खंडवा
खंडवा (Khandwa) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला और नगर निगम है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Khandwa Administrative Headquarter), जिसे पहले पूर्वी निमाड़ जिले के नाम से जाना जाता था. जिले में 2 लोकसभा (Khandwa Parliamentary constituency) और 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Khandwa Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक खंडवा जिले का क्षेत्रफल 8,307 वर्ग किलोमीटर है (Khandwa Area). और जनसंख्या (Khandwa Population) 13.10 लाख है
मई 2019 में भारतीय जनता पार्टी के नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan BJP) खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे, जिनकी मृत्यु 2 मार्च 2021 में हो गई थी.
खंडवा शहर को 2016 की ऑस्ट्रेलिया की एक जीवनी फिल्म लायन (Lion) में चित्रित किया गया था, जो खंडवा में जन्मे सरू ब्रियरली द्वारा अपने जन्म के परिवार की असाधारण खोज पर आधारित थी. कहानी एक बच्चे की है जो खो गया और गोद लिए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में चला गया (Khandwa was featured an Australian biographical film).
खंडवा से कुछ मशहूर शख्सियतों में फिल्म अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar), अनूप कुमार (Anoop Kumar), महान पार्श्वगायक किशोर कुमार (kishor Kumar) और गायक शान (Shaan) शामिल हैं. साथ ही, कवि माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal Chaturvedi) और सरू ब्रियर्ली (Saroo Brierley) जिनका असली नाम शेरू मुंशी खान था उनका भी ताल्लुक इस शहर से रहा है (Famous Personality from Khandwa).
खंडवा में अशोक कुमार और किशोर कुमार का पैतृक घर गांगुली हाउस (Ganguli House) और उनकी मां के नाम पर गौरी कुंज हाउस स्थित है. किशोर कुमार की समाधि भी पर्यटकों और उनके चहने वालों का ध्यान आकर्षित करता है (Kishor Kumar Hiuse and Samadhi in Khandwa).
शहर की चार दिशाओं में स्थित चार कुंड, जिन्हें पदम कुंड, भीम कुंड, सूरज कुंड और रामेश्वर कुंड कहा जाता है, जहां श्रद्धालुओं का अवागमन लगा रहता है. साथ ही दादा दरबार, श्री दादाजी धुनीवाले के नाम से प्रसिद्ध (Khandwa Tourist Places).
खंडवा में जनसुनवाई के दौरान डॉगी को लेकर शिकायत करने पहुंचे नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता दीपक मुल्लू राठौर इन दिनों चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद आज तक से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह खुद भी डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं.
MP के खंडवा में आवारा कुत्तों की समस्या उठाने के लिए डॉगी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे दीपक राठौर ने आजतक से बातचीत में कहा कि वे खुद डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं. शहर में चार साल में 13,225 मामले सामने आए हैं. वीडियो में जानें पूरा मामला.
मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक (मुल्लू) राठौर एक शख्स को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर कलेक्टर सभागृह पहुंचे.
खंडवा में जनसुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर एक शख्स को कुत्ते का मुखौटा पहनाकर कलेक्टर सभागृह ले पहुंचे. आरोप है कि चार वर्षों में नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए, फिर भी कुत्तों की संख्या और काटने की घटनाएं कम नहीं हुईं. प्रशासन ने शिकायत की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही.
MP News: खंडवा की जनसुनवाई में एक डॉगी शिकायतकर्ता बनकर पहुंच गया. नगर निगम में कुत्तों के नाम पर हुए 40 लाख रुपये के खर्च और 13 हजार डॉग बाइट मामले उठाए. जिला कलेक्टर सभागृह में हुए इस अनोखे प्रदर्शन ने अफसरों को भी हिला दिया.
MP के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में हरदा के मुस्लिम युवक बिलाल ने बकरा ईद पर पशुओं की कुर्बानी से व्यथित होकर सनातन धर्म अपनाया. शुद्धिकरण के बाद नया नाम 'विशाल' रखा गया...
मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में हरदा के एक युवक ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया. धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उसका नया नाम ‘विशाल’ रखा गया और उसने रामचरितमानस पढ़ने का संकल्प लिया. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, युवक ने ये निर्णय अपनी इच्छा से लिया है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उसकी नई आध्यात्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.
