के फर्जी सिग्नेचर भी दिखाए गए थे. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता Kirti Azad ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया.
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का नया ट्रेंड छेड़ दिया है. सीजेपी खुद को युवाओं की आवाज बता रही है. पार्टी का दावा है कि दो दिन में उसके 40 हजार सदस्य हो गए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है. विपक्षी गठबंधन INDIA के 193 सांसदों ने उनके खिलाफ हटाने का नोटिस प्रस्तुत करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं. विपक्ष ने इस मुद्दे पर अपनी एकजुटता दर्शाते हुए सशक्त कदम उठाया है. टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले पर आजतक से बातचीत की. देखें वीडियो.
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम के अहमदाबाद के हनुमान मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए. इस पर कोच गौतम गंभीर ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि ऐसे बयान खिलाड़ियों की उपलब्धि को कम करते हैं और टीम को अपनी जीत का जश्न मनाने का पूरा हक है.
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के हनुमान मंदिर जाने पर TMC सांसद कीर्ति आजाद के सवालों पर कोच गौतम गंभीर ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान खिलाड़ियों की मेहनत और टीम की ऐतिहासिक जीत को कम करके दिखाते हैं.
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कीर्ति आजाद के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बातचीत का फोकस टीम इंडिया की जीत पर रखा. किशन ने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 317 रन बनाए. फाइनल में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 54 रन की अहम पारी खेलकर भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया.
कीर्ति आजाद को लेकर क्या बोलूं. ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले सवाल पर बोले ईशान किशन. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक विवादित सवाल पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के उस बयान पर सवाल पूछा, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले पर टिप्पणी की थी
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का कहना है कि शहबाज शरीफ और पूरे पाकिस्तान को पता है कि वह भारत के खिलाफ वो जीत नहीं सकता इसलिए उसने सुझाव दिया कि इज्जत बचाने के लिए यही एक रास्ता है.
लोकसभा में ई-सिगरेट पीने को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद विवादों में घिर गए हैं. बीजेपी ने कीर्ति आजाद पर सदन में वेपिंग करने का आरोप लगाया गया. कीर्ति आजाद के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. स्पीकर ऐक्शन ले सकते हैं, और टीएमसी नेतृत्व पल्ला झाड़ चुका है.
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन TMC सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने विशेष तौर पर SIR प्रक्रिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जो इस समय राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है.
भारतीय टीम ने आधिकारिक रूप से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जो दो ओडीआई मुकाबले खेले, उसमें उसे हार मिली. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां पर एक मुकाबला खेला था, जो भारत में खेला गया पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच था.
बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद पर अनुपस्थिति और ओडिशा रेप केस पर चुप्पी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के 'लापता' होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और ममता बनर्जी पर तंज कसा.
भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को करारी मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने नहीं गई, जिसके बाद इसे लेकर वह चले गए थे. ट्रॉफी विवाद को लेकर कीर्ति आजाद ने अब बीसीसीआई के रवैये पर सवाल उठाए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरके सिंह और राजीव प्रताप रूडी जैसे नेता अपनी जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं, क्योंकि बीजेपी में ये हाशिए पर पहुंचा दिए गए हैं - असल में, बागी हो रहे नेताओं से बीजेपी ऐसे ही पेश आती है.
बीजेपी ने ममता बनर्जी का बंगाली बनाम बाहरी वाले दांव की काट खोज ली है. बहरामपुर से टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम लेकर बीजेपी अब ममता बनर्जी के बंगाली अस्मिता के दावे पर ही सवाल उठाने लगी है. टीएमसी के कई सांसद पश्चिम बंगाल से बाहर के हैं, जो नई मुश्किल बढ़ा सकते हैं.