इंदौर और खंडवा के बीच का सफर अब न केवल छोटा होगा, बल्कि घाटों के रोमांच के साथ सुरक्षित भी होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तेजाजीनगर-बलवाड़ा 4-लेन परियोजना पर काम तेज कर दिया गया है. करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना इंदौर-इच्छापुर कॉरिडोर का हिस्सा है, जो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच व्यापारिक और धार्मिक कनेक्टिविटी की नई इबारत लिखेगी.
मध्य प्रदेश के खंडवा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेत में बने झोपड़े में अकेली रह रही करीब 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोशों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.
1962 Animal Helpline: मध्यप्रदेश के खंडवा में 1962 पशु एंबुलेंस सेवा ने एक घोड़े के बच्चे 'कबीर' की जान बचाई. जहरीली दवा चाटने से मरणासन्न हुए कबीर को डॉ कौस्तुभ त्रिवेदी की टीम ने घर पहुंचकर नया जीवन दिया.
मध्य प्रदेश के खंडवा में पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 ने अपनी उपयोगिता साबित की. एक छोटी चूक से जहर का शिकार हुए घोड़े के बच्चे कबीर को इस टोल-फ्री सेवा ने मौत के मुंह से बचा लिया. दरअसल खानशाहवली इलाके के सैयद वसीम रजा ने करीब 5 महीने पहले घोड़े का बच्चा लाकर कबीर नाम दिया.
MP के विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह को गणतंत्र दिवस समोराह में मुख्य अतिथि बनाए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 2 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश दिया है.
MP के मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद खंडवा में गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराया. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में कोर्ट ने सरकार को 2 हफ्ते का समय दिया है.
Insects in Hostel Food Khandwa: खंडवा के सीनियर जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने खाने में इल्लियां मिलने और वार्डन से प्रताड़ना मिलने पर 8 किमी पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट में धरना दिया. अपर कलेक्टर IAS Srushti Deshmukh ने जांच के आदेश दिए हैं.
खंडवा के जनजातीय कन्या छात्रावास की 20 से 25 छात्राओं ने हॉस्टल के नारकीय हालातों से तंग आकर साहस दिखाया. वे 8 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और धरना देकर नारेबाजी की मुख्य शिकायत भोजन में लगातार इल्लियां निकलने की थी.छात्राओं का सब्र तब टूटा जब 5 छात्राओं की थालियों में 3 इंच लंबी इल्लियां निकलीं.
विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि JSJB अवार्ड के लिए पोर्टल पर गलत फोटो अपलोड की गईं. इनमें मध्य प्रदेश के खंडवा जिले को लेकर भी कहा गया कि एआई जनरेटेड फोटो के जरिए पहला स्थान हासिल किया गया. हालांकि मध्य प्रदेश सरकार ने भी डिजिटल मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है.
MP News: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि वे मध्य प्रदेश के सीहोर और महाराष्ट्र के नागपुर व अमरावती में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. लूटा गया माल एक अन्य साथी इकबाल हुसैन के पास रखते थे.
महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर में प्रस्तावित ममलेश्वर लोक विस्तार योजना को लेकर उपजा विवाद मात्र दो दिन में समाप्त हो गया है. स्थानीय जन आंदोलन और साधु-संतों के मुखर विरोध के आगे झुकते हुए जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से योजना को निरस्त करने का आदेश जारी करना पड़ा.
यह पुरस्कार 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के तहत दिया गया, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पारंपरिक जलस्रोतों के पुनर्जीवन को बढ़ावा देना है.
मध्य प्रदेश में PM श्री एयर एंबुलेंस सेवा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में भेजने में एक वरदान सिद्ध हो रही है. खंडवा की रहने वाली तारा बाई को सरकारी एयरक्राफ्ट से इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मालगांव टेनी गांव में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया. कुत्ते के हमले में 12 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्ची और सात महिलाएं शामिल हैं. नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला अस्पताल में सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया. गांव में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने कुत्ते को पकड़ने के आदेश दिए हैं